ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीलेश मुखिया की शव यात्रा में समर्थकों ने आरोपियों के घर की तोड़फोड़ पत्थरबाजी

UB India News by UB India News
August 26, 2023
in अपराध, खास खबर, पटना
0
नीलेश मुखिया की शव यात्रा में समर्थकों ने आरोपियों के घर की तोड़फोड़ पत्थरबाजी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना के बीजेपी नेता नीलेश मुखिया का आज दीघा घाट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। एक तरफ उनकी शव यात्रा निकाली जा रही है। दूसरी तरफ उनके समर्थकों ने आरोपियों के घर पर हमला कर दिया।

भीड़ ने आरोपी पप्पू राय की पत्नी और पूर्व डिप्टी मेयर रजनी देवी के घर पर हमला किया है। पुलिस के सामने ही उनके घर में तोड़फोड़ की गई है। कई गाड़ियों के शीशे फोड़ दिए गए हैं। पुलिस और महिलाओं के बीच नोकझोंक भी हुई है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

इसके पहले भी नीलेश मुखिया पर फायरिंग के आरोपी पप्पू, धप्पू राय के राज रिसॉर्ट पर भीड़ हमला करने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया था।

पटना के कुर्जी इलाके में बीते 3 घंटे से हंगामा मचा हुआ है। हंगामे की वजह से गांधी मैदान-दीघा मेन रोड जाम हो गया है। कुर्जी से पाटलिपुत्रा मेन रोड आने का रास्ता भी बंद हो गया है।

इस दौरान 9 थानों (दानापुर, बिहटा, पाटलिपुत्रा, जक्कनपुर, बुद्धा कॉलोनी, दीघा, बेउर,कोतवाली,शास्त्री नगर) की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है। समर्थक पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

मौके पर बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद भी पहुंचे हैं। उन्होंने प्रदेश के कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

नीलेश मुखिया की दिल्ली में इलाज के दौरान कल मौत हो गई है। 31 जुलाई को उन्हें ताबड़तोड़ 7 गोलियां मारी गई थीं। 1 अगस्त को उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स ले जाया गया था। गोलीकांड के 23 दिन बाद कल सुबह 8 बजे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार इलाज के दौरान आज उन्हें हार्ट अटैक भी आया था।

शव पहुंचते ही कुर्जी मोड़ पर समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई।
शव पहुंचते ही कुर्जी मोड़ पर समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई।

SSP राजीव मिश्रा ने बताया कि पुलिस अब तक इस मामले में 2 शूटर्स राजा और शाहनवाज को गिरफ्तार कर पाई है। मामले में 7 आरोपियों की तलाश जारी है। वारदात के बाद से ही ये सभी फरार चल रहे हैं।

31 जुलाई को सुबह-सुबह नीलेश मुखिया अपने घर से ऑफिस के लिए निकले थे। शूटर्स ने पार्षद पति नीलेश यादव उर्फ नीलेश मुखिया पर गोलियां बरसाईं थीं। वो अपनी कार में ही बैठे थे और उन पर अपराधियों ने बैक टू बैक 7 गोलियां चला दीं, जो उनकी कनपट्‌टी, गर्दन और सीने में लगी थी।

इसी कार से 31 जुलाई को घर से ऑफिस के लिए निकले थे नीलेश मुखिया। - ये तस्वीर गोलीकांड के दिन की है। जो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से ली थी।
इसी कार से 31 जुलाई को घर से ऑफिस के लिए निकले थे नीलेश मुखिया। – ये तस्वीर गोलीकांड के दिन की है। जो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से ली थी।

गोली लगने के बाद नीलेश मुखिया को पटना के कुर्जी स्थित होली फैमिली हॉस्पिटल में ले जाया गया था। थोड़ी देर बाद उन्हें पाटिलपुत्रा इलाके के एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। यहां उनकी सर्जरी की गई थी। डॉक्टर्स ने सभी गोलियां निकाल ली थीं। इसके बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्हें इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था।

हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें नीलेश मुखिया की कार के पीछे-पीछे दो बाइक पर अपराधी आते दिख रहे थे। कार जैसे ही यू टर्न पर मुड़ने के लिए स्लो हुई, वैसे ही अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।

बिहार में खौफ का राज: रविशंकर प्रसाद

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद नीलेश मुखिया के घर पहुंचे। उन्होंने इस दौरान नीतीश पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा नीलेश मुखिया लोकप्रिय नेता थे। समाज सेवी थे। वो सभी की मदद के लिए तैयार रहते थे। ऐसे नेता को इतनी बुरी तरह से मारा गया। मैं पुलिस से अपील करता हूं कि सख्त कार्रवाई करे। हमारे नेता की हत्या हुई। पत्रकार की हत्या हो रहा है। नीतीश जी क्या हो रहा है ये आपके बिहार में। पुलिस पिट रही है। हत्याएं हो रही हैं। बिहार में खौफ का राज है।

2 बाइक पर आए बदमाशों ने नीलेश मुखिया पर ताबड़तोड़ 8 फायर किए थे। (लाल घेरे में बाइक पर सवार शूटर्स)
2 बाइक पर आए बदमाशों ने नीलेश मुखिया पर ताबड़तोड़ 8 फायर किए थे। (लाल घेरे में बाइक पर सवार शूटर्स)

ऑफिस से ठीक पहले मारी गोली

सुबह करीब साढ़े 10 बजे घर से नीलेश अपने ऑफिस के लिए निकले थे। कुर्जी की चश्मा गली इलाके में उनका ऑफिस है। नीलेश की कार में 3 लोग थे। बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच के पास कार को यू र्टन लेना था। मगर, उसके पहले ही आगे की सीट पर बैठे नीलेश को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। बताया जा रहा है कि बदमाश पहले से घात लगाकर बैठे हुए थे।

बदमाशों ने उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया था। गोली मारने के बाद 2 बाइक से आए 4 बदमाश P&M MALL की तरफ तेजी से भाग निकले।

बीजेपी से भी जुड़े थे नीलेश

दीघा थाने के गेट नंबर 65 के पास उनका घर है। उनकी पत्नी सुचित्रा सिंह पटना नगर निगम के वार्ड नंबर 22-B की पार्षद हैं। नीलेश खुद भाजपा के कार्यकर्ता थे। पूर्व में अपने इलाके मुखिया भी रह चुके थे। कुर्जी से लेकर दीघा इलाके तक में उनका दबदबा था।

विरोधियों के टारगेट पर थे नीलेश मुखिया

पटना में वर्चस्व, राजनीति और बालू के खेल की वजह से नीलेश यादव उर्फ नीलेश मुखिया अपने विरोधियों के टारगेट पर थे। नीलेश मुखिया को गोली मारने की साजिश पिछले कई दिनों से रची जा रही थी। जिसे साजिश रचने वालों ने शार्प शूटर्स के साथ मिलकर 31 जुलाई को पटना में अंजाम दिया था।

नीलेश मुखिया को बदमाशों ने 8 गोलियां मारी थीं।
नीलेश मुखिया को बदमाशों ने 8 गोलियां मारी थीं।

यह बात पटना पुलिस के अब तक की जांच और परिवार के लगाए आरोपों के आधार सामने आई। साजिश पहले से रची जा रही थी, इस बात का पुख्ता प्रमाण है शूटर्स की बाइक। वारदात स्थल के पास से जो CCTV फुटेज सामने आया, उसमें गोली मारते वक्त दो बाइक से आए अपराधी दिखे थे।

शूटर्स ने चोरी की बाइक का किया था इस्तेमाल

इस वारदात को अंजाम देने के लिए जिन दो बाइक का इस्तेमाल शूटर्स ने किया, उसमें एक बाइक की चोरी नालंदा से हुई थी। जबकि, दूसरी बाइक को पटना के रूपसपुर थाना इलाके से चोरी किया गया था। दोनों ही बाइक की चोरी कुछ दिनों पहले ही हुई थी।

गोलीकांड के बाद नीलेश के बड़े भाई सुरेश राय ने पाटलिपुत्रा थाना में FIR दर्ज कराई थी। जिसमें पप्पू राय, धप्पू राय और गोरख राय को नामजद किया है। जबकि, गोली मारने वाले शूटर्स को अज्ञात अपराधियों में शामिल किया गया है। SSP के अनुसार नीलेश पर हमले को लेकर पहले भी इन तीनों भाइयों पर साजिश रचने की बात सामने आई है।

गोली मारने के वक्त थे 5 अपराधी

31 जुलाई की सुबह 10:20 के करीब नीलेश मुखिया को गोली मारी गई थी। उस वक्त दो बाइक से आए शूटर्स सिर्फ CCTV में दिखे थे। जब वारदात के बाद पटना पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू की तो कई नई बातें सामने आई।

जांच में ही पता चला कि अपराधियों ने चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया है। SSP के अनुसार नीलेश मुखिया को अपराधियों ने कुल 7 गोली मारी थी।

पटना में शूटर्स ने पार्षद पति पर बरसाईं गोलियां:यू टर्न पर घात लगाकर बैठे थे; देखते ही ताबड़तोड़ 8 फायर किए

घटनास्थल पर मिला खोखा।
घटनास्थल पर मिला खोखा।

पटना में सोमवार सुबह शूटर्स ने पार्षद पति नीलेश यादव उर्फ नीलेश मुखिया पर गोलियां बरसाईं। वो अपनी कार में ही बैठे थे और उनपर अपराधियों ने बैक टू बैक 8 गोलियां चला दीं। जो उनकी कनपट्‌टी, गर्दन और सीने में लगी है। हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें नीलेश मुखिया की कार के पीछे-पीछे दो बाइक पर अपराधी आते दिख रहे हैं। कार जैसे ही यू टर्न पर मुड़ने के लिए स्लो होती है, अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग कर देते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

Next Post
पहले नौकरी, अब बिजली मांगने वालों को सरकार गोली मार रही है

दलित वर्ग से आते हैं राज्यपाल, इसलिए विरोध कर रही सरकार

बिहार को मिल सकती है एक्सप्रेस-वे की सौगात!

बिहार को मिल सकती है एक्सप्रेस-वे की सौगात!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend