ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कटिहार के बारसोई गोलीकांड में कई मामलों का हो रहा खुलासा

UB India News by UB India News
July 30, 2023
in अपराध, कटिहार, खास खबर
0
कटिहार में बवाल, बिजली को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस फायरिंग, तीन को लगी गोली, 1 की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के कटिहार के बारसोई गोलीकांड में पुलिस ने 41 नामजद और 1 हजार से 1200 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस की इस प्राथमिकी में कई मामलों का खुलासा हो रहा है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पुलिस ने जो गोली चलाई, वह अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर चलाई है और इस दौरान घटनास्थल से पुलिस को तीन जिंदा कारतूस, 4 गोली के खोखे भी बरामद हुए हैं। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पुलिस का मानना है कि इस घटना में दोनों मृतक और इलाजरत जख्मी, नामजद अभियुक्त और अज्ञात 1200 लोगो ने रोड़ा-पत्थर चलाकर सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाने के साथ साथ पुलिस पर भी जानलेवा हमला करने की कोशिश की।

पुलिस ने FIR में क्या बताया?
बारसोई पुलिस ने इस प्राथमिकी के आवेदन में यह भी दावा किया है कि प्रदर्शन के दौरान मृतक सहित जख्मी युवक और नामजद अभियुक्त के अलावे 1000 से 1200 लोगों के द्वारा नजायज मजमा लगाकर ना केवल सरकारी संपति को क्षति पहुंचाया गया बल्कि पुलिस प्रशासन के साथ उनके सरकारी शस्त्र को भी छीनने का प्रयास किया गया और जान से मारने की नियत से हमला किया गया है। बारसोई थाना अध्यक्ष ने जो प्राथमिकी दर्ज की है, उसमें कहा है कि प्रदर्शन के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा उन्हें सूचना मिली कि प्रदर्शन स्थल पर काफी भीड़ जमा हो रही है। जब बारसोई थानाध्यक्ष दलबल के साथ धरना स्थल पर पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों के द्वारा पुलिस और विद्युत विभाग के कर्मी के खिलाफ उत्तेजक भाषण दिया जा रहा था, जिसके कारण भीड़ आक्रोशित हो गई और यह भीड़ इतना उग्र हो गई कि विद्युत विभाग कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ करने लगी।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

किस अधिकारी के आदेश पर चली गोलियां?
पुलिस ने एफआईआर में बताया कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक प्रशिक्षु महिला पुलिस अवर निरीक्षक के साथ गाली गलौज करने लगे। इस घटना में 8 पुलिसकर्मी के घायल होने की भी बात प्राथमिकी के आवेदन में लिखी गई है। बारसोई थाना अध्यक्ष ने आवेदन में कहा है कि जब मामला अनियंत्रित हो गया तब अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार दुबे की सरकारी पिस्टल से दो राउंड सिपाही अमित कुमार के रायफल से दो राउंड और सिपाही नीतीश कुमार सिंह के राइफल से पांच राउंड फायर किया गया और फायरिंग होते ही भीड़ में भगदड़ मच गई।

तो कहां से आए जिंदा कारतूस और खोखे?
ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि गोलियां जब सिपाही और पुलिस की सरकारी पिस्टल और रायफल से चलीं तो फिर प्रदर्शन स्थल पर पुलिस को तीन जिंदा कारतूस और 4 गोली के खोखे कहां से बरामद हुए। पुलिस का मानना है कि जब पुलिस की ओर से फायरिंग की गई थी, उधर कोई भी जख्मी स्थिति में नहीं मिला और जहां पुलिस फायरिंग नहीं हुई वहां दो व्यक्ति एक जगह पर और एक व्यक्ति कुछ दूर जख्मी हालत में मिले, जिसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बारसोई भेजा गया।

धरना प्रदर्शन की नही थी कोई इजाजत
एक तरफ धरना प्रदर्शन से पहले ही प्रदर्शनकारियों ने अनुमंडल पदाधिकारी को प्रदर्शन का न केवल ज्ञापन दिया बल्कि पूरे कार्यक्रम की जानकारी भी दी थी। उसके बावजूद भी अनुमंडल पदाधिकारी का दावा है उन्होंने इस धरना प्रदर्शन की कोई इजाजत नहीं दी। सवाल ये भी उठता है कि अगर परमिशन नहीं दी गया तो प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही उस पर रोक क्यों नहीं लगाई गई। अगर प्रदर्शन किया गया तो फिर प्रदर्शन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता क्यों नहीं की गई।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

Next Post
‘क्या आप आज महंगाई का “म” शब्द बोल रहे हैं?

राष्ट्रीय फलक पर अपना चेहरा चमकने का फौर्माला !

‘रोटी पलटने का वक्त आ गया है……………….

शरद पवार पर नया सस्पेंस!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend