ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कमान संतानों को.

UB India News by UB India News
August 30, 2023
in Lokshbha2024, कारोबार, संपादकीय
0
कमान संतानों को.

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रिलायंस इंड़स्ट्रीज के बोर्ड़ में बड़े़ बदलावों द्वारा नई पीढी के मुख्यधारा में आने का मार्ग बना दिया। नीता अंबानी बोर्ड़ ऑफ ड़ायरेक्टर्स से बाहर हो गइ। हालांकि वह रिलायंस फाउंडे़शन की चेयरपर्सन बनी रहेंगी। बोर्ड़ में अब ६६ साल के मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों आकाश‚ अनंत व ईशा को नई जिम्मेदारी दी गई। वैसे इस फैसले के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट भी दर्ज की गई। रिलायंस इंड़स्ट्रीज लिमिटेड़ के चेयरमैन व मैनेजिंग ड़ायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कंपनी की सालाना बैठक में बताया कि बीते दस साल में डे़ढ सौ अरब ड़ॉलर का निवेश किया। तीनों उत्तराधिकारी गैर कार्यकारी निदेशक नियुक्त किए गए हैं। खुद अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स के चेयरमैन हैं। पिछले दिनों उन्होंने देश की सबसे बड़़ी मोबाइल कंपनी बन चुकी जियो इंफोकाम लिमिटेड़ का चेयरमैन सबसे बड़े़ बेटे आकाश को बनाने का रास्ता साफ किया था। अनंत को नए ऊर्जा कारोबार की जिम्मेदारी दी‚ जबकि ईशा को रिलायंस की खुदरा इकाई के लिए चुना। एशिया के सबसे बड़े़ उद्योगपति मुकेश असंभव प्रतीत होने वाले लक्ष्यों को तय करते हैं और उन पर सफलता हासिल करने के प्रति दृढतापूर्वक जुटे रहते हैं। अपने पिता धीरूभाई अंबानी के सपनों को सिर्फ साकार ही नहीं किया‚ बल्कि विश्व पटल पर शीर्ष दस धनाढों में मुकेश का नाम भी कई बार शामिल होता रहता है। पिछले दिनोें एयर फाइबर लांच करके दूर–दराज के इलाकों तक हाई स्पीड़ इंटरनेट पहुंचाने व ५जी कनेक्टिविटी की सुविधा की भी उन्होंने घोषणा भी। अंबानी अपनी अगली पीढी का मार्गदर्शन ही नहीं कर रहे‚ बल्कि लंबे समय से उन्हें लीड़र्स की तरह तैयार करने का काम भी कर रहे हैं। अपनी कंपनी की संस्कृति व विरासत को वे लगातार समृद्ध होते देखना चाहते हैं। इसीलिए नई पीढी को रोजाना मेंटर किया जाता रहा है। मुकेश कभी बड़़बोले नहीं रहे। बेहद शांतचित्त अपनी कंपनी को मुनाफे की तरफ ले जाते हुए‚ नए वेंचरों को आजमाते हैं। माना जा रहा है कि अपने पिता की गलती से उन्होंने गहरी सीख ली है। भाई अनिल के साथ हुए बंटवारे की तल्खियों को निश्चित ही वे भूले नहीं हैं। अपनी अगली पीढी को इस झंझट से बचाने की तैयारियां उन्होंने काफी समय से करना चालू कर दी थीं। आने वाला वक्त शीघ्र ही इस बदलाव की झलकियां पेश कर सकता है‚ जिसके आधार पर कंपनी ही नहीं‚ मुकेश उत्तराधिकारियों को उचित रूप से परख सकेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

by UB India News
July 30, 2026
0

भारत में डिजिटल कम्युनिकेशन तेजी से सार्वजनिक बातचीत और चर्चाओं को आकार दे रहा है। हाल के वर्षों में, प्राइवेट...

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

by UB India News
July 29, 2026
0

पेपर लीक के खिलाफ पेश विधेयक पर लोकसभा में मंगलवार से चर्चा चल रही है. इस दौरान सत्ता पक्ष और...

Next Post
जो लड़ेगा वो जीतेगा :तेजस्वी यादव

बीजेपी नेताओं को जेड और वाई प्लस सुरक्षा मुहैया कराए जाने को लेकर सियासत शुरू

मोदी के नरेटी पर चढ़ने जा रहे हैं हमलोग’…

मोदी के नरेटी पर चढ़ने जा रहे हैं हमलोग'...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend