ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उदयनिधि स्टालिन के बयान को लेकर बिहार में राजनीति जोरों पर

UB India News by UB India News
September 5, 2023
in पटना, भाजपा
0
उदयनिधि स्टालिन के बयान को लेकर बिहार में राजनीति जोरों पर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन (MK Stalin) के बेटे सह मंत्री उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) के बयान को लेकर बिहार में राजनीति जोरों पर ही रही है. बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में सोमवार (4 सितंबर) को परिवाद भी दायर हो चुका है. अब उदयनिधि स्टालिन के बयान पर बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कड़ी टिप्पणी करते हुए हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने तीन नेताओं से जवाब मांगे हैं.

‘2024 के चुनाव में जनता जवाब देगी’
गिरिराज सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए बयान में सोमवार को कहा कि अगर स्टालिन के बेटे अपनी बात पर कायम हैं कि ‘मैं भगवा को मिटा कर ही दम लूंगा’ तो इसका जवाब राहुल गांधी, लालू यादव और नीतीश कुमार को देना होगा कि मुंबई की बैठक के बाद कौन सी विरासत खड़ी की है? गलतफहमी में न रहें. चाहे उदयनिधि स्टालिन हो या लालू यादव हों, हिंदू इसका जवाब देगा, इसका प्रतिकार करेगा. राहुल गांधी को जवाब देना पड़ेगा और नहीं दिए तो 2024 के चुनाव में जनता जवाब देगी.

RELATED POSTS

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

सनातन धर्म को लेकर उदयनिधि स्टालिन के बयान पर हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि यह लोग नीच मानसिकता के हैं. सभी धर्म का सम्मान करना चाहिए. जिस धर्म से जो आता है उस धर्म को लोग मानते हैं, लेकिन किसी के धर्म के खिलाफ बोलना यह पूरी तरह अनुचित है.

मुजफ्फरपुर में परिवाद दायर
इस मामले में सोमवार को मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर कराया गया है. अधिवक्ता सुधीर ओझा ने हिंदू धर्म के खिलाफ में की गई टिप्पणी को लेकर यह परिवाद दायर कराया है. मंत्री उदयनिधि की ओर से मंच से हिंदू धर्म को डेंगू और मलेरिया बताकर करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात कही गई है. 14 सितंबर की तारीख दी गई है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

by UB India News
August 12, 2026
0

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अब जेईई और नीट की तैयारी का रास्ता...

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार के शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

हमको घर-बर नहीं चाहिए, वो बांकीपुर की जनता के लिए…….

by UB India News
August 12, 2026
0

बांकीपुर विधासभा उपचुनाव जीतकर विधायक बने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों जनता से किए वादे और नए-नए...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक

by UB India News
August 12, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल...

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में शराबबंदी को लेकर राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद यानी NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक बहस तेज...

Next Post
बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले सियासत तेज……

बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले सियासत तेज......

कुछ बड़ा करने जा रहे है पीके !

बिहार में नीतीश का नहीं लालू राज', प्रशांत किशोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend