ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजस्थान में बच्ची को भट्टी में जलाने की घटना पर हंगामा जारी

UB India News by UB India News
August 7, 2023
in अपराध, खास खबर
0
राजस्थान में बच्ची को भट्टी में जलाने की घटना पर हंगामा जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के कोटडी थाना क्षेत्र में हुई गैंगरेप की घटना से पूरा राजस्थान दहला हुआ है। बकरी चराने गई एक नाबालिक बच्ची के साथ गैंगरेप और उसे कोयले की भट्टी में जलाकर मार देने का मामला सामने आया था। मामले में भाजपा और सर्व समाज का कोटडी थाना परिसर के अंदर धरना रविवार को तीसरे दिन भी लगातार जारी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और प्रमुख गुर्जर नेता विजय बैंसला ने मृतका के घर जाकर परिजनों को सांत्वना देने के साथ-साथ घटनास्थल का मुआयना भी किया था।

भारतीय जनता पार्टी और सर्व समाज की ओर से जारी धरने में प्रमुख मांग कोटडी थाने के सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने ,मृतका के परिजनों को ₹10000000 की सहायता और एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक क्राइम दिनेश एम एन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बालिका के परिजनों से मुलाकात की।

विजय बैंसला ने कहा सरकार की नियत ठीक नहीं

गुर्जर समाज के प्रमुख नेता विजय बैंसला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम अपना अधिकार लेना अच्छी तरह से जानते हैं। सीधी सी बात है कि हमने जो मांगा है वह हमें दे दो हम चले जाएंगे। वह बोले सरकार यह कहती कि वार्ता करनी है इसका मतलब है इनकी नियत ठीक नहीं है। विजय बैंसला ने यह भी कहा कि थानागाजी में आपने जो मुवावजा दिया है यहां क्यों नहीं देना चाहते।

RELATED POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

आज से आंदोलन और तेज करेंगे : बैंसला

विजय बैंसला ने कहा कि हम रविवार से अपना आंदोलन और तेज करेंगे, हमने तो केवल न्याय मांगा है। हमने एक संजीदा चीफ मिनिस्टर से संजीदगी की उम्मीद की है। हम राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्रीय से भी मांग कर रहे हैं कि वह भी सहायता में अपना हिस्सा दें।विजय बेंसला ने धरने में शामिल होते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें तो केवल आरोपियों की फांसी चाहिए।

महिलाओं ने सबूत मिटाने में की थी मदद

भीलवाड़ा पुलिस ने इस गैंगरेप और हत्या के मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी और एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया था। अब एक आरोपी की पत्नी को और गिरफ्तार कर एक महिला को निरुद्ध किया गया है। इन दोनों महिलाओं पर किशोरी के शव के सबूत मिटाने के लिए मदद करने का आरोप है। मामले में पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा आदर्श सीधू ने कोटड़ी थाने के तत्कालीन ड्यूटी ऑफिसर लियाकत को पहले सस्पेंड कर दिया था। अजमेर रेंज की आईजी लता मनोज कुमार ने कोटडी थाने के थानाधिकारी खिंव राज गुर्जर को सस्पेंड कर दिया है। कोटड़ी थाने के संतरी अशोक और बीट कॉन्स्टेबल नेतराम को भी लाइन हाजिर कर दिया गया।

यह था मामला

भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार से लापता एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप और फिर भट्‌टी में जलाने की सूचना मिली थी। बच्ची के कड़े और चप्पल पास ही जंगल में एक कोयला की भट्टी के बाहर मिले थे। नाबालिग बच्ची के लापता होने और उसकी हत्या की आशंका की सूचना ग्रामीणों ने कोटड़ी थाने में दी तो पुलिस ने जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में बच्ची के साथ गैंगरेप की आशंका जताई गई थी। रेप के बाद ही उसे भट्‌टी में जलाने की बात कही जा रही थी। अब इस मामले में आरोपियों की गिरफतारी के बाद तस्वीरें साफ़ हो चुकी हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

by UB India News
August 12, 2026
0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया...

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

by UB India News
August 12, 2026
0

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश...

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

by UB India News
August 12, 2026
0

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक...

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

by UB India News
August 12, 2026
0

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा...

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Next Post
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी खबर, महंगाई भत्ते में होने जा रही तीन फीसदी की बढ़ोतरी

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी खबर, महंगाई भत्ते में होने जा रही तीन फीसदी की बढ़ोतरी

बाइक सवार का कट गया सीट बेल्ट का चालान……

बाइक सवार का कट गया सीट बेल्ट का चालान......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend