ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मध्य प्रदेश में हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, उमा भारती के भतीजे राहुल समेत इन चेहरों ने ली शपथ

UB India News by UB India News
August 27, 2023
in खास खबर, मध्यप्रदेश
0
मध्य प्रदेश में हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, उमा भारती के भतीजे राहुल समेत इन चेहरों ने ली शपथ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव इसी साल के अंत में प्रस्तावित हैं। इससे पहले शिवराज के मंत्रिमंडल में तीन नए सदस्यों को शामिल किया गया है। आज राजभवन में विंध्य से राजेंद्र शुक्ला, महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसके अलावा बुंदेलखंड से राहुल लोधी ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। आज सुबह 8.45 बजे राजभवन में शपथग्रहण का कार्यक्रम हुआ।

इन विधायकों को शिवराज कैबिनेट में जगह-

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान का वर्तमान कार्यकाल मार्च 2020 में शुरू हुआ था। बता दें कि पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल (एक ब्राह्मण नेता व विंध्य क्षेत्र के रीवा से विधायक) और गौरीशंकर बिसेन (महाकौशल क्षेत्र के बालाघाट से विधायक एवं मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष) और राहुल सिंह लोधी जो कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं, को शपथ दिलाई गई है। बता दें कि मध्य प्रदेश की आबादी का 45 प्रतिशत से अधिक हिस्सा ओबीसी श्रेणी में आता है।

उमा भारती के भतीजे प्रह्लाद पटेल के भाई से आगे निकले
ध्यान देने वाली बात ये है कि बुंदेलखंड क्षेत्र में टीकमगढ़ जिले के खरगापुर से पहली बार विधायक बने लोधी को राज्य मंत्री बनाया गया है। लोधी भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे हैं। वहीं इस रेस में लोधी के साथ ही मप्र के पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल को भी कैबिनेट में शामिल करने पर सीएम शिवराज और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श चल रहा था। लेकिन फिर बाद में उमा भारती के भतीजे का नाम फाइनल किया गया। महाकोशल क्षेत्र के नरसिंहपुर से विधायक जालम सिंह भी केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के छोटे भाई हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
राजभवन और बिहार सरकार टकराव हुआ समाप्त ! कुलपति नियुक्ति का नोटिफिकेशन वापस लिया शिक्षा विभाग

राजभवन और बिहार सरकार टकराव हुआ समाप्त ! कुलपति नियुक्ति का नोटिफिकेशन वापस लिया शिक्षा विभाग

रैपिड रेल से लेकर जेवर एयरपोर्ट तक, ये 7 मेगा प्रोजेक्ट हो जाएंगे अगले साल तक हो जायेंगे पुरे

रैपिड रेल से लेकर जेवर एयरपोर्ट तक, ये 7 मेगा प्रोजेक्ट हो जाएंगे अगले साल तक हो जायेंगे पुरे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend