ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का आज आखिरी मौका, वरना लगेगा जुर्माना

UB India News by UB India News
August 1, 2023
in कारोबार, खास खबर
0
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का आज आखिरी मौका, वरना लगेगा जुर्माना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अगर आने अभी तक इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं किया है तो जल्द से जल्द फाइल कर दीजिए. क्योंकि आज आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख है. आईटीआर फाइल करने के लिए 31 जुलाई 2023 तक का वक्त दिया गया है. ऐसे में आपके पास सिर्फ आज का यानी एक ही दिन शेष बचा है. अगर आपने आज आरईटीआर फाइल नहीं किया तो आपको 5000 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा.

अब तक इतने लोगों ने भरा ITR

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

आईटीआर फाइल करने को लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट लगातार टैक्स पेयर्स को मैसेज और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दे रहा है कि ITR भरने की आखिरी तारीख का इंतजार न करें और अपना इनकम टैक्स रिटर्न भर दें. इसके साथ ही विभाग अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लगातार कह रहा है कि आखिरी तारीख से पहले अपना रिटर्न दाखिल कर दें. जिससे भीड़ की दिक्कतों से बचा जा सके. रविवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से देशभर में अब तक फाइल किए गए ITR के बारे में जानकारी दी गई. आयकर विभाग के डेटा के मुताबिक, 30 जुलाई 2023 तक देश के 6 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स ने अपना रिटर्न फाइल कर दिया था. अगर आपने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ITR File नहीं किया है, तो आज ही अपना रिटर्न दाखिल कर दें. बता दें कि रविवार को ही 26.76 लाख करदाताओं ने अपना रिटर्न दाखिल किया है.

जुर्माने से बचने की आखिरा मौका

अगर आप आज यानी 31 जुलाई 2023 तक अपना ITR दाखिल नहीं करते हैं, तो आप आईटीआर दाखिल तो कर सकते हैं लेकिन आपको वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है. क्योंकि लेट यानी देर से आईटीआर फाइल करने का विकल्प भी आपके पास मौजूद है. ऐसे में आप 31 दिसंबर, 2023 तक अपना रिटर्न दाखिल कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको जर्माना देना होगा. अगर आप जुर्माने से बचना चाहते हैं तो अपना इनकम टैक्स रिटर्न आज ही भर दें.

इतना लग सकता है जुर्माना

अगर आप देरी से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं तो आपको जुर्माना देना पड़ेगा. जिसमें 5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले करदाताओं को 1000 रुपये जुर्माना देना होगा. जबकि 5 लाख रुपये से अधिक की वार्षिक आय के लिए जुर्माने की रकम बढ़कर 5,000 रुपये रुपये हो जाएगी. हालांकि, ये लेट फाइन विलंब की अवधि पर निर्भर करता है. अगर कोई करदाता 31 दिसंबर 2023 के बाद ITR Filing करता है तो उसे दस हजार रुपये जुर्माना देना होगा. यही नहीं इसके लिए आपको जेल भी जाना पड़ सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि निर्धारित तिथि तक आईटीआर दाखिल न करने वाले करदाताओं को प्रति माह एक फीसदी का अतिरिक्त ब्याज देना होता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में फायरिंग, 4 की मौत:RPF जवान ने ASI को गोली मारी

जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में फायरिंग, 4 की मौत:RPF जवान ने ASI को गोली मारी

मणिपुर वीडियो केस… पीड़ित महिलाएं सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ,चीफ जस्टिस की बेंच आज सुनवाई करेगी

मणिपुर वीडियो केस... पीड़ित महिलाएं सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ,चीफ जस्टिस की बेंच आज सुनवाई करेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend