ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रात्रिभोज और सांस्कृतिक परिधान ……….

UB India News by UB India News
September 10, 2023
in Lokshbha2024, खान-पान
0
रात्रिभोज और सांस्कृतिक परिधान ……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को शिखर सम्मेलन स्थल ‘भारत मंडपम’ में जी20 मेहमानों के लिए एक भव्य रात्रिभोज का आयोजन किया, जिसमें मोटे अनाज से बने व्यंजन और कश्मीरी कहवा परोसे गए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रात्रिभोज शुरू होने से पहले एक मंच पर अतिथियों का स्वागत किया, जिसकी पृष्ठभूमि में बिहार के नालंदा महाविहार (नालंदा विश्वविद्यालय) की तस्वीर लगी हुई थी, साथ ही भारत की अध्यक्षता में जी20 का विषय- ‘वसुधैव कुटुम्बकम्- एक पृथ्वी, एक कुटुम्ब, एक भविष्य’ को दर्शाया गया था।

RELATED POSTS

आम आदमी की थाली पर गैस संकट का क्या असर?

विकृत मानसिकता वाले लोगों के मन में खौफ पैदा करना ज़रूरी………….

नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। यह विश्वविद्यालय दुनिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक था।

राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने बाइडन का स्वागत किया और मंच पर उनका अभिवादन किया और उनसे संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से भी संक्षिप्त बातचीत की जो अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ रात्रि भोज में शामिल होने आए थे।

मुर्मू ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि जी20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के लिए शानदार भारत मंडपम में जी20 देशों, अतिथि देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों की मेजबानी करके प्रसन्नता हुई।

उन्होंने लिखा, “अतिथि देवो भव की हमारी परंपरा के अनुसार मुझे विश्वास है कि हमारे विशिष्ट अतिथि भारतीय संस्कृति, व्यंजन और आतिथ्य का आनंद ले रहे हैं। हम बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।”

रात्रिभोज के मेनू (व्यंजन सूची) के अनुसार, गणमान्य व्यक्तियों को परोसे गए व्यंजनों में ‘श्री अन्ना’ (मोटे अनाज से बने व्यंजन और कश्मीरी कहवा शामिल था। ये व्यंजन भारत की विविध पाक परंपरा को दर्शाते हैं।

रात्रिभोज के लिए विशेष तौर पर तैयार व्यंजन सूची पर लिखा था, ‘‘परंपराओं, रीति-रिवाजों और ऋतुओं का संगम, भारत कई मायनों में विविधतापूर्ण है। स्वाद हमें जोड़ता है। हम शरद ऋतु का उत्सव मना रहे हैं, इस मेनू (व्यंजन सूची) में इस ऋतु की प्रचुरता है। यह भारत भर में पायी जाने वाली खाद्य सामग्री की समृद्धता को दर्शाता है एवं आधुनिक वैश्चिक विविधता में हमारी समृद्ध पाक- कला को व्यक्त करता है और यह ‘‘वसुधैव कुटुंबकम – ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ की भावना को समर्पित है।’’

मेनू के एक अन्य पृष्ठ पर जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर ‘भारत के राष्ट्रपति’ द्वारा आयोजित रात्रिभोज का उल्लेख किया गया था। इसमें कहा गया था कि पूरे भारत में उगाए जाने वाले मोटे अनाज का स्वाद ‘अपने सम्मानित मेहमानों तक पहुंचाने के लिए हमने आज मेनू में कुछ व्यंजन शामिल किए हैं’, जिसमें विभिन्न प्रकार के मोटे अनाज का उपयोग किया गया है…।

विशिष्ट मेहमानों को परोसे गए शुरुआती भोजन (स्टार्टर)- में ‘पात्रम’ – ‘ताजी हवा का झोंका’ दही के गोले और भारतीय मसालेदार चटनी से सजे कंगनी श्रीअन्न लीफ क्रीस्प्स (दूध, गेहूं और मेवा युक्त) था।

मुख्य भोजन- वनवर्णम ‘मिट्टी के गुण’ ग्लेज्ड फॉरेस्ट मशरूम, कुटकी श्रीअन्न क्रिस्प्स और करी पत्ते के साथ तैयार केरल लाल चावल के साथ परोसे गए कटहल गैलेट (दूध और गेंहू युक्त) था।

रात्रिभोज में परोसी गई भारतीय रोटियों में कलौंजी के स्वाद वाले मुलायम बन (दूध और गेंहू युक्त) और बाकरखानी- इलायची के स्वाद वाली मीठी रोटी (दूध, चीनी और गेंहू युक्त) शामिल थी।

खाने के बाद परोसे गए मिष्ठान में ‘मधुरिमा’ – जो इलायची की खुशबू वाला सांवा का हलवा, अंजीर-आड़ू मुरब्बा और अंबेमोहर राइस क्रिस्प्स ( दूध, श्रीअन्न, गेंहू और मेवा युक्त) शामिल था।

रात्रिभोज में राष्ट्राध्यक्षों और भारत सरकार द्वारा आमंत्रित लोगों सहित लगभग 300 अतिथि शामिल हुए।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा अपनी पत्नी रितु बंगा के साथ और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सबसे पहले प्रगति मैदान में नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर पहुंचने वालों में शामिल थीं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और साड़ी पहने हुए उनकी पत्नी योको किशिदा, चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी रात्रि भोज में शामिल हुए। इन सभी के साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू और मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और उनकी पत्नी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और उनकी पत्नी, इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का भी रात्रि भोज स्थल पर स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज सहित जी20 के कुछ नेताओं को नालंदा विश्वविद्यालय के महत्व के बारे में बताते देखा गया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत मंडपम में जी20 नेताओं, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के लिए औपचारिक रात्रिभोज की मेजबानी की।

नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र तथा इसके हरे-भरे ‘लॉन’ रात में रंगीन रोशनी से जगमगाते नजर आए तथा इसके फव्वारों और अत्याधुनिक इमारत के सामने रखी ‘नटराज’ की मूर्ति ने आयोजन स्थल पर भव्यता में चार चांद लगा दिए।

भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला किया गया जिसके तहत 55 सदस्यीय अफ्रीकी संघ को शनिवार को जी20 समूह का एक नया स्थायी सदस्य बनाया गया। 1999 में स्थापना के बाद से यह इस प्रभावशाली गुट का पहला विस्तार है।

जी20 के सभी सदस्य देशों ने ‘ग्लोबल साउथ’ के प्रमुख संगठन को दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के संगठन में शामिल करने के प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।

‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के विकासशील देशों के लिए किया जाता है।

जी20 शिखर सम्मेलन शनिवार को भारत मंडपम में शुरू हुआ और यह रविवार को संपन्न होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आम आदमी की थाली पर गैस संकट का क्या असर?

आम आदमी की थाली पर गैस संकट का क्या असर?

by UB India News
April 7, 2026
0

बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी की रसोई और उसके बजट से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। रेटिंग...

विकृत मानसिकता वाले लोगों के मन में खौफ पैदा करना ज़रूरी………….

विकृत मानसिकता वाले लोगों के मन में खौफ पैदा करना ज़रूरी………….

by UB India News
October 18, 2024
0

बागपत जिला अस्पताल में 2 कर्मचारियों, जब्बार खान और मुर्शीद खान ने डिप्टी सीएमओ से बदला लेने के लिए उनके...

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

Next Post
रात्रिभोज में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार ,आज दिल्ली से लौट रहे हैं पटना,

रात्रिभोज में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार ,आज दिल्ली से लौट रहे हैं पटना,

हाजीपुर में राज्यपाल के काफिले का हुआ सड़क हादसा, कई घायल, महिला सिपाही गंभीर

हाजीपुर में राज्यपाल के काफिले का हुआ सड़क हादसा, कई घायल, महिला सिपाही गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend