ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इस गठबंधन को इंडिया न कहें, घमंडिया गठबंधन कहें :प्रधानमंत्री मोदी

UB India News by UB India News
August 4, 2023
in खास खबर, बिहार
0
इस गठबंधन को इंडिया न कहें, घमंडिया गठबंधन कहें :प्रधानमंत्री मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा के अगामी चुनाव को लेकर सत्‍ता पक्ष और विपक्ष दोनों तैयारियों में जुटे हुए हैं. ऐसे में जमकर एक-दूसरे पर हमले हो रहे हैं. ताजा हमला प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी गठबंधन “इंडिया”(I.N.D.I.A) पर किया है. पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन को नया नाम दिया है. बिहार के एनडीए सांसदों से बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “इस गठबंधन को इंडिया न कहें, घमंडिया गठबंधन कहें.

विपक्षी गठबंधन द्वारा ‘इंडिया’ नाम रखे जाने पर शुरुआत से विवाद रहा है. खबर थी कि विपक्षी गठबंधन के कुछ दल भी इस नाम के पक्ष में नहीं थे. पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “यूपीए बदनाम हो गया था, इसलिए इन्होंने अपने नाम बदलकर India रख लिया.” इस दौरान पीएम मोदी ने एनडीए सांसदों से जातिवाद की राजनीति से ऊपर उठ कर सर्वसमाज के नेता बनने को कहा.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

पीएम मोदी ने कहा कि हमें जातिवाद की राजनीति नहीं करनी है. उन्‍होंने सांसदों को नसीहत देते हुए कहा कि सांसदों को हर विषय पर बोलना जरूरी नहीं, कुछ लोग चंद्रयान पर भी ज्ञान दे देते हैं. ज्ञान न बांटें.

पीएम मोदी ने एक बार फिर नीतीश कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि कम सीटें आने के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया. बीजेपी ने नीतीश कुमार को तीन बार सीएम बनवाया. इस बार कम सीटें आने के कारण वे डिजर्व नहीं करते थे, लेकिन फिर भी उन्हें सीएम बनाया गया. यही एनडीए की त्याग भावना है और एनडीए ही स्थिर सरकार दे सकता है. उन्होंने सांसदों से कहा कि वे चुनाव में सरकार के हर काम के एनडीए का काम बताएं. पीएम बोले कि जो भी दल एनडीए को छोड़कर गए, वो अपने स्वार्थ के लिए गए. अकाली दल ख़ुद के लिए एनडीए छोड़कर गया.

2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए पीएम मोदी ने सांसदों को कुछ काम भी सौंपे. पीएम ने कहा कि सांसदों को अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने चाहिए. पीएम मोदी ने सुषमा स्वराज और अटल बिहारी वाजपेयी का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज को क्या ज्ञान या समझ नहीं थी, लेकिन वे तभी बोलती थीं, जब पार्टी उन्हें कहती थी. पीएम ने कहा कि जो विकास कार्य अटल जी की सरकार ने शुरू किए थे, उनकी सरकार उन्हें ही आगे बढ़ा रही है.

पीएम ने कहा कि आज 12 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से ऊपर लाया गया है. पीएम ने पार्टी सांसदों से कहा कि यूपीए के पास केवल एक योजना थी मनरेगा, आपके पास सौ से ज्यादा योजनाएं हैं, आप अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों को इनके बारे में जानकारी दें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

Next Post
आप को पंजाब में भी शक्तियां छिनने का डर !

आप को पंजाब में भी शक्तियां छिनने का डर !

मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, 17 अप्रैल तक जेल में रहेंगे

सितंबर से पहले नहीं आ पाएंगे जेल से बाहर सिसोदिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend