ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अविश्वास प्रस्ताव के बाद तेज हुई जुबानी जंग

UB India News by UB India News
August 12, 2023
in खास खबर
0
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर आज भी चर्चा जारी, गृह मंत्री अमित शाह शाम 5 बजे अपनी बात रखेंगे. स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारामन भी बोलेंगी.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद में विपक्ष की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के तीसरे और आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण दिया, जिसमें उन्होंने मणिपुर जातीय हिंसा समेत तमाम मुद्दों का जिक्र किया. अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद पीएम मोदी का भाषण तो चर्चा की विषय बना ही हुआ है, इसके अलावा लोकसभा में नेता विपक्ष अधीर रंजन चौधरी का निलंबन और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया से चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को बाहर रखे जाने वाले बिल को लेकर भी खूब बहस है. इन तमाम मुद्दों पर अब नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं.

फारूक अब्दुल्ला ने जताया अफसोस
अधीर रंजन चौधरी को सदन के आखिरी दिन के लिए सस्पेंड करने पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे अफसोस है कि उन्होंने एक अच्छे सदस्य को आखिरी दिन के लिए सस्पेंड किया. इस दौरान उनसे प्रधानमंत्री के भाषण को लेकर भी सवाल किया गया, हालांकि वो बिना कोई साफ जवाब दिए ही आगे बढ़ गए.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

कांग्रेस सांसद ने हाईकोर्ट जाने की कही बात
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर कहा, संविधान की धारा 105ए के तहत हर सांसद को ये संवैधानिक हक है कि वो अपनी बात सदन के पटल पर बेबाकी से रख सके. अगर बहुमत का दुरुपयोग करते हुए किसी भी सांसद को इस तरह से निष्काषित किया जाए तो ये लोकतंत्र के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है, ये हाईकोर्ट जाने के लिए फिट केस है.

मनोज झा बोले- सदन में चूक गए पीएम
आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी प्रधानमंत्री के भाषण पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा, सीधी सी बात है कि प्रधानमंत्री जी से जिस तरह की शांति की अपील की अपेक्षा थी, वो नहीं कर पाए. करीब पौने दो घंटे बाद मणिपुर की बारी आई, करीब ढाई से तीन मिनट इस पर बोले. इससे पहले 30 सेकेंड संसद के बाहर किया था. आपने चुटकुले सुनाए, तंज सके… लेकिन कल का दिन वो नहीं था, एक मानवता के खिलाफ अपराध हुआ है. आप कल चूक गए, मणिपुर के लोग कल काफी निराश हुए.

एनसीपी सांसद ने उठाए करनी और कथनी पर सवाल
एनसीपी की सांसद फौजिया खान ने प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को लेकर कहा कि उनकी कथनी और करनी में फर्क नजर आता है. क्योंकि जितनी एफआईआर हुई है, उतनी गिरफ्तारियां नहीं हुई हैं. 6 हजार से ऊपर एफआईआर हैं. इसी की तुलना करें तो दिखेगा कि एक्शन नहीं है, जिस तरह से होना चाहिए. जब तक प्रधानमंत्री को दिल से नहीं लगे कि इस पर मुझे इस पर नियंत्रण करना है, जिस दिन वो ये दिल से चाहेंगे उस दिन ये हो जाएगा. उन्हें वहां जाकर लोगों के साथ बैठक और बातचीत करनी चाहिए, तब हम मान सकते हैं कि वो जो कह रहे हैं वो सच है.

सरकार के मंत्रियों ने किया बचाव
संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी से जब अधीर रंजन चौधरी के सस्पेंशन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, हमने उसी वक्त उनसे माफी मांगने और कम से कम खेद प्रकट करने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. इसके अलावा ये सत्ता पक्ष के नेताओं के भाषण को डिस्टर्ब करते हैं. ये लोग बिना नोटिस दिए हुए गलत आरोप लगाते हैं, सस्पेंशन का फैसला स्पीकर को लेना होता है.

संसद के बाहर बीजेपी के सांसद तेजस्वी सूर्या ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कहा कि विपक्ष के प्रति अविश्वास जनता ने 2014 में भी प्रकट किया था, 2019 में और बड़े ध्वनि से प्रकट किया था और कल संसद में ये अविश्वास प्रस्ताव गिर चुका है. आने वाले लोकसभा चुनाव में भी इसी तरह इससे ज्यादा अविश्वास के साथ विपक्ष गिरता जाएगा.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
मणिपुर यौन हिंसा मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो हम करेंगे

चुनाव आयोग जाइए, हम नहीं कर सकते सीधे सुनवाई

दिल्ली में सांसदों की बाइक रैली के साथ हर घर तिरंगा 2.0 कैंपेन लॉन्च

दिल्ली में सांसदों की बाइक रैली के साथ हर घर तिरंगा 2.0 कैंपेन लॉन्च

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend