ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बागमती नदी में स्कूली बच्चों से भरी नाव पलटी, कई बच्चे अब भी लापता

UB India News by UB India News
September 15, 2023
in खास खबर, दुर्घटना, मुजफ्फरपुर
0
बागमती नदी में स्कूली बच्चों से भरी नाव पलटी, कई बच्चे अब भी लापता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दर्दनाक हादसा देखने को मिला है। यहां गायघाट थाना के तहत आने वाले बेनीबाद क्षेत्र के बागमती नदी में एक नाव पलट गई। यह नाव बच्चों को लेकर स्कूल छोड़ने जा रही थी। जानकारी के मुताबिक नाव में 34 बच्चे सवार थे। फिलहाल कई बच्चे लापता हैं और कई बच्चों को बचाया जा चुका है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और अब रेस्क्यू टीम को भी बुला लिया गया है। इस मामले पर अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। फिलहाल गोताखोर नदी से बच्चों को निकालने में लगे हुए हैं। कई बच्चों को फिलहाल बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि कई बच्चे अब भी लापता हैं।

गायघाट और बेनीबाद पुलिस के साथ SDRF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है।

RELATED POSTS

मुंबई में आफत की बारिश!

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

उधर, मुजफ्फरपुर में ही एसकेएमसीएच में नवनिर्मित पीकू वार्ड का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि डीएम और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जो भी हताहत होगा सरकार उसके परिवार की मदद करेगी।

सबसे पहले इस तस्वीर से बागमदी का बहाव समझिए…

बागमती नदी का बहाव तेज होने से 30 बच्चों से भरी नाव पलट गई है।
बागमती नदी का बहाव तेज होने से 30 बच्चों से भरी नाव पलट गई है।

अब हादसे की कुछ तस्वीरें देखिए…

हादसे के बाद नाव से बच्चों की तलाश करते परिवार के लोग।
हादसे के बाद नाव से बच्चों की तलाश करते परिवार के लोग।
हादसे की जानकारी लगते ही ग्रामीण नदी के पास जुट गए।
हादसे की जानकारी लगते ही ग्रामीण नदी के पास जुट गए।
10 से ज्यादा बच्चे अब भी लापता हैं। उनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
10 से ज्यादा बच्चे अब भी लापता हैं। उनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
हादसे के बाद नदी में बहते बच्चों के साथ दौड़ते परिवार के लोग।
हादसे के बाद नदी में बहते बच्चों के साथ दौड़ते परिवार के लोग।
स्थानीय लोगों की मदद से 20 बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है।
स्थानीय लोगों की मदद से 20 बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है।

नाव से स्कूल जा रहे थे बच्चे

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि रोज की तरह गुरुवार को नाव पर सवार होकर बच्चे स्कूल जा रहे थे। नाव पर 30 से ज्यादा बच्चे थे। बहाव तेज होने की वजह से नाव का संतुलन बिगड़ा और वो पलट गई। हादसे के बाद नाव सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई।

कई सालों से हो रही थी पुल की मांग

बताया जा रहा है कि जिस जगह ये हादसा हुआ है वहां के लोग कई सालों से पुल की मांग कर रहे हैं। शॉर्टकट के चक्कर में लोग नाव का इस्तेमाल करते हैं। बच्चे भी शॉर्टकट के चक्कर में ही नाव से ही स्कूल आना-जाना करते हैं।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

हादसे के बाद स्थानीय गोताखोर बच्चों को निकालने में लगे हैं। उन्होंने कई बच्चों को बाहर निकाला है लेकिन अभी भी कई बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया है। लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। नदी में तेज बहाव है इस वजह से बच्चों को निकालने में गोताखोरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। बता दें कि घटनास्थल पर पुलिस के कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं। एक तरफ जहां नाव पलटने के कारण कई बच्चे लापता हैं। वहीं दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को मुजफ्फरपुर दौरे पर आ रहे हैं। यहां सीएम कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करने वाले हैं।

बिहार: मुजफ्फरपुर में बागमती नदी पर मधुर पट्टी घाट के पास कई बच्चों को ले जा रही नाव पलट गई। 20 बच्चों को बचाया गया है बाकी की तलाश जारी#Bihar #Muzaffarpur #boat #Children #JBTNews pic.twitter.com/5a9x0ua3g9

— Janbhawna Times (@JanbhawnaTimes) September 14, 2023

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

Next Post
‘सनातन को खंड-खंड करना चाहते हैं’, I.N.D.I.A पर पीएम मोदी ने बोला हमला

'सनातन को खंड-खंड करना चाहते हैं', I.N.D.I.A पर पीएम मोदी ने बोला हमला

क्या मनमोहन सरकार में रेल मंत्रालय लेना लालू यादव को भारी पड़ गया?

क्या मनमोहन सरकार में रेल मंत्रालय लेना लालू यादव को भारी पड़ गया?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend