ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अनंतनाग हमले का गुनहगार उजैर खान, A+ कैटेगरी का आतंकी… सिर पर 10 लाख का इनाम

UB India News by UB India News
September 15, 2023
in अपराध, खास खबर
0
अनंतनाग हमले का गुनहगार उजैर खान, A+ कैटेगरी का आतंकी… सिर पर 10 लाख का इनाम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कश्मीर में अनंतनाग जिले की कोकेरनाग मुठभेड़ में देश के तीन जाबांज शहीद हो गए. इस भीषण गोलीबारी में शहीद होने वालों में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और डीएसपी हुमायूं भट का नाम शामिल है. हमले का मुख्य गुनहगार उजैर खान बताया जा रहा है. इसे धर-दबोचने के लिए 10 लाख का इनाम रखा गया है. पुलिस ने गुरुवार को कहा कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के कोकेरनाग के गाडूल इलाके के हॉलपोरा गांव में ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया गया है.

कश्मीर जोन पुलिस ने कहा, “कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और डीएसपी हुमायूं भट की अटूट वीरता को श्रद्धांजलि, जिन्होंने इस चल रहे ऑपरेशन के दौरान आगे बढ़कर अपने प्राण न्योछावर कर दिए. हमारी सेनाएं उजैर खान सहित लश्कर के 2 आतंकवादियों को घेरने में दृढ़ संकल्प के साथ जुटी हुई हैं.”

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

उजैर खान कोकेरनाग के नागम गांव का रहने वाला स्थानीय लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी है. 28 वर्षीय उजैर अहमद खान कई वारदातों में शामिल रहा है. वह 26 जुलाई 2022 से लापता बताया जा रहा है. खुफिया एजेंसियों का मानना ​​है कि उजैर के साथ दो विदेशी आतंकवादी भी हैं. वह जून 2022 से आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हो गया था.

सूत्रों के मुताबिक “इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बल पिछले चार हफ्तों से तलाशी अभियान चला रहे हैं.” बुधवार को गाडूल इलाके में भीषण गोलीबारी में सेना के कर्नल, मेजर और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक डीएसपी शहीद हो गए. अंधेरे के कारण कल ऑपरेशन रोक दिया गया था. हालांकि, छिपे हुए आतंकवादियों से निपटने के लिए अतिरिक्त सैनिकों को इलाके में भेजा गया है.

पाकिस्तानी सेना की साजिश! विशेष कमांडो ग्रुप की निगरानी में हुआ कोकेरनाग हमला…

कश्मीर में अनंतनाग जिले के कोकेरनाग में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा किया गया ऑपरेशन पूरी एक साजिश के तहत किया गया टारगेट प्लान था. इस तरह के टारगेट प्लान पाकिस्तान सेना के विशेष कमांडो यूनिट की देखरेख में साल 2021 और 2022 में भी किए गए थे. खुफिया दस्तावेजों के मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का आतंकवादी संगठनों पर दबाव था कि वह जम्मू-कश्मीर में कोई बड़ी वारदात करें. आतंकवादियों के घटते मनोबल को देखते हुए पाकिस्तानी सेना ने उन्हें अपने विशेष कमांडो ग्रुप की सेवाएं भी देने के लिए कहा था.

लश्कर के कैंप में हुई बैठक
खुफिया दस्तावेजों के मुताबिक पाकिस्तान सेना के दबाव में विभिन्न आतंकवादी संगठनों की एक बैठक आतंकवादी संगठन लश्कर के पाकिस्तान स्थित नकियाल कैंप में हुई. दस्तावेज बताता है कि इस बैठक में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के मेजर हमजा, लश्कर कमांडर वालिद खान और कश्मीर की गहन जानकारी रखने वाला रफीक नई उर्फ सुल्तान भी शामिल हुआ था. रफीक उर्फ सुल्तान जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है और पिछले काफी समय से वह पाकिस्तान में रहकर अपने संबंधों के सहारे भारतीय सीमा में बड़े पैमाने पर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिलाता आया है.

ये भी पढ़ें- अनंतनाग हमले का गुनहगार उजैर खान, A+ कैटेगरी का आतंकी… सिर पर 10 लाख का इनाम, कई वारदातों में रहा है शामिल

फिदायीन अटैक का दिया गया आदेश
खुफिया दस्तावेज के मुताबिक इस बैठक में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने आतंकवादी संगठनों को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए कि बड़े पैमाने पर आतंकवादियों को भारतीय सीमा में भेजा जाए और इसके लिए उनके विशेष कमांडो ग्रुप उनकी पूरी सहायता करेंगे. साथ ही बैठक में यह भी कहा गया कि भारतीय सुरक्षा बलों पर जम्मू-कश्मीर और भारत-पाकिस्तान लाइन ऑफ कंट्रोल के पास के इलाकों में फिदायीन अटैक और बैट एक्शन किए जाएं. पाकिस्तान सेना किसी बड़े हमले को करने के लिए इस कदर बेताब थी कि उसने हमला करने वाले आतंकवादियों को अपनी सेना के लिए चीन से मंगाए गए उच्च क्वालिटी के नाइट विजन डिवाइस भी दिए. जिससे आतंकवादियों को रात में ऑपरेशन करने या किसी इलाके की रेकी करने या किसी बड़ी सफलता के बाद इधर-उधर भागने में किसी तरह की कोई परेशानी ना आए.

एसएसजी कमांडो ग्रुप ने पहले भी की थीं वारदात
खुफिया सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान सेना के एसएसजी कमांडो ग्रुप की देखरेख में इसके पहले भी साल 2021 और साल 2022 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने बड़ी आतंकवादी वारदातों को अंजाम दिया था. खुफिया सूत्रों का दावा है कि आतंकवादियों के बारे में स्थान ने पुलिस और खुफिया तंत्र को पुख्ता जानकारी मिली है जिसके आधार पर जल्द ही बड़ी सफलता हाथ लग सकती है. विभिन्न इलाकों में सेना और पुलिस के साथ मिलकर लगातार ऑपरेशन अंजाम दिए जाने का काम जारी है.

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
चीन सीमा पर भारत ने बनायी सड़कें, सुरंगें, पुल, एयरफील्ड

चीन सीमा पर भारत ने बनायी सड़कें, सुरंगें, पुल, एयरफील्ड

निपाह वायरस से निपटने के लिए क्या है तैयारी?

निपाह वायरस से निपटने के लिए क्या है तैयारी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend