ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ब्रिक्‍स में पीएम मोदी और चीनी राष्‍ट्रपति में हुई बात, जी-20 में क्‍या दिल्‍ली आएंगे शी जिनपिंग?

UB India News by UB India News
August 26, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
ब्रिक्‍स में पीएम मोदी और चीनी राष्‍ट्रपति में हुई बात, जी-20 में क्‍या दिल्‍ली आएंगे शी जिनपिंग?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लद्दाख में चल रहे तनाव के बीच दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अनौपचारिक बातचीत हुई है। इस घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि पीएम मोदी और शी जिनपिंग आपस में अनौपचारिक बातचीत कर रहे हैं। दोनों ही नेता प्रेस को बयान जारी करने से पहले मंच पर जा रहे थे। इस दौरान रास्‍ते में पीएम मोदी शी जिनपिंग को कुछ समझाते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं मंच पर दोनों नेताओं ने हाथ भी मिलाया। पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच यह बातचीत ऐसे समय पर हुई है जब अगले महीने जी-20 देशों का नई दिल्‍ली में शिखर सम्‍मेलन होने जा रहा है। इस जी-20 शिखर सम्‍मेलन में जिनपिंग के हिस्‍सा लेने पर अभी संशय बना हुआ है।

लद्दाख के गलवान घाटी में खूनी हिंसा के बाद से ही भारत और चीन के बीच संबंधों में तनाव बना हुआ है। दोनों नेताओं के बीच इस मुलाकात को बहुत रोचक घटना माना जा रहा है। भारत और चीन की सेनाओं के बीच 19 दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई सर्वमान्‍य हल होता नहीं दिख रहा है। हाल ही में हुई ताजा बातचीत में दोनों सेनाओं के बीच सीमित वापसी पर सहमति बनी है लेकिन अभी इसको सर्वोच्‍च स्‍तर पर मंजूरी नहीं मिल पाई है। इससे पहले जी-20 के इंडोनेशिया में हुए शिखर सम्‍मेलन में पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच संक्षिप्‍त बातचीत हुई थी।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

गलवान हिंसा के बाद यह पहली बार हुआ था कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई थी। अब शी जिनपिंग को नई दिल्‍ली आना है लेकिन अभी तक इसको लेकर औपचारिक ऐलान नहीं हो पाया है। इस बीच दोनों देशों में ब्रिक्‍स के विस्‍तार को लेकर तनाव बना हुआ था लेकिन अब उसका हल हो गया है। ब्रिक्‍स में 6 नए देशों को शामिल किया जा रहा है। ब्रिक्स द्वारा छह देशों को अपने नए सदस्य के तौर पर शामिल करने के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि समूह का आधुनिकीकरण और विस्तार यह संदेश है कि सभी वैश्विक संस्थानों को बदलते दौर में खुद को बदलने की जरूरत है।

मीडिया ब्रीफिंग में मोदी ने कहा कि अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को नए सदस्यों के रूप में शामिल करने से समूह को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। जोहानिसबर्ग में तीन दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अंत में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने पांच देशों के समूह के विस्तार पर निर्णय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नए सदस्य देश एक जनवरी, 2024 से ब्रिक्स का हिस्सा बन जाएंगे। अपनी टिप्पणी में, मोदी ने कहा कि समूह के विस्तार का निर्णय बहुध्रुवीय दुनिया में कई देशों के विश्वास को और मजबूत करेगा।

ब्रिक्‍स के विस्‍तार पर क्‍या बोले पीएम मोदी ?

मोदी ने रामफोसा, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की मौजूदगी में अपने मीडिया बयान में यह टिप्पणी की। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपना मीडिया बयान दिया। अपनी टिप्पणी में, मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा ब्रिक्स के विस्तार का पूरा समर्थन किया है तथा माना है कि नए सदस्यों के जुड़ने से समूह और मजबूत होगा। उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि हमारी टीमें ब्रिक्स के विस्तार के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों, मानकों, मानदंडों और प्रक्रियाओं पर एक साथ सहमत हुई हैं।” उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि तीन दिनों के विचार-विमर्श से कई सकारात्मक नतीजे निकले।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
नीलेश मुखिया की शव यात्रा में समर्थकों ने आरोपियों के घर की तोड़फोड़ पत्थरबाजी

नीलेश मुखिया की शव यात्रा में समर्थकों ने आरोपियों के घर की तोड़फोड़ पत्थरबाजी

पहले नौकरी, अब बिजली मांगने वालों को सरकार गोली मार रही है

दलित वर्ग से आते हैं राज्यपाल, इसलिए विरोध कर रही सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend