ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

निपाह वायरस से निपटने के लिए क्या है तैयारी?

UB India News by UB India News
September 15, 2023
in Lokshbha2024, स्वास्थ
0
निपाह वायरस से निपटने के लिए क्या है तैयारी?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में निपाह वायरस (Nipah Virus) को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं. हालांकि, केरल को छोड़ कर नॉर्थ इंडिया सहित पूरे देश में एक भी केस निपाह वायरस के नहीं मिले हैं. इस वायरस को लेकर अभी तक किसी भी तरह का कोई स्वास्थ्य अलर्ट भी जारी नहीं हुआ है. इसके बावजूद राजधानी दिल्ली के अस्पतालों में इस वायरस से निपटने की तैयारी पहले से ही मौजूद है. दिल्ली एम्स, आरएमएल, सफदरजंग और एलएनजेपी जैसे बड़े अस्पतालों में जरूरत पड़ने पर टेस्टिंग से लेकर इलाज तक की व्यवस्था है. हालांकि, देश में निपाह वायरस की मौजूदगी का पता लगाने के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में ही सैंपल भेजे जाते हैं. लेकिन, आरटीपीसीआर टेस्ट या एंटी बॉडी टेस्ट से भी निपाह वायरस की पहचान की जा सकती है.

बता दें कि केरल में निपाह वायरस से दो लोगों की मौत और पांच संदिग्धों के पुष्टि के बाद हड़कंप मचा हुआ है. केरल के कोझिकोड जिले में स्कूल और कॉलेज दो दिनों के लिए बंद करा दिए गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी इससे निपटने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम बनाई है. पिछले दो दिनों से निपाह वायरस को लेकर राजधानी दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में भी सतर्कता तो है, लेकिन अलग से कोई इंतजाम नहीं किया गया है.

RELATED POSTS

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में निपाह वायरस (Nipah Virus) को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं. हालांकि, केरल को छोड़ कर नॉर्थ इंडिया सहित पूरे देश में एक भी केस निपाह वायरस के नहीं मिले हैं. इस वायरस को लेकर अभी तक किसी भी तरह का कोई स्वास्थ्य अलर्ट भी जारी नहीं हुआ है. इसके बावजूद राजधानी दिल्ली के अस्पतालों में इस वायरस से निपटने की तैयारी पहले से ही मौजूद है. दिल्ली एम्स, आरएमएल, सफदरजंग और एलएनजेपी जैसे बड़े अस्पतालों में जरूरत पड़ने पर टेस्टिंग से लेकर इलाज तक की व्यवस्था है. हालांकि, देश में निपाह वायरस की मौजूदगी का पता लगाने के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में ही सैंपल भेजे जाते हैं. लेकिन, आरटीपीसीआर टेस्ट या एंटी बॉडी टेस्ट से भी निपाह वायरस की पहचान की जा सकती है.

बता दें कि केरल में निपाह वायरस से दो लोगों की मौत और पांच संदिग्धों के पुष्टि के बाद हड़कंप मचा हुआ है. केरल के कोझिकोड जिले में स्कूल और कॉलेज दो दिनों के लिए बंद करा दिए गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी इससे निपटने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम बनाई है. पिछले दो दिनों से निपाह वायरस को लेकर राजधानी दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में भी सतर्कता तो है, लेकिन अलग से कोई इंतजाम नहीं किया गया है.’

निपाह वायरस कितना खतरनाक
डॉक्टरों की मानें तो निपाह वायरस कम संक्रामक, लेकिन ज्यादा खतरनाक माना जाता है. दिल्ली के लोक नायक अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुरेश कुमार कहते हैं, देखिए, दिल्ली सहित नॉर्थ इंडिया में निपाह वायरस के एक भी केस नहीं है. लोक नायक अस्पताल में निपाह वायरस की टेस्टिंग की कोई व्यवस्था नहीं है. अभी तक सरकार के तरफ से हमारे पास किसी भी तरह का कोई इंस्ट्रक्शन नहीं आया है. यह बीमारी अभी सिर्फ केरल में देखी गई है. मेरे ख्याल से पूरी दिल्ली में इस वायरस को लेकर अभी कोई अलर्ट नहीं है.

nipah virus symptoms, nipah virus, nipah virus symptoms in hindi, nipah virus treatment, nipah virus news, nipah virus in north india, nipah virus in delhi ncr, aiims nipah virus, lnjp nipah virus, nipah virus kerala, nipah virus kerala, nipah virus spread, दिल्ली में निपाह वायरस, एम्स दिल्ली, लोक नायक अस्पताल, एलएनजेपी हॉस्पिटल, एम्स में निपाह वायरस को लेकर क्या है तैयारी

केरल में निपाह वायरस से दो लोगों की मौत और पांच संदिग्धों के पुष्टि के बाद हड़कंप मचा हुआ है. (Reuters)

निपाह वायरस के ये लक्षण होते हैं
विश्वास स्वास्थ्य संगठन की मानें तो निपाह वायरस से बचाव का एकमात्र तरीका है लोगों को जागरूक करना. यह एक जूनेटिक वायरस है, जो जानवरों के जरिए इंसानों में फैलता है. निपाह वायरस इंफेक्शन के बाद शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं. इस वायरस के लक्षण इंसानों में 4 से 14 दिनों के भीतर दिखते हैं. निपाह वायरस के लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, खांसी, सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. निपाह वायरस के गंभीर लक्षणों में उल्टियां, पेट दर्द, दौरे पड़ना और कोमा में जाना शामिल है. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक निपाह वायरस से संक्रमित लोगों में मौत का आंकड़ा 40 से 75 प्रतिशत रहता है.

डब्ल्यएचओ के मुताबिक इस बीमारी के संपर्क में आने वाले लोग जल्दी ही बीमारी के शिकार हो जाते हैं. निपाह वायरस जानवरों से इंसान में प्रवेश करता है. यह वायरस चमगादड़, सूअर, कुत्तों, बिल्लियों, बकरियों सहित घरेलू जानवरों में पाया जाता है. इस बीमारी में ज्यादा तरह के मरीजों में श्वास संबंधी समस्याएं देखी जाती हैं. साल 1998 में यह वायरस पहली बार मलेशिया में देखा गया था. भारत में यह बीमारी 2001 में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में मिला था. साल 2007 में पश्चिम बंगाल के ही नादिया जिले में यह बीमारी फिर सामने आया. इसके बाद साल 2018 में केरल कोझिकोड और मलप्पुरम जिलों में 23 लोगों में निपाह वायरस की पहचान की गई थी, जिसमें बाद में 17 लोगों की मौत हो गई थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

निशांत को ‘एंग्री–यंग–मैन’ बनने के पीछे कौन हैं ……………..

निशांत को ‘एंग्री–यंग–मैन’ बनने के पीछे कौन हैं ……………..

by UB India News
June 29, 2026
0

सोशल मीडिया पर कभी बैठने, चलने के अंदाज और ढीले-ढाले कुर्ता-पायजामा को लेकर ट्रोल होने वाले निशांत कुमार इन दिनों...

पटना PMCH के प्रिंसिपल पर बड़ी कार्रवाई

by UB India News
June 26, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने PMCH के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया है।...

बिहार के 4 जिलों में हीट वेव, 5 में बारिश का अलर्ट; 13 शहरों का तापमान 40°C के पार

बिहार में मौसम का डबल अटैक, 19 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट , हीटवेव की चपेट में चार जिले………….

by UB India News
June 23, 2026
0

बिहार में मौसम का डबल अटैक होने वाला है. मानसून के बीच राज्य के कई हिस्सों में अचानक मौसम ने...

Next Post
पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन रेड वेव’

पाकिस्तान का 'ऑपरेशन रेड वेव'

विपक्ष की अगली बैठक 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी: शरद पवार

PM उम्मीदवारी पर उलझ गया I.N.D.I.A. गठबंधन !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend