ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, सात जख्मी

UB India News by UB India News
August 20, 2023
in दुर्घटना, पूर्णिया
0
पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, सात जख्मी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्णिया के इथेनॉल फैक्ट्री के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। नगर थाना क्षेत्र के पूर्णिया-धमदाहा रोड पर घटना हुई। बस और पैसेंजर्स से भरे टेम्पो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो में 12 लोग सवार थे और सभी कोर्ट में गवाही देने के लिए जा रहे थे।

पूर्णिया धमदाहा स्टेट हाइवे पर कृत्यानंद नगर थाना के इथेनॉल फैक्ट्री के पास की घटना है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे ये हादसा हुआ। पैसेंजर्स से भरे टेम्पो और बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

कोर्ट में गवाही देने के रास्ते में सड़क हादसा

पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बस और ऑटो की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक मृतक के बेटे गणेश उरांव ने कहा कि धमदाहा प्रखंड के विशनपुर गांव के 12 लोग ऑटो से गवाही देने के लिए पूर्णिया कोर्ट जा रहे थे। तभी एथेनॉल फैक्ट्री के पास पूर्णिया से धमदाहा की तरफ जा रही एक अनियंत्रित बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस जोरदार टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के शिकार सभी लोग एक ही परिवार के

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की मौत अस्पताल लाने के दौरान हो गई। इस दुर्घटना में बाबजा उरांव, अनूप लाल उरांव, डोमी उरांव और जितेंद्र उरांव की मौत हो गई है। सभी एक ही परिवार के रहनेवाले हैं। घटना में घायल 7 लोगों में राजेंद्र उरांव, नूनूलाल उरांव, जियालाल उरांव, दशरथ उरांव, दिनेश उरांव, साधु उरांव और ऑटो ड्राइवर मोहन साह शामिल हैं।

पुलिस कर रही मामले की पड़ताल

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार के. नगर थाना प्रभारी मुकेश मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि बस और टेम्पो में टक्कर हुई है। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, सात लोग घायल हुए हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 22, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 22, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

by UB India News
July 20, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचा दी है....

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

Next Post
बिहार के सूखा प्रभावित इलाकों का आज हवाई सर्वे करेंगे CM नीतीश

बिहार के सूखा प्रभावित इलाकों का आज हवाई सर्वे करेंगे CM नीतीश

एनडीए नेताओं के परिवारवाद की लिस्ट जारी कर फंसी आरजेडी

एनडीए नेताओं के परिवारवाद की लिस्ट जारी कर फंसी आरजेडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend