ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रीय फलक पर अपना चेहरा चमकने का फौर्माला !

UB India News by UB India News
July 29, 2023
in Lokshbha2024, जदयू, पटना, ब्लॉग
0
‘क्या आप आज महंगाई का “म” शब्द बोल रहे हैं?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हो गए हैं। आमतौर पर चुप रहने वाले और ‘शब्द खर्च’ में कंजूस ललन सिंह ने पीएम के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। खास कर जब से उनका दल जदयू विपक्षी एकता मुहिम का सूत्रधार बन गया। कई बार तो वो पीएम मोदी पर निजी हमले करते देखे गए। ललन सिंह जितना तीखा हमला पीएम मोदी करते हैं, उतना तो कभी सीएम नीतीश भी नहीं करते हैं।

‘जुमले की घुट्टी न पिलाएं’
ललन सिंह ने पीएम से ही पूछ डाला कि ‘कब तक देश की जनता को गारंटी के जुमले की घुट्टी पिलाएंगे? देश की जनता की भावनाओं को भड़का कर वोट पाने का जुगाड़ कब तक करते रहेंगे? याद कीजिए, 2014 के चुनाव में आपने कहा था कि विदेशों से काला धन वापस लाएंगे। मगर ये तो नहीं हुआ। आपके शासन में माल्या, नीरव मोदी और मेहूल चौकसी जैसे भ्रष्टाचारी आपके संरक्षण में हजारों करोड़ रुपए लेकर विदेश भाग गए।’

RELATED POSTS

छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं ………

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

‘मणिपुर जल रहा और PM विदेश दौरे पर’
‘मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह हमलावर रहे हैं। जून 2023 में ट्वीट कर कहा था कि मणिपुर में त्राहिमाम मचा है, मगर मोदी जी विदेश दौरे कर रहे हैं। मन की बात में भी मणिपुर के हित की बात क्यों नहीं आती है? मणिपुर में भी डबल इंजन वाली बीजेपी सरकार है। समय निकट है, देश की जनता सबका हिसाब लेगी। जातीय हिंसा में कई लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों घायल हुए हैं। इसके अलावा इस हिंसा की आग के चलते हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। दोनों ही समुदाय एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।’

ललन ने अतिपिछड़ा विरोधी भी कहा
वर्ष 2023 जनवरी के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने खुलेआम कहा था कि केंद्र की नरेंद्र मोदी नीति सरकार अति पिछड़ा विरोधी है। इसी वजह से वो बिहार में जातीय जनगणना के खिलाफ हैं। इसके लिए तैयार नहीं हुए। फिर सुप्रीम कोर्ट चले गए। कोर्ट से फटकार लगी तो शांत हो गए। उन्होंने कहा कि साल 2024 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ना है। नीतीश कुमार के बहुत दोस्त हैं तो इनसे जलने वाले भी बहुत हैं। इसलिए सतर्क रहना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डुप्लीकेट पिछड़ा भी कहा था। उन्होंने पूछा था कि क्या गुजरात में अति पिछड़ा जाति के लोग हैं? जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे, तो उन्होंने अपनी जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल कर लिया था।

क्या कहते हैं वरिष्ठ पत्रकार?
कुछ लोग कहते हैं कि दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम बनने का सपना देख हैं तो बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी तो कुछ सपना देख रहे होंगे। देश स्तर पर बने महागठबंधन की राजनीति की आड़ में एक मौका इनके पास भी है, राष्ट्रीय फलक पर अपना चेहरा चमकने का। मीडिया की नजर में या जनता की नजर में, आने के लिए इससे आसान तो कुछ है भी नहीं। इसलिए, नरेंद्र मोदी पर ही निशाना साधने लगे हैं। हाल के दिनों में जैसे-जैसे विपक्षी एकता की मुहिम के अभियान में तेजी आई है, पीएम नरेंद्र मोदी पर ललन सिंह के हमले भी बढ़ गए हैं।

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं ………

by UB India News
August 18, 2026
0

शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया. बताया जा रहा है कि आज शाम तक BPSC की ओर से...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

by UB India News
August 18, 2026
0

सम्राट सरकार ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीवान के DM विवेक रंजन...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

by UB India News
August 18, 2026
0

पटना के गर्दनीबाग में राष्ट्रगान, वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम के साथ छात्र न्याय सत्याग्रह की शुरुआत हुई।...

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

by UB India News
August 18, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का...

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

Next Post
‘रोटी पलटने का वक्त आ गया है……………….

शरद पवार पर नया सस्पेंस!

नत्थी वीजा क्या है?

नत्थी वीजा क्या है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend