ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नेहरू नाम से नहीं, काम से जाने जाते थे : राहुल गांधी

UB India News by UB India News
August 18, 2023
in खास खबर, विपक्ष
0
संसद लोगों की आवाज है, पीएम उद्घाटन को समझ रहे हैं राज्याभिषेक : राहुल गांधी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सरकार ने नेहरू मेमोरियल का नाम बदलकर पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी कर दिया है. केंद्र के इस फैसले के बाद कांग्रेस ने बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है. पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया था. अब राहुल गांधी का भी इस मामले पर बयान आया है.

नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर शुरू हुई सियासत के बीच अब इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान सामने आया है. राहुल गांधी ने कहा है कि नेहरूजी की पहचान उनके नाम से नहीं, बल्कि उनके कर्म (काम) के कारण है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

वहीं, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर सरकार का घेराव किया है. उन्होंने कहा,’यह नाम इसलिए नहीं बदला गया है किृ दूसरे प्रधानमंत्रियों का काम दिखाना चाहते हैं, बल्कि वह नेहरूजी का नाम दबाना चाहते हैं.’

नेहरू मेमोरियल का नाम बदले जाने पर क्या बोले AAP नेता?

उन्होंने कहा कि आप (सरकार) आलीशान प्रधानमंत्री निवास बना रहे हैं तो आप आलीशान प्रधानमंत्री संग्रहालय भी बना सकते थे. हर कोई कहता है कि नेहरू मेमोरियल फंड अच्छा काम करता था. मनगढ़ंत कहानियों से इतिहास नहीं बदला जा सकता है. संदीप दीक्षित ने आगे कहा, ’17 साल में नेहरूजी ने जो काम किया, उसकी व्यापकता बाकी प्रधानमंत्रियों की तुलना में दिखती नहीं है. इसलिए यह बहुत ही चालाकी से किया गया है. नेहरूजी की क्रांतिकारी उपलब्धियां हैं, वह उस संग्रहालय में दिखती ही नहीं है.’

बता दें कि केंद्र सरकार ने नेहरू मेमोरियल (NMML) का नाम बदल दिया है. अब NMML का नाम बदलकर पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (PMML) कर दिया गया है. स्वतंत्रता दिवस पर नाम परिवर्तन को औपचारिक रूप दिया गया था. मोदी सरकार के इस फैसले से कांग्रेस पार्टी बुरी तरह से भड़की हुई है. कांग्रेस नेता इसे पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत मिटाने का प्रयास बता रहे हैं. वहीं, सरकार ने इस फैसले का बचाव करते हुए अपने तर्क दिए हैं.

एक दिन पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा था कि मोदी के पास भय, कठिनाई और असुरक्षा का एक बड़ा बंडल है. खासतौर पर जब बात भारत के पहले और सबसे लंबे समय तक देश सेवा करने वाले प्रधानमंत्री नेहरू की होती है, तो वे चीजें साफतौर पर नजर आ जाती हैं. जयराम ने आरोप लगाया था कि उनका (BJP) एकमात्र एजेंडा नेहरू और नेहरूवादी विरासत को नकारना, बदनाम करना और नुकसान पहुंचाना है.

सपा ने भी साधा था निशाना

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सरकार के इस कदम पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि नाम बदलने की जो राजनीति हो रही है, वह दिल्ली वालों ने उत्तर प्रदेश से सीखी है. यहां इकाना स्टेडियम, जो भगवान विष्णु के नाम पर था. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया गया. हमें इससे कोई नाराजगी नहीं है. हमें खुशी तब होती, जब उनके गांव बटेश्वर में भी एक यूनिवर्सिटी बन जाती. उनके परिवार के लोगों को और शुरुआती समय में जिन्होंने उनको राजनीति में आगे बढ़ाया उनका भी सम्मान हो जाता.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अर्जुन राम मेघवाल को दी बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अर्जुन राम मेघवाल को दी बड़ी जिम्मेदारी

छत्‍तीसगढ़ के लिए BJP की नई चुनावी रणनीति, सीटों को बाँटा 4 कैटेगरी में

छत्‍तीसगढ़ के लिए BJP की नई चुनावी रणनीति, सीटों को बाँटा 4 कैटेगरी में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend