ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले सियासत तेज……

UB India News by UB India News
September 5, 2023
in loakshbha 24, पटना, बिहार
0
बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले सियासत तेज……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले सियासत तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी दलों को जोड़कर एक मंच पर लाने की आईएनडीआईए महागठबंधन की मुहिम आगे बढ़ रही है। ऐसे में अब कौन कहां से चुनाव लड़ेगा यह सवाल सबसे अहम हो चला है। सीएम नीतीश पहले ही कह चुके हैं कि इस महीने सीटों का गणित फाइनल हो जाएगा।

वर्ष 2019 के आम चुनाव से इस बार स्थिति पूरी तरह से अलग है
सीट शेयरिंग में सीटिंग-गेटिंग का फार्मूला चला तो कुछ नेताओं को घर बैठना होगा
भुवनेश्वर वात्स्यायन, पटना। महागठबंधन के दलों के बीच 2024 के लोकसभा चुनाव को ले सीट के बंटवारे पर इस माह सहमति बन सकती है।

RELATED POSTS

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

शर्म से डूब मरना चाहिए…

महागठबंधन के दो प्रमुख दल जदयू और राजद के शीर्ष नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि सीट शेयरिंग का फार्मूला आसानी से तय हो जाएगा। वर्ष 2019 के आम चुनाव से इस बार स्थिति पूरी तरह से भिन्न है।

महागठबंधन की 14 लोकसभा सीटें इस श्रेणी की हैं, जहां जदयू के प्रत्याशी ने आठ सीटों पर राजद के प्रत्याशी व छह सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी को सीधे मुकाबले में हराया था।

अगर सीट शेयरिंग में सीटिंग-गेटिंग का फार्मूला चला तो फिर 2019 में जो दूसरे नंबर रहे उन्हें घर बैठना पड़ेगा।

कुछ सीटों पर बहुत माथापच्ची नहीं
महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि कुछ सीटों पर बहुत माथापच्ची की स्थिति नहीं आएगी। पहले नंबर पर मुंगेर लोकसभा सीट है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह वहां से एमपी हैं। पिछली बार कांग्रेस की उम्मीदवार नीलम देवी उनके सामने थीं। अब वह राजद से मोकामा से विधायक हैं।

मधेपुरा की सीट भी इसी श्रेणी में हैं। शरद यादव अब हैं नहीं। जदयू प्रत्याशी ने तब उन्हें हराया था। सीतामढ़ी में भी मामला सहज दिख रहा।

वाल्मीकिनगर सीट को जदयू अपनी परंपरागत सीट मानता रहा है। सुपौल में भी अब कांग्रेस की रंजीता रंजन की दावेदारी नहीं रही। वह राज्यसभा सदस्य हैं।

2019 के आम चुनाव में जदयू ने जहां से राजद प्रत्याशी को हराया
झंझारपुर में जदयू के रामप्रीत मंडल जीते, दूसरे नंबर पर राजद के गुलाब यादव थे।
मधेपुरा से जदयू के दिनेश चंद्र यादव ने राजद के शरद यादव की हराया।
गोपालगंज से जदयू के डा. आलोक कुमार सुमन ने राजद के सुरेंद्र राम को हराया।
सिवान से जदयू की कविता सिंह ने राजद की हिना शहाब को हराया।
भागलपुर से जदयू के अजय मंडल ने राजद के बुलो मंडल को पराजित किया।
बांका से जदयू के गिरधारी यादव ने राजद के जयप्रकाश नारायण यादव को हराया।
जहानाबाद से चंद्रेश्वर चंद्रवंशी ने राजद के सुरेंद्र यादव को हराया।
सीतामढ़ी से जदयू के सुनील कुमार पिंटू ने राजद के अर्जुन राय को हराया
जदयू ने जहां कांग्रेस के प्रत्याशी को सीधे मुकाबले में हराया
मुंगेर से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस की नीलम देवी को हराया।
वाल्मीकिनगर की सीट पर बैद्यनाथ महतो (अब दिवंगत) ने कांग्रेस के शाश्वत केदार को हराया था।
सुपौल में जदयू के दिलेश्वर कामत ने कांग्रेस की रंजीता रंजन को हराया था।
किशनगंज में महमूद अशरफ ने कांग्रेस के मो. जावेद को हराया था।
कटिहार में जदयू के दुलालचंद गोस्वामी ने कांग्रेस के तारिक अनवर को हराया था।
पूर्णिया में संतोष कुशवाहा ने कांग्रेस के उदय सिंह को हराया था।
इन सीटों को लेकर हो सकती है माथापच्ची
जिन सीटों पर महागठबंधन में माथापच्ची की स्थिति है उनमें सबसे पहले नंबर पर जहानाबाद है। वहां पिछली बार नया सामाजिक प्रयोग किया था जदयू ने।

बहुत कम मतों के अंतर से जदयू को सीट मिली थी। बांका की सीट पर भी माथापच्ची संभव है। कटिहार भी इसी श्रेणी में है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। दिल्ली में नीतीश कुमार अपनी पार्टी के सांसदों से...

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

शर्म से डूब मरना चाहिए…

by UB India News
August 13, 2026
0

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण के मामले में सियासत तेज हो गई...

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

बांकीपुर में BJP को क्यों करारी हार का सामना करना पड़ा?

by UB India News
August 13, 2026
0

विधायक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार की बड़ी वजह जेन जी के आक्रोश को नहीं, बल्की...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री का ऐलान, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, तभी दे सकेंगे परीक्षा

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE...

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार सरकार ने युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए लिए कई अहम फैसले ………..

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार सरकार ने युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और गांवों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में कई...

Next Post
कुछ बड़ा करने जा रहे है पीके !

बिहार में नीतीश का नहीं लालू राज', प्रशांत किशोर

उदयनिधि स्टालिन के बयान पर डैमेज कंट्रोल में जुटा महागठबंधन

उदयनिधि स्टालिन के बयान पर डैमेज कंट्रोल में जुटा महागठबंधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend