ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सऊदी अरब ने पिता की हत्या के जुर्म में अमेरिकी नागरिक को दी मौत की सजा

अमेरिकी नागरिक बिशॉय शरीफ नाजी नसीफ के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी मीडिया में नहीं आई है. यही नहीं अभी तक इस बारे में भी पता नहीं चला है कि सऊदी अरब ने नाजी नसीफ को कैसे मौत के घाट उतारा.

UB India News by UB India News
August 18, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, अपराध, खास खबर
0
सऊदी अरब ने पिता की हत्या के जुर्म में अमेरिकी नागरिक को दी मौत की सजा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सऊदी अरब ने बुधवार को एक अमेरिकी नागरिक को मौत की सजा दी. इस शख्स पर आरोप लगा कि उसने अपने मिस्र मूल के पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी थी. बताया जा रहा है इस शख्स ने अपने पिता की हत्या करने से पहले उसे यातनाएं दी. इस अमेरिकी नागरिक की पहचान बिशॉप शरीफ नाजी नसीफ के रूप में हुई है. नाजी नसीफ उन 19 विदेशी नागरिकों में शामिल हैं जिन्हें इस साल सऊदी अरब सरकार ने मौत की सजा दी.

अमेरिकी नागरिक को कैसे दी गई मौत की सजा

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

अमेरिकी नागरिक बिशॉय शरीफ नाजी नसीफ के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी मीडिया में नहीं आई है. यही नहीं अभी तक इस बारे में भी पता नहीं चला है कि सऊदी अरब ने नाजी नसीफ को कैसे मौत के घाट उतारा. माना जा रहा है कि सऊदी अरब में आमतौर पर गर्दन काटकर लोगों को मौत की सजा दी जाती है ऐसे में नाजी नसीफ को भी इसी तरह से मौत के घाट उतारा गया होगा. बताया जा रहा है कि अमेरिकी नागरिक नसीफ पर आरोप था कि उसने अपने पिता को पहले खूब मारा-पीटा और उसके बाद गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी. यही नहीं हत्या के बाद नसीफ ने शव को क्षत-विक्षिप्त कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ड्रग्स का आदी था. बताया जा रहा है कि जब उसे गिरफ्तार किया जा रहा था उस वक्त भी उसने एक शख्स पर जानलेवा हमला कर दिया था.

धूमिल हो रही सऊदी अरब की छवि

मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल यानी 2022 में भी सऊदी अरब में सबसे ज्यादा लोगों को मौत की सजा दी गई. हालांकि ये संख्या चीन और ईरान के बाद तीसरे नंबर पर है. मौत की सजा को लेकर सऊदी अरब सरकार की खूब आलोचना हो रही है. दरअसल, सऊदी अरब सरकार अपने विजन 2030 के मिशन पर काम कर रही है और लगातार अपनी कट्टरपंथी छवि को हटाकर सामाजिक और आर्थिक सुधार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. लेकिन इतनी बड़ी संख्या में लोगों को मौत की सजा देने से एक तरफ सऊदी अरब की छवि खराब भी होती जा रही है.

2023 में अब तक 91 लोगों को दी मौत की सजा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी किंग मोहम्मद बिन सलमान ने 2015 में देश की सत्ता संभाली. उसके बाद से सऊदी अरब में अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों को मौत की सजा दी जा चुकी है. यही नहीं इस साल अब तक सऊदी अरब ने 91 लोगों को मौत के घाट उतारा है. इनमें अमेरिका, बहरीन, बांग्लादेश, मिस्त्र, भारत, जॉर्डन, नेपाल, पाकिस्तान, यमन और फिलीपींस के 19 नागरिक शामिल हैं. यही नहीं पिछले साल भी सऊदी अरब ने 147 लोगों को मौत की सजा दी गई थी. वहीं 2021 में मौक की सजा देने वालों की संख्या 69 थी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

Next Post
संसद लोगों की आवाज है, पीएम उद्घाटन को समझ रहे हैं राज्याभिषेक : राहुल गांधी

नेहरू नाम से नहीं, काम से जाने जाते थे : राहुल गांधी

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अर्जुन राम मेघवाल को दी बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अर्जुन राम मेघवाल को दी बड़ी जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend