ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दश्त-ए-इंसानियत के फूल हैं हम…

UB India News by UB India News
August 19, 2023
in Lokshbha2024, दिन विशेष, ब्लॉग
0
दश्त-ए-इंसानियत के फूल हैं हम…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज का दिन इंसानियत के नाम है! दरअसल हर साल 19 अगस्त को पूरी दुनिया में विश्व मानवतावादी दिवस (World Humanitarian Day) के तौर पर मनाया जाता है. ये दिन खासतौर पर आपदाग्रस्त क्षेत्रों में फंसे या मौजूद लोगों का जीवन बचाने और उनकी रक्षा करने के प्रति समर्पित है. ये खास दिन मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता और स्वतंत्रता के मूल्यों को कायम रखते हुए मानवीय सहायता के उद्देश्य को पूरा करने के तौर पर मनाया जाता है.

संयुक्त राष्ट्र के लिए भी ये दिन बहुत मान्यता रखता है. World Humanitarian Day 2023 के इस खास दिन पर संयुक्त राष्ट्र ने भी अपना मकसद जाहिर किया है, जिसके मुताबिक इस बार World Humanitarian Day अभियान के मद्दनजर संयुक्त राष्ट्र- बगदाद, इराक में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर हमले की बीसवीं वर्षगांठ मनाएगा, जिससे वो अपनी इंसानियत के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाएगा.

RELATED POSTS

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

लोकतंत्र की मजबूती संवाद, धैर्य और कानून के दायरे में रहकर ही संभव है…………………

क्या है इस साल की थीम!

संयुक्त राष्ट्र इस खास दिन की व्याख्या अपने तरह से करता है, जिसके मुताबिक ये दिन एक जश्न है उन तमाम मानवतावादी प्रणाली के भागीदारों के एकजुट होने का, जो हर साल इस खास मौके पर संकट से प्रभावित लोगों के अस्तित्व, कल्याण और सम्मान की वकालत करते हैं, चाहे कुछ भी हो जाए. इस साल यानि साल 2023 की थीम भी इसी विषय पर आधारित है. बता दें कि World Humanitarian Day 2023 की थीम है, #NoMatterWhat यानि ‘कोई फर्क नहीं पड़ता’. इस साल की ये खास थीम दुनिया भर में मानवीय कार्यों के महत्व, प्रभावशीलता और सकारात्मक प्रभाव को प्रदर्शित करने पर केंद्रित है.

इस खास मौके पर संयुक्त राष्ट्र अपने विचार दर्शाते हुए कहता है. “मानवीय कार्य कठिन और खतरनाक है, लेकिन हम चुनौतियों पर काबू पाने और जरूरतमंद लोगों को जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता नहीं छोड़ते हैं, #NoMatterWhat।”

गौरतलब है कि फिलहाल दुनियाभर में करीब 362 मिलियन लोगों को मानवीय सहायता की जरूरत है. न सिर्फ इतना, बल्कि किसी भी तरह से इनकी सहायता करने वाले 444 मानवीय सहायता कार्यकर्ताओं पर, बीते साल यानि 2022 में हमला किया गया. इनमें 116 की मौत हो गई, जबकि 143 जख्मी हुए और 185 का अपहरण कर लिया गया. 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

पटना में AISA के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज,आंसू गैस के गोले भी दागे ………………….

लोकतंत्र की मजबूती संवाद, धैर्य और कानून के दायरे में रहकर ही संभव है…………………

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकतंत्र की सबसे बड़ी विडंबना यही है कि सरकार हर मांग मान नहीं सकती, लेकिन हर मांग को अनसुना भी...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

Next Post
हमारी दुकान जोरों से चल रही है?

हमारी दुकान जोरों से चल रही है?

प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हुआ चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर, 23 अगस्त को चांद पर करेगा लैंड

चांद के करीब..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend