ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बाइक सवार का कट गया सीट बेल्ट का चालान……

UB India News by UB India News
August 6, 2023
in Lokshbha2024, परिवहन, सारण
0
बाइक सवार का कट गया सीट बेल्ट का चालान……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार सरकार का ट्रैफिक विभाग अपने कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहा है। इसी तरह का एक ताजा मामला छपरा से सामने आया जहां ट्रैफिक पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चालक का सीट बेल्ट का जुर्माना काट दिया। मामले का खुलासा होने पर विभाग के कर्मचारी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इस कारनामे के बाद यातायात विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है। बाइक पर सीट बेल्ट का जुर्माना वाली पर्ची का फोटो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बाइक के बीमा और हेलमेट का करना था चालान
दरअसल, मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब जुर्माने की रसीद मिलने के बाद युवक ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र डुमरी निवासी रंजीत कुमार शुक्रवार को अपनी मोटरसाइकिल हीरो स्पलेंडर (BR-04-AA-1622) से रजिस्ट्री ऑफिस कचहरी जा रहे थे। तभी ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान रंजीत की बाइक की जांच हुई तो उसका बीमा ख़त्म पाया गया। इसके आलावा चालक ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। जिसके बाद जांच अधिकारियों द्वारा जुर्माना लगाते हुए चालान की रसीद हाथ में थामा दी गई।

RELATED POSTS

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

सीट बेल्ट के साथ 8 हजार का भारी जुर्माना
चालान के वक्त रंजीत ने रसीद नहीं देखी। उन्होंने पुलिस वालों से कहा कि इतना पैसा नही हैं, घर से लाकर देते हैं। जब घर जाकर उन्होंने रसीद देखी तो चौंक गए। पर्ची के अनुसार 8000 रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया था। बाइक चालक के लिए यातायात नियम 194B के तहत सीट बेल्ट नहीं लगाने के लिए भी चालान काट दिया गया था। यह यातयात विभाग की लापरवाही है। इस चालान में लाइसेंस के लिए भी जुर्माना किया गया है। जबकि रंजीत ने बताया कि उनके पास लर्निंग लाइसेंस है। उन्होंने कहा कि इस गलती के लिए वह वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

इन धाराओं के तहत किया गया चालान
रंजीत कुमार को अलग-अलग तीन धारा में कुल 8000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिसमें यातायात अधिनियम 196 के तहत बिना बीमा या बीमा खत्म होने के बाद वाहन चलना, दूसरा 194B के तहत बिना सीट बेल्ट पहने गाड़ी चलाने के लिए और तीसरा 181 बिना लाइसेंस के वाहन चलाने का जुर्माना किया गया है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

by UB India News
July 24, 2026
0

छात्रों के प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में उठा। सुप्रीम...

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद...

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना...

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

by UB India News
July 10, 2026
0

ईरान युद्ध फिर से शुरू होने का ख़तरा तो ख़बरों में बना ही हुआ है. एक और ख़बर है इससे...

Next Post
INDIA में कितना एनडीए है?

कांग्रेस शासित राज्यों में NDA का क्या है हाल.....

भारत का ‘मिशन समुद्रयान’…

भारत का 'मिशन समुद्रयान'...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend