ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘सनातन को खंड-खंड करना चाहते हैं’, I.N.D.I.A पर पीएम मोदी ने बोला हमला

UB India News by UB India News
September 15, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
‘सनातन को खंड-खंड करना चाहते हैं’, I.N.D.I.A पर पीएम मोदी ने बोला हमला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (14 सितंबर) को मध्य प्रदेश के बीना में 50,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के रिमोट का बटन दबाकर शिलान्यास किया. इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने सनातन धर्म विवाद को लेकर विपक्षी गठबंधन  I.N.D.I.A पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A सनातन धर्म को खंड-खंड करना चाहता है. पीएम मोदी ने भ्रष्ट्राचार पर लगाम लगाने और देश के विकास समेत भारत में सफल जी20 सम्मेलन का भी जिक्र किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने सागर के बीना में बीपीसीएल रिफाइनरी में 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पेट्रो केमिकल प्लांट की आधारशिला रखी। रिफाइनरी से 3 किलोमीटर दूर हड़कलखाती गांव में सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘घमंडिया गठबंधन सनातन को समाप्त करना चाह रहा है। गांधी जी के आखिरी शब्द थे- हे राम…। वे जीवन भर सनातन के पक्ष में रहे।’

RELATED POSTS

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

सभास्थल से ही मोदी ने 1800 करोड़ के इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स का वर्चुअली शिलान्यास किया। इनमें नर्मदापुरम के ऊर्जा एवं नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन प्रक्षेत्र, आईटी पार्क-3 व 4 इंदौर, मेगा इंडस्ट्रियल पार्क रतलाम, 6 इंडस्ट्रियल पार्क (नर्मदापुरम, गुना, शाजापुर, मऊगंज, आगर-मालवा और मक्सी) शामिल हैं।

प्रधानमंत्री का मध्यप्रदेश में 6 महीने में यह 6वां दौरा है। 12 अगस्त को उन्होंने सागर आकर संत रविदास मंदिर की आधारशिला रखी थी।

प्रधानमंत्री का भाषण अपडेट्स…

  • बुंदेलखंड की धरती वीरों-शूरवीरों की धरती है। भूमि को बीना-बेतवा का आशीर्वाद मिला हुआ है। मुझे तो महीने भर में दूसरी बार सागर आकर आप सभी के दर्शन का सौभाग्य मिला। मैं शिवराज सरकार का भी अभिनंदन करता हूं कि आज आप सभी के बीच आकर आपके दर्शन का अवसर दिया।
  • पिछले बार मैं संत रविदास जी की उस भव्य स्मारक के अवसर पर आपके बीच आया था। आज मुझे मध्यप्रदेश के विकास को नई गति देने वाली अनेक परियोजनाओं का भूमि पूजन करने का अवसर मिला। ये परियोजनाएं इस क्षेत्र के ओद्यौगिक विकास को नई ऊर्जा देगी। इन परियोजनाओं पर केंद्र सरकार 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने वाली है।
  • आप कल्पना कर सकते हैं कि 50 हजार करोड़ रुपए क्या होता है? हमारे देश के बहुत सारे राज्यों का पूरे साल का बजट भी इतना नहीं होता है, जितना आज एक ही कार्यक्रम के लिए भारत सरकार लगा रही है। ये दिखाता है कि मध्यप्रदेश के लिए हमारे संकल्प कितने बड़े हैं। ये सारे प्रोजेक्ट्स आने वाले समय में मध्यप्रदेश में हजारों युवाओं को रोजगार देंगे।
  • ये परियोजनाएं गरीब, मध्यम वर्गीय परिवार के सपनों को सच करने वाली हैं। मैं बीना रिफाइनरी के विस्तार और अनेक सुविधाओं के शिलान्यास के लिए मध्यप्रदेश के कोटि-कोटि जनों को बहुत बधाई देता हूं। साथियों, आजादी के इस अमृत काल में हर देश वासी अपने भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प की सिद्धि के लिए ये जरूरी है कि भारत आत्मनिर्भर हो। हमें विदेशों से कम से कम चीजें मंगानी पड़ें।
  • आज भारत पेट्रोल – डीजल तो बाहर से मंगाता ही है, हमें पेट्रो – केमिकल प्रोडक्ट्स के लिए भी दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता है। आज बीना रिफाइनरीस में पेट्रो केमिकल कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास हुआ है, वो भारत को ऐसी चीजों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगा। बहुत से लोगों को यह पता ही नहीं होता कि प्लास्टिक पाइप, बाल्टी-मग, कुर्सी – टेबल, पेंट, पैकिंग मटीरियल, मेडिकल उपकरण में पेट्रो केमिकल की बहुत बड़ी भूमिका होती है।
  • अब बीना में बनने वाला यह कॉम्प्लेक्स इस पूरे क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाई पर ला देगा। यह मैं आपको गारंटी देने आया हूं। यहां नई इंडस्ट्री आएंगी। किसानों, छोटे उद्यमियों को मदद मिलेगी ही, सबसे बड़ी बात है मेरे नौजवानों को भी रोजगार के हजारों मौके मिलने वाले हैं। नए भारत में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर का भी कायाकल्प हो रहा है। जैसे-जैस देश की जरूरत बढ़ रही है, जरूरतें बदल रही है। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को भी आधुनिक बनाना उतना ही जरूरी है। इसी सोच के साथ आज यहां इस कार्यक्रम में एमपी के दस नए इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया गया।

पुरी बोले, PM के कदम से भारत में पेट्रोल-डीजल दूसरे देशों से सस्ता

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘2014 से पहले भारत में 45% परिवार को गैस सिलेंडर नहीं मिलता था। लाइन लगाना पड़ती थी। आज देशभर में 32 करोड़ गैस सिलेंडर के कनेक्शन हैं। विकसित देशों में कच्चे तेल के पेट्रोल-डीजल का दाम 30 से 50% बढ़ा। पड़ोसी देशों में 60 से 70% तक दाम बढ़े। PM मोदी ने यहां ऐसे कदम उठाए कि पेट्रोल का दाम 5%, डीजल का दाम 0.2% कम हुआ।’

भोपाल एयरपोर्ट पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री मंत्री नरोत्तम मिश्रा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने PM का स्वागत किया।
भोपाल एयरपोर्ट पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री मंत्री नरोत्तम मिश्रा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने PM का स्वागत किया।

CM शिवराज बोले, PM से प्रार्थना केन-बेतवा भूमि पूजन में भी आएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘आज प्रधानमंत्री जी-20 की ऐतिहासिक सफलता के बाद यहां आए हैं। PM मोदी विश्व कल्याण का काम कर रहे हैं। हमारा चंद्रयान चंद्रमा पर उतरा। वैज्ञानिकों को प्रणाम, प्रधानमंत्री का वंदन-अभिनंदन। पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स बनने से बुंदेलखंड की तस्वीर बदल जाएगी। पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स से 4 लाख रोजगार के अवसर सृजित होंगे।’

CM ने कहा, ‘कांग्रेस ने बुंदेलखंड को हमेशा सूखा रखा। लेकिन, मुझे खुशी है कि केन-बेतवा परियोजना मंजूर हो गई है। बुंदेलखंड की 20 लाख एकड़ जमीन में इससे सिंचाई होगी। प्रधानमंत्री से प्रार्थना है कि वे केन-बेतवा के भूमि पूजन के लिए भी यहां पधारें।’

बीते 6 महीने में मोदी 6वीं बार मध्य प्रदेश आए

  • 1 अप्रैल (भोपाल): पीएम ने भोपाल-दिल्ली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई।
  • 25 अप्रैल (रीवा): पंचायती राज सम्मेलन में शामिल हुए।
  • 27 जून (भोपाल): भोपाल-जबलपुर और भोपाल-इंदौर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई।
  • 1 जुलाई (शहडोल): राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 लॉन्च किया।
  • 12 अगस्त (सागर): संत रविदास मंदिर और स्मारक की आधारशिला रखी।
  • 14 सितंबर (सागर): बीना रिफाइनरी में पेट्रो केमिकल प्लांट की आधारशिला रखने आए।

I.N.D.I.A को बताया घमंडिया गठबंधन
एक तरफ आज का भारत दुनिया को जोड़ने का सामर्थ्य दिखा रहा है. आज का भारत विश्व मित्र के रूप में सामने आ रहा है. वहीं, दूसरी तरफ कुछ ऐसे दल भी हैं, जो देश को समाज को विभाजित करने में जुटे हैं. I.N.D.I.A गठबंधन को कुछ लोग घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं. इनका नेता तय नहीं है और नेतृत्व पर भी भ्रम है. पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन की बैठकों को लेकर कहा कि मुंबई की मीटिंग में इसके नेताओं ने इसकी रणनीति बनाई कि घमंडिया गठबंधन कैसे काम करेगा, उसकी नीति और रणनीति बना दी है उन्होंने अपना हिडन एजेंडा भी तय कर लिया है.

भारत की संस्कृति पर हमला करने का लगाया आरोप
पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर भारत की संस्कृति पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी नीति है भारतीयों की आस्था पर हमला करो. ये घमंडिया गढबंधन की नीयत है कि भारत को जिन विचारों, संस्कारों, परंपराओं ने हजारों सालों से जोड़ा है, उसे तबाह कर दो. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘जिस सनातन से प्रेरित होकर देवी अहिल्या बाई होलकर ने देश के कोने कोने में सामाजिक कार्य किए, नारी उत्थान के कार्य किए, ये घमंडिया गठबंधन उस सनातन को, संस्कारों को समाप्त करने का संकल्प लेकर आए हैं. ये सनातन की ताकत थी कि झांसी की रानी अंग्रेजों को यह कहकर ललकार पाई कि मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

पीएम मोदी आज राजस्थान-गुजरात के दौरे पर 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा ………………

by UB India News
July 4, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई 2026 को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। सुबह लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री जोधपुर...

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

by UB India News
June 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया के सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति...

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

शासन अब संदेह से विश्वास, अभियोजन से सुधार और भय से स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा………………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारत की नियामकीय प्रणाली हमेशा दुविधा की मानसिकता के साथ काम करती थी और अक्सर छोटी प्रक्रियागत त्रुटियों या केवल...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

by UB India News
June 22, 2026
0

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, भविष्य की चिंता और डिजिटल दुनिया का लगातार बढ़ता...

Next Post
क्या मनमोहन सरकार में रेल मंत्रालय लेना लालू यादव को भारी पड़ गया?

क्या मनमोहन सरकार में रेल मंत्रालय लेना लालू यादव को भारी पड़ गया?

दुनिया की संसदों से कितनी अलग है सबसे पुराने लोकतंत्र की नई संसद?

संसद का विशेष सत्र : BJP ने सांसदों को व्हिप जारी कर सदन में उपस्थित रहने को कहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend