ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जदयू के पूर्व सांसदों और विधायकों से नीतीश की मुलाकात के क्या है मायने !

UB India News by UB India News
August 1, 2023
in खास खबर, पटना, ब्लॉग, मुख्यमंत्री
0
सियासत में मैसेज और पॉस्चर दोनों के मायने होते, क्या बिहार मध्यावधि चुनाव की ओर बढ़ रहा है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मेरी नीतीश के लिए यही सलाह है कि वह बैठक में भाग लेने से दूर रहें। ऐसा लगता है कि वह उस खेमे में खुश नहीं हैं। वह उपनाम ‘इंडिया’ से नाखुश थे, लेकिन राहुल गांधी भारी पड़े। ये बयान है रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के नेता रामदास आठवले का। पटना पहुंचे अठावले ने प्रधानमंत्री से नीतीश कुमार के अच्छे संबंधों के बाद भी जेडीयू के एनडीए से निकलने पर अफसोस जताया। अठावले ने नीतीश कुमार को अगले महीने होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में भाग नहीं लेने की सलाह दी। अठावले के इस बयान के मायने अभी निकाले जा रहे थे कि पटना में नीतीश कुमार के एक एक्शन ने सबका ध्यान खींच लिया है। ये एक ऐसा सियासी एक्शन है जिसे सियासी जानकार काफी महत्वपूर्ण बता रहे हैं।

अठावले के बयान के मायने
गैर भाजपा दलों के गठबंधन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की मुंबई में अगले महीने बैठक होने की संभावना है। ध्यान रहे कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में आठवले के साथ नीतीश भी केंद्रीय मंत्री थे। अठावले के बयान को आप हल्के में नहीं ले सकते। उधर नीतीश कुमार के एक्शन को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते। नीतीश कुमार लगातार जेडीयू के पूर्व विधायकों और सांसदों से एक-एक कर मुलाकात कर रहे हैं। अंदर की बात मानें, तो बाहर आकर ये नेता कुछ नहीं बोल रहे हैं। किसी से कुछ कह भी रहे हैं तो इसे औपचारिक मुलाकात बता रहे हैं। सियासी जानकार मानकर चल रहे हैं कि नीतीश कुमार इन दिनों जेडीयू नेताओं के मिजाज को टटोल रहे हैं। सवाल उठता है कि किस संदर्भ में नीतीश कुमार जेडीयू नेताओं के मन टटोल रहे हैं।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

पूर्व विधायकों से हो रही मुलाकात
मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू के पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के पहुंचने का दौर जारी है। नीतीश कुमार सभी नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर रहे हैं। सियासी जानकार तो चुटकी लेते हुए कहते हैं कि चुपचाप मिल रहे हैं जरूर कोई बात है। हालांकि ये मुलाकात जेडीयू नेताओं से आगामी चुनाव से संबंधित फीडबैक लेने का भी हो सकता है। मुख्यमंत्री जेडीयू नेताओं से लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बातचीत कर रहे हों। नीतीश कुमार जेडीयू के विधायकों, पूर्व विधायकों, सांसदों और पूर्व सांसदों के अलावा विधान पार्षदों से भी मिलते हैं। इस बीच सियासी हलकों में चर्चा है कि विधायकों और सांसदों से नीतीश के मिलने का दौर अभी दो चरण में चलेगा। इस दौरान बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी भी साथ रह रहे हैं।

सांसदों से मिल रहे नीतीश कुमार
जेडीयू के सूत्रों का कहना है कि मीडिया जिस तरह की बात सोच रहा है। वैसा कुछ नहीं है। नीतीश कुमार लगातार लोकसभा चुनाव को लेकर जेडीयू नेताओं से फीडबैक ले रहे हैं। इससे पहले तीन जून को नीतीश कुमार ने विधायकों और नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की थी। विधायकों के अलावा सांसदों को भी उन्होंने विशेष दिशा-निर्देश दिया था। नीतीश कुमार जेडीयू नेताओं से बिहार के सभी क्षेत्रों के हालात की जानकारी लेते हैं। संसदीय क्षेत्र और विधानसभा क्षेत्र के बारे में आंकड़ा लेते हैं। नीतीश कुमार राज्य सरकार की योजनाओं और उसके प्रभाव की जानकारी लेते हैं। 2 जुलाई को नीतीश कुमार ने सांसदों से मुलाकात की थी। उसमें भी उन्होंने इसी तरह की जानकारी ली थी।

मुलाकात के मायने
इधर, जानकार मानते हैं कि केके पाठक और चंद्रशेखर सिंह प्रकरण के बाद महागठबंधन के अंदर खींचतान है। ऊपर से ट्रांसफर पोस्टिंग में राजद कोटे के मंत्रियों की नहीं चल रही है। भूमि सुधार विभाग के ट्रांसफर को रद्द करने के बाद मामला पूरी तरह गरमा गया था। उसके बाद कैबिनेट विस्तार को लेकर भी बात नहीं बन पा रही है। नीतीश कुमार के लालू यादव से दो बार मिलने के पीछे यही कारण है कि महागठबंधन के राजद कोटे के मंत्रियों पर लगाम लगाना और नीतीश का अपनी ओर से सफाई देना। जानकार मानते हैं कि नीतीश कुमार के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। नीतीश कुमार कांग्रेस का दबाव भी झेल रहे हैं। उसके अलावा महागठबंधन के अंदर की स्थिति भी ठीक नहीं है। वैसे में उनकी नेताओं से मुलाकात मायने रखती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
चौथी सोमवारी आज, शिवालयों में जल चढ़ाने उमड़े श्रद्धालु,

चौथी सोमवारी आज, शिवालयों में जल चढ़ाने उमड़े श्रद्धालु,

शिवसेना के दोनों गुटों में फिर छिड़ा विवाद , प्रियंका चतुर्वेदी संजय शिरसाट विवाद के बिच कूदे आदित्य ठाकरे

शिवसेना के दोनों गुटों में फिर छिड़ा विवाद , प्रियंका चतुर्वेदी संजय शिरसाट विवाद के बिच कूदे आदित्य ठाकरे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend