ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के लोगों ने राष्ट्र निर्माण में हमेशा योगदान दिया

UB India News by UB India News
August 17, 2023
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
बिहार के लोगों ने राष्ट्र निर्माण में हमेशा योगदान दिया

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश पटना के गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया इसके बाद उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सरकार की ओर से जनता के लिए किए जा रहे कामों को भी स्वतंत्रता दिवस के मंच से रखा। उन्होंने बिहार की जनता को बताया कि किस तरीके से डायल 112 काम कर रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे है। इसके बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाएं हेल्पलाइन सेंटर में काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहां उन्होंने पुलिस सेवा में महिलाओं को 30% का आरक्षण देकर आगे बढ़ाया है। जिसका नतीजा है कि महिलाएं बिहार के विकास में अपना योगदान कर रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा जाइए जा कर देखिए किस तरीके से महिलाएं हेल्पलाइन सेंटर में काम कर रही है और इस तरह से ऑपरेट कर रही हैं। उन्‍होंने इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आगे भी बहुत काम हो रहा है

नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हम उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं जिन्होंने आजादी की लड़ाई में प्राणों की आहुति दी. बिहार के लोगों ने राष्ट्र निर्माण में हमेशा योगदान दिया. किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे, कोई भी पीड़ित व्यक्ति 112 नंबर पर कॉल करे.15 मिनट में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जाती है. महिला पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही हैं. राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रहे. 2006 से कब्रिस्तानों का काम हो रहा. मंदिर की चार दीवारी योजना 2016 से चल रही. 419 मंदिरों की अब तक चार दीवारी की जा चुकी है. शिक्षा क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है. 63000 विद्यालय भवन बनाए गए. सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय बनाया गया. लड़कियों के लिए साइकिल पोशाक योजना शुरू की गई. हर पंचायत में +2 स्कूल है. सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की संख्या 4 लाख से अधिक है. शिक्षक अच्छे से पढ़ाएं, अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई होगी.

आगे सीएम ने कहा कि बिहार का प्रजनन दर 4.3 था, अब 2.9 है. बिहारवासियों की स्वास्थ्य की चिंता है. 24 घंटे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चालू है. सरकारी अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था है. बड़े पैमाने पर मेडिकल कॉलेज अस्पतालों की स्थापना की गई. केंद्र सरकार से दरभंगा में डिएमसीएच को एम्स में अपग्रेड करने को हम कहे. केंद्र सरकार ने स्वीकार किया फिर मना कर दिया. बाद में हम केंद्र को एम्स के लिए दरभंगा में दूसरी जगह जमीन दी गई. उसको केंद्र सरकार रिजेक्ट कर दी. वहीं, आगे उन्होंने कहा कि हर घर जल का नल पहुंचा. गांव में पक्की सड़कें बनी.

केंद्र पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 में देश को आजादी मिल जाएगी. इशारों में मोदी सरकार पर हमला किया कि यह सरकार 2024 चुनाव बाद चली जाएगी. केंद्र सरकार जातीय आधारित गणना कराने से मना कर दी. बिहार सरकार राज्य में खुद से करा रही है. जातीय आधारित गणना में आर्थिक स्थिति भी जानी जा रही. आगे उन्होंने कहा कि बाल ह्रदय योजना के तहत हार्ट में छेद वाले बच्चों का इलाज बिहार में शुरू हो गया है.अभी बिहार में 11 मेडिकल कॉलेज कार्यरत है. 13 और बनने वाले हैं. सहरसा में भी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी. वहीं, पीएमसीएच को 5462 बेड की क्षमता वाला अस्पताल बन रहा है. एक हिस्सा पूरा हो चुका है. यह देश का सबसे बड़ा अस्पताल होगा. देश में कहीं इतने बेड का अस्पताल नहीं है.

इस मौके पर उन्होंने राज्य और देशवासियों को बधाई दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि जुलाई-अगस्त माह में कम बारिश की वजह से किसानों को धान की रोपाई करने में कठिनाई हुई, सरकार ने लोगों को राहत दी. किसानों को धान की रोपाई के लिए डीजल अनुदान दिया गया. वहीं, इसके अलावा रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पिछले साल 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार एलान किया था. इस साल इस क्षेत्र में बहुत काम हुआ है. अगले साल तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा. एक लाख से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी अभी तक मिल चुकी है और 3 लाख से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां सृजन हो चुका है और दो लाख से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां सृजन प्रक्रियाधीन है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में दरभंगा एम्स निर्माण को लेकर सोमवार को साफ कर दिया कि बनेगा तो वहीं बनेगा, नहीं तो जो करें, उनकी मर्जी। पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान पटना को एम्स की सौगात मिली। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने शुरुआत में ही आग्रह किया था कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही एम्स का निर्माण हो तो बेहतर होगा। इस बात को पहले केन्द्र सरकार ने माना और फिर मना कर दिया। नीतीश कुमार ने आगे कहा कि देश में कहीं जाइए, वहां काम करते हुए बिहार के पटना और दरभंगा के अधिकतर लोग मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब समाधान यात्रा के दौरान दरभंगा गया था, तब डीएम ने वह जगह दिखाई थी। दरभंगा एम्स के लिए प्रस्तावित जगह बहुत ही बेहतरीन है। अभी दो लेन सड़क है। बगल से ही 4 लेन रोड निकल रही है। लिहाजा लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। दरभंगा का भी खूब विस्तार होगा। ये जगह बहुत अच्छी थी। लेकिन, पता नहीं केन्द्र सरकार के मन में क्या है? अभी कहने लगे कि वहां नहीं बनेगा? आखिर क्यों? उन्होंने दो टूक कहा कि बनेगा तो वहीं, नहीं करेंगे तो उनकी मर्जी। उन्होंने कहा कि आपको अगर एम्स का निर्माण करना है तो वहीं बनाना होगा। नहीं तो आपका जो मन हो, वो करिए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
मेरे प्रिय 140 करोड़ परिवारजन ,अगले साल फिर आऊंगा, काम का हिसाब दूंगा :लालकिले की प्राचीर से बोले PM Modi,

मेरे प्रिय 140 करोड़ परिवारजन ,अगले साल फिर आऊंगा, काम का हिसाब दूंगा :लालकिले की प्राचीर से बोले PM Modi,

2024 का एजेंडा?

2024 का एजेंडा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend