ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Fuel भरवाने के पैसे नहीं दिए तो सऊदी अरब और यूएई ने नहीं उड़ने दिया विमान

UB India News by UB India News
September 14, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, परिवहन
0
Fuel भरवाने के पैसे नहीं दिए तो सऊदी अरब और यूएई ने नहीं उड़ने दिया विमान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान की हालत कंगाल हो चुकी है। महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। पाकिस्तान सरकार के पास देश चलाने के लिए भी पैसा नहीं है। कर्ज लेकर काम चलाना पड़ रहा है। कर्ज, महंगाई और कंगाली का असर पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस पर भी पड़ने लगा है। हालात यह है कि पाकिस्तान को अपने विमानों में ईंधन भरवाने तक के लाले पड़ रहे हैं।

पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ (PIA) डूबने की कगार पर है। ताजा मामले में Fuel भरवाने का पैसा नहीं चुका पाने के कारण पाकिस्तान के दोस्त सऊदी अरब और यूएई ने कोई लिहाज नहीं किया और पाकिस्तानी विमान को नहीं उड़ने दिया। इसी बीच पाकिस्तन की सरकारी एयरलाइंस के एक आला अ​फसर ने चेतावनी दी है कि यदि एयरलाइंस को इमरजेंसी फंड नहीं दिया गया, तो 15 सितंबर तक सरकारी एयरलाइंस की उड़ानें निलंबित हो सकती है। इस आशय की रिपोर्ट पाकिस्तान के अखबार जियो न्यूज ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह रिपोर्ट प्रकाशित की है।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

पाक एयरलाइंस को रोजाना हो रहा लाखों रुपए का नुकसान
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक सीनियर डायरेक्टर ने बुधवार को कहा कि पहले जहां प्रतिदिन 23 विमानें उड़ान भरती थीं, अब उनकी संख्या घटाकर 16 कर दी गई है। इस कारण से कई उड़ानों को रद्द करने पर मजबूर होना पड़ा है। अधिकारी का कहना है कि विमान बनाने वाली कंपनियों बोइंग और एयरबस ने उन्हें विमानों के स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति देने से मना कर दिया है क्योंकि वो उसका भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। एयरलाइंस बेहद कम उड़ानों का संचालन कर रही है जिस कारण उसे रोजाना लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।

फ्यूल भरवा लिया, पैसे नहीं दिए, मजबूरी में देना पड़ा लिखित आश्वासन
पाक की सरकारी एयरलाइंस इतनी कंगाल हो गई है कि विदेशों में भी उसे शर्मिंदा होना पड़ रहा है। अधिकारी का कहना है कि ईंधन यदि विदेशों में भरवाना होता है, तो उसका पैसा ही चुकाना मुश्किल हो जाता है। ईंधन का पैसा न चुका पाने के कारण पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक विमान को सऊदी अरब के दम्मन एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। वहीं पाक एयरलाइंस के ही 4 अन्य विमानों को दुबई एयरपोर्ट (UAE) पर रोक लिया गया था। पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि एयरलाइंस ने एक लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद ही उनके विमानों को वापस उड़ान भरने की अनुमति दी गई।

35 लाख डॉलर का करना पड़ा भुगतान, तब मामला सुलझा
पाकिस्तान को विमानों के अंतरराष्ट्रीय एसोसिएशन, इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) को 35 लाख डॉलर का आपातकालीन भुगतान करना पड़ा जिसके बाद ही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की सेवाओं को बहाल किया गया. अधिकारी ने चेतावनी दी कि अगर इमर्जेंसी फंड में 23 अरब रुपये जल्द ही उपलब्ध नहीं कराए गए तो 15 सितंबर तक उड़ान संचालन निलंबित किया जा सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
बागमती नदी में स्कूली बच्चों से भरी नाव पलटी, कई बच्चे अब भी लापता

बागमती नदी में स्कूली बच्चों से भरी नाव पलटी, कई बच्चे अब भी लापता

‘सनातन को खंड-खंड करना चाहते हैं’, I.N.D.I.A पर पीएम मोदी ने बोला हमला

'सनातन को खंड-खंड करना चाहते हैं', I.N.D.I.A पर पीएम मोदी ने बोला हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend