ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्यसभा में आज पेश होगा दिल्ली सर्विस बिल:I.N.D.I.A के सांसद विरोध करेंगे; भाजपा को BJD और YSR कांग्रेस का साथ मिला

UB India News by UB India News
August 8, 2023
in सांसद
0
राज्यसभा में आज पेश होगा दिल्ली सर्विस बिल:I.N.D.I.A के सांसद विरोध करेंगे; भाजपा को BJD और YSR कांग्रेस का साथ मिला

RELATED POSTS

आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का दूसरा दिन, लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में कार्यवाही जारी…………….

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली सेवा विधेयक सोमवार को राज्यसभा में पेश किए जाने की संभावना के बीच कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर उनसे संसद के उच्च सदन में मौजूद रहने को कहा है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 बृहस्पतिवार को लोकसभा से पारित हो गया था. उच्च सदन में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने चार अगस्त को तीन-पंक्ति वाला व्हिप जारी किया, जिसमें कहा गया कि ‘‘सात अगस्त को राज्यसभा में बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.’

उच्च सदन में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने चार अगस्त को तीन-पंक्ति वाला व्हिप जारी किया, जिसमें कहा गया कि ‘‘सात अगस्त को राज्यसभा में बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.”मुख्य सचेतक ने कहा, ‘‘राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे सात अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से सदन के स्थगन तक उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें.”

राज्यसभा में पार्टी के सदस्यों को रविवार को एक पत्र भी भेजा गया. इस पत्र में कहा गया, ‘‘सात अगस्त, को पूर्वाह्न पौने 11 बजे से सदन के स्थगन तक राज्यसभा में उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें, क्योंकि विधायी कामकाज के संबंध में महत्वपूर्ण विषयों पर मतदान किया जाएगा. तीन-पंक्ति का व्हिप इस संबंध में पहले ही जारी किया जा चुका है.”

Live Updates :

– आप नेता सुशील गुप्ता ने बिल को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि ये दिल्ली के लोगों की पावर को कम करने वाला बिल है.

– आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का ने कहा कि उनकी पार्टी और पूरा INDIA गठजोड़ आज इस दिल्ली सेवा बिल को हराने के सिलसिले में अपना विरोध दर्ज कराने के लिए हर संभव प्रयास करेगा.

– आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि आज हमारा नहीं संविधान का इम्तिहान है, आज अगर आंकड़े हमारे पक्ष में नहीं हैं तो हम नहीं हारेंगे, संविधान की रवायतें हार जाएंगी. आंकड़े अहम होते हैं लेकिन संविधान से ज्यादा नहीं है. आंकड़े तो किसान बिल के समय भी थे लेकिन आप हार गए, आपको माफी मांग कर वापस लेने पड़े कानून… यह ताकत होती है संवैधानिक मूल्य की. आप बुलडोज करके बिल पास करवा सकते हैं लेकिन लोग उसको आत्मसात कर लें यह जरूरी नहीं.

– बीजू जनता दल (बीजद) तथा युवजन श्रमिक रायतु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने विधेयक पर सरकार को अपना समर्थन देने का वादा किया है.

– विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) के 26 दल विधेयक को पारित करने के सरकार के कदम को विफल करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे, भले ही संख्या बल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में है.

– यह विधेयक दिल्ली सरकार में वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों और पदस्थापना के संबंध में जारी अध्यादेश का स्थान लेगा.

– राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 बृहस्पतिवार को लोकसभा से पारित हो गया था.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का दूसरा दिन, लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में कार्यवाही जारी…………….

by UB India News
August 5, 2026
0

आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का दूसरा दिन है। सोमवार को संसद की कार्रवाई हंगामे की भेंट चढ़ गई।...

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

by UB India News
August 1, 2026
0

संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन के तौर-तरीकों को लेकर लोकसभा सचिवालय ने सख्त रुख अपना लिया है. सूत्रों के मुताबिक, राम...

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

by UB India News
July 31, 2026
0

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

Next Post
नूंह में बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट की रोक

नूंह में बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट की रोक

बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया की जा सकती है सदस्यता, स्पेशल कोर्ट ने दी है दो साल की सजा

बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया की जा सकती है सदस्यता, स्पेशल कोर्ट ने दी है दो साल की सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend