ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मेमोरी लॉस मुख्यमंत्री हैं नीतीश कुमार : बीजेपी

UB India News by UB India News
September 9, 2023
in भाजपा, मुजफ्फरपुर
0
मेमोरी लॉस मुख्यमंत्री हैं नीतीश कुमार : बीजेपी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी शुक्रवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे. मुजफ्फरपुर के सकरा में पूर्व विधायक चंदेश्वर प्रसाद के पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सम्राट चौधरी ने मंच से नीतीश कुमार और लालू यादव को जमकर कोसा. इस क्रम में सीएम नीतीश को अपने निशाने पर लेते हुए उन्हें मेमोरी लॉस सीएम यानी याददाश्त खो देने वाला मुख्यमंत्री करार दिया. दरअसल, सम्राट चौधरी उस वाकये का जिक्र कर रहे थे जिसमें सीएम नीतीश कुमार जनता दरबार के दौरान विस्मृत होते दिखे थे.

सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी ने जनसंघ के रूप में पहले कर्पूरी ठाकुर मुख्यमंत्री बनाया, फिर लालू यादव को बीजेपी ने सीएम बनाया, उसके बाद नीतीश कुमार को 5-5 बार सीएम बनाया, अब बीजेपी किसी और को सीएम नहीं बनाएगी, बल्कि बीजेपी का अपना सीएम होगा. वहीं, उन्होने कहा कि अगर बीजेपी अपने किसी मंडल अध्यक्ष को भी सीएम बना दे तो वो नीतीश कुमार से 10 गुना ज्यादा बेहतर सीएम साबित होगा.

RELATED POSTS

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पटना में बनेगा भव्य पार्क…………….

वहीं भाजपा अध्यक्ष ने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार भूल गए कि राज्य के गृह मंत्री भी वही हैं, इसलिए क्राइम बढ़ रहा है. उन्हें तो मेमोरी लॉस सीएम कहा जाना चाहिए, उन्हें कुछ याद ही नहीं रहता, अगर वो एक घंटा भी सीएम बने रहें तो इससे बिहार का नुकसान है. सम्राट चौधरी ने लालू पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में हार वर्ग को अब आरक्षण मिल रहा है, बिहार में सिर्फ दो शोषक है, एक लालू दूसरा नीतीश. लालू सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं.

सनातन धर्म को लेकर इन दिनों लगातार I.N.D.I.A. के नेताओं द्वारा विवादित टिप्पणी की जा रही है, पहले उदयनिधि स्टालीन फिर DMK के ए.राजा द्वारा सनातन पर टिपण्णी की गई. इस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि मुंबई में हुए I.N.D.I.A. की बैठक में ये फैसला लिया गया है कि सनातन को खत्म कर देना है, लेकिन बीजेपी चट्टान की तरह खड़ी है. विरोधियों के मंसूबो को कामयाब नहीं होने देंगे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पटना में बनेगा भव्य पार्क…………….

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पटना में बनेगा भव्य पार्क…………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि...

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

by UB India News
June 20, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे अपने...

बिहार में बाबा-दादा ही अपराधी बन गए हैं………………

बिहार में बाबा-दादा ही अपराधी बन गए हैं………………

by UB India News
June 18, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने...

वटवृक्ष के नीचे बाबा की साधना!

वटवृक्ष के नीचे बाबा की साधना!

by UB India News
June 16, 2026
0

बिहार और देश की राजनीति में लंबे समय तक बड़ा रसूख रखने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी...

Next Post
पीएफआई का अहम प्यादा मोतिहारी से गिरफ्तार

पीएफआई का अहम प्यादा मोतिहारी से गिरफ्तार

बीजेपी बलिदानियों को सम्मान देने के लिए ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम चला रही

बीजेपी बलिदानियों को सम्मान देने के लिए 'मेरी माटी, मेरा देश' कार्यक्रम चला रही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend