ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्र आज मना रहा है विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

UB India News by UB India News
August 15, 2023
in दिन विशेष
0
राष्ट्र आज मना रहा है विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों के तहत आज यानी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। 14 अगस्त 1947 को देश के बंटवारे के दौरान विस्थापन का दर्द झेलने वाले लोगों की याद में ये दिन मनाया जाता है।

इस मौके पर PM मोदी ने ट्वीट किया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन भारतवासियों को श्रद्धापूर्वक याद करने का अवसर है, जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया। यह दिन उन लोगों के कष्ट और संघर्ष की भी याद दिलाता है, जिन्हें विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा। ऐसे सभी लोगों को मेरा शत-शत नमन।

RELATED POSTS

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर नई दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को शाम 5 बजे संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में विस्थापित परिवारों को बुलाया जाएगा और त्रासदी में प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

देश के सभी जिलों में होंगे कार्यक्रम
इसके तहत देश के सभी जिलों में विभाजन में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम होंगे। इसमें विभाजन की त्रासदी झेलने वाले परिवारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। विभाजन से संबंधित डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी दिखाई जाएंगी।

सभी जिलों की विभाजन से जुड़ी यादों और लिखित दस्तावेजों को प्रदर्शनी के जरिए दिखाया जाएगा। इसके अलावा भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से जुड़ी किताबों को प्रदर्शनी के जरिए आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

नई पीढ़ी को बताई जाएगी बंटवारे की कहानी
भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय और राज्य इकाइयों को इस दिन प्रोग्राम करने की जिम्मेदारी दी है। कार्यकर्ताओं को उन परिवारों से मिलना है जिन्होंने त्रासदी में अपनों को खोया है। सोशल मीडिया पर अपनी यादें भी साझा करनी हैं। नई पीढ़ी को देश के बंटवारे के बाद लोगों को होने वाली पीड़ा के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए विभाजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा भी की जाएंगी।

दो साल पहले PM ने किया था ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में घोषणा की थी कि हर साल 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा था कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी।

पीएम ने कहा कि उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी।

इसलिए मनाया जाता है दिवस
1947 में देश ने आजादी पाई थी, मगर देश को दो टुकड़ों में बांटे जाने का जख्म भी झेलना पड़ा। भारत से कटकर पाकिस्तान नया देश बना और बाद में पाकिस्तान के पूर्वी हिस्से ने 1971 में बांग्लादेश के तौर पर एक नए देश की शक्ल ली।

भारत के इस भौगोलिक बंटवारे ने देश के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक व मानसिक रूप से तोड़कर रख दिया था। ऐसे में इस त्रासदी में प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देकर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन के जरिए भेदभाव, मनमुटाव, दुर्भावना को खत्म कर एकता, सामाजिक सद्भाव व की भावना को बढ़ाया जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

आज, छह जुलाई का दिन राष्ट्रवाद और निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखने वाले करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत...

दिल्ली चुनाव में मोदी ने कैसे निकाला जीत का फॉर्मूला…

PM मोदी के 12 साल, सबसे लंबी अवधि तक चुने हुए पीएम रहने के रिकॉर्ड को तोड़ा, क्या हैं उपलब्धियां?

by UB India News
June 12, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 12 वर्षों से ज्यादा समय से सत्ता पर काबिज हैं। इस दौरान पीएम ने कई बड़ी...

भविष्य के लिए वर्तमान को बचाइए………

भविष्य के लिए वर्तमान को बचाइए………

by UB India News
June 5, 2026
0

समस्त पश्चिमी यूरोप में वसंत ऋतु होने के बावजूद प्रचंड लू जारी है। 22 अप्रैल, 2026 को एक नया अप्रिय...

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर भारतीय डेयरी संघ द्वारा कार्यशाला-सह-सेमिनार का आयोजन

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर भारतीय डेयरी संघ द्वारा कार्यशाला-सह-सेमिनार का आयोजन

by UB India News
June 2, 2026
0

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर भारतीय डेयरी संघ (Indian Dairy Association) के बिहार राज्य चैप्टर द्वारा पटना के पाटलिपुत्र...

Next Post
स्वतंत्रता दिवस 2023: “राष्ट्र प्रथम, हमेशा प्रथम” समर्पण, एकता और गर्व का पर्व

स्वतंत्रता दिवस 2023: “राष्ट्र प्रथम, हमेशा प्रथम” समर्पण, एकता और गर्व का पर्व

जवाब दे सरकार…

जवाब दे सरकार...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend