ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विकृत मानसिकता वाले लोगों के मन में खौफ पैदा करना ज़रूरी………….

UB India News by UB India News
October 18, 2024
in खान-पान, खास खबर
0
विकृत मानसिकता वाले लोगों के मन में खौफ पैदा करना ज़रूरी………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बागपत जिला अस्पताल में 2 कर्मचारियों, जब्बार खान और मुर्शीद खान ने डिप्टी सीएमओ से बदला लेने के लिए उनके खाने में टीबी के मरीजों का खतरनाक बैक्ट्रीरिया युक्त बलगम मिलाने की साजिश रची। गाजियाबाद में एक घर में खाना बनाने वाली नौकरानी, रीना, बदला लेने के लिए 8 साल से आटे में अपना पेशाब मिला रही थी और कैमरे पर पकड़े जाने के बाद गिरफ्तार हुई। सहारनपुर के खलीफा होटल में तंदूरी रोटी सेंकने वाला आटे में थूक मिलाता हुआ पकड़ा गया। ये तीनों घटनाएं कैमरे में रिकॉर्डेड हैं। ये तीनों घटनाएं रोंगटे खड़े करने वाली है, लेकिन पुलिस लाचार है। इस तरह की हरकत करने वालों को पकड़ने के लिए कोई कठोर कानून नहीं है। ऐसी नीच हरकत करने वालों को आसानी से ज़मानत मिल जाती है क्योंकि फिलहाल ऐसा कोई कानून नहीं हैं जिसके तहत पुलिस इस तरह की हैवानियत करने वालों को सख्त सज़ा दिला सके। हालांकि अब योगी आदित्यनाथ की सरकार ने खाने की चीजों में ह्यूमन वेस्ट मिलाने को गैरजमानती अपराध बनाने का फैसला किया है और ऐसी हरकतें करने वालों को 10 साल जेल की सजा होगी और भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

कानून बनेगा और उसके हिसाब से पुलिस कार्रवाई करेगी, ये तो बाद की बात है, लेकिन जो खबरें आईं है, वो सोचकर मन में बार-बार यही सवाल उठता रहा कि कोई इंसान इस तरह की हरकत कैसे कर सकता है? ये कैसी सोच है? और तीन-तीन जगह एक ही तरह की घटनाएं हों, ये तो और भी हैरत की बात है। शुक्र है कि बागपत जिला अस्पताल में इन दोनों कर्मचारियों को खाने में टीवी मरीज़ों का बलगम मिलाने की साजिश का समय पर पता चल गया क्योंकि उनके एक साथी रिंकू ने फोन पर बातचीत रिकॉर्ड कर डिप्टी सीएमओ को बता दिया। सोचिए, जिन कर्माचारियों पर टीबी उन्मूलन की जिम्मेदारी हो, जो वायरस को फैलने से रोकने का काम करते हों, वही डॉक्टर और उसके पूरे परिवार के खाने में मरीज का बलगम मिलाने की साजिश रचें। ऐसा केस मैंने भी पहली बार सुना है, पहली बार देखा है। इससे पहले थूक लगा कर रोटी बनाने के वीडियो तो आते थे लेकिन पिछले दो महीनों में इस तरह के केस में जिस तरह सख्ती से कार्रवाई की गई, उससे लगा कि ये मामले रुक जाएंगे और ऐसी हरकतें बंद हो जाएंगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सहारनपुर के खलीफा होटल से जो वीडियो आया उसमें साफ दिख रहा है कि जो शख्स तंदूर में रोटी सेंक रहा है, वो पहले हाथों से लोई तैयार करता है, फिर रोटी को तंदूर में डालने से पहले उसपर थूकता है। बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया, पुलिस से शिकायत की और तब  खलीफा होटल के मालिक और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई हुई। होटल पर एक्शन को लेकर सहारनपुर पुलिस के एसपी का कहना है कि इस पर  कार्रवाई करने का अधिकार खाद्य नियंत्रण विभाग का है, पुलिस का नहीं।

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

अब सवाल ये है कि इस तरह की घटनाओं को कैसे रोका जाए? योगी आदित्यनाथ ने इस तरह के केस में पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन बात नहीं बनी, क्योंकि पुलिस इस तरह की घिनौनी हरकत करने वालों को पकड़ती है, लेकिन कभी किसी ने सोचा ही नहीं कि इस तरह की नीचता भी कोई इंसान कर सकता है। इसके लिए कोई स्पेसिफिक कानून भी नहीं है। आमतौर पर पुलिस ऐसी हरकत करने वालों को पकड़ती है और उन्हें कोर्ट से आसानी से जमानत मिल जाती है। अब योगी आदित्यनाथ ने इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए सख्त कानून बनाने का फैसला किया है। खाने-पीने की चीजों में मिलावट करना अपराध है, पर खाने में बलगम या पेशाब या थूक मिलाना महापाप है। इस मानसिकता को समझना मुश्किल है। आजकल सीसीटीवी होते हैं, सबके फोन में कैमरे होते हैं, इसीलिए ये अपराधी पकड़े गए। इनके खिलाफ सबूत भी मिल गए, वरना यहां तो पता ही नहीं चलता कि खाने में कौन क्या मिला रहा है और अगर पता चल भी जाता तो उसे साबित करना मुश्किल होता। ऐसा पाप करने वालों की ये सोच कहां से आई, समझना मुश्किल है। कोई इसे थूक जिहाद कहेगा, कोई इसे विकृत मानसिकता कहेगा, कोई पागलपन करार देगा, लेकिन इससे अपराध की गंभीरता कम नहीं होती। जिनके साथ ये हुआ, जिन्होंने इस तरह का खाना खाया, उन पर क्या बीतती होगी, ये सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसी हरकत करने वालों को पकड़ने के लिए, सजा दिलाने के लिए, कोई कानून इसीलिए नहीं है क्योंकि कानून बनाने वालों ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि घर में काम करने वाली नौकरानी, तंदूर पर रोटी बनाने वाले लोग इतना घिनौना काम कर सकते हैं। मैं योगी आदित्यनाथ की तारीफ करूंगा कि उन्होंने इस बारे में सोचा और कानून बनाने का फैसला किया। जब तक ऐसी विकृत मानसिकता वाले लोगों के मन में खौफ नहीं होगा, कानून का डर नहीं होगा, तब तक ऐसे लोग इस तरह के गंदे काम करते रहेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

बिहार में अलग-थलग पड़ गए गिरिराज?

बिहार में अलग-थलग पड़ गए गिरिराज?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend