ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तीसरी बार का दावा……….

UB India News by UB India News
July 28, 2023
in Lokshbha2024, संपादकीय
0
तीसरी बार का दावा……….

RELATED POSTS

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विपक्ष जहां २०२४ के लोक सभा चुनाव के लिए मजबूत लामबंदी में जुटा है‚ वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परोक्ष रूप से ऐलानिया कहा है कि उनकी सरकार फिर से रिपीट होगी। यानी केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा–नीत एनड़ीए सरकार तीसरी बार सत्ता में आएगी। यह सरकार अगले साल मई महीने में अपने दस साल पूरे करेगी। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में १२३ एकड़़ में फैले नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी–सह–सम्मेलन केंद्र (आईईसीसी) भारत मंड़पम के बुधवार को उद्घाटन अवसर पर पीएम मोदी ने कहा–मोदी की गारंटी है कि भाजपा–नीत एनड़ीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया तीसरी सबसे बड़़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इटपो (भारत व्यापार संवर्धन संगठन) का यह नया परिसर २‚७०० करोड़़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। बताया गया है कि आईईसीसी सिड़नी के ओपेरा हाउस से डे़ढ़ गुना बड़़ा है। इसमें सात हजार लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था है‚ और ९–१० सितम्बर को १८वीं जी–२० बैठक यहीं होगी। गौरतलब है कि भाजपा–नीत सरकार के पहले कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में दसवें नंबर की अर्थव्यवस्था थी‚ जो दूसरे कार्यकाल में पांचवे स्थान पर पहंुच गई है। गारंटी देने के पीछे पीएम मोदी ने अपनी सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड़ को प्रमुख कारक बताया। इस प्रकार सत्तारूढ़ भाजपा ने संकेत दे दिया है कि अगले चुनाव में तमाम चुनावी मुद्दों के साथ ही विकास भी उसका प्रमुख मुद्दा होगा। काफी पहले से मोदी–नीत भाजपा सरकार संकल्प जता चुकी है कि आने वाले पच्चीस सालों में वह भारत को विकसित राष्ट्र की कतार में शुमार कराना चाहती है। विकास के मुद्दे के साथ ही मोदी सरकार के पक्ष में और भी सकारात्मक बातें हैं। मसलन‚ अगले चुनाव से पहले राममंदिर का भी विधिवत शुभारंभ हो जाना है‚ जिसके लिए विराट आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। बेशक‚ इस आयोजन से सत्तारूढ़ दल को चुनावी फायदा होना है। फिर विपक्ष की कतारबंदी के बावजूद गारंटी से नहीं कहा जा सकता कि विपक्षी एकता कितनी कारगर होगी क्योंकि नेताओं की महत्वाकांक्षाएं और क्षेत्रीय हित टकराने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। बहरहाल‚ देखा जाना दिलचस्प होगा कि गारंटी और दावों के बीच क्या परिदृश्य उभरता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

by UB India News
July 29, 2026
0

पेपर लीक के खिलाफ पेश विधेयक पर लोकसभा में मंगलवार से चर्चा चल रही है. इस दौरान सत्ता पक्ष और...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

पुलिस और सरकार हालात समझने में फिर चूकी………………………

पुलिस और सरकार हालात समझने में फिर चूकी………………………

by UB India News
July 22, 2026
0

कथित राजनीतिक दल काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के संसद चलो मार्च के समय प्रदर्शनकारियों ने जैसी हिंसा की, वह...

Next Post
कटिहार गोलीकांड में अब तक दो की गई जान,पुलिसकर्मियों का कहना आत्मरक्षा में चलाईं गोलियां

भीड़़‚भेड़़ चाल और खाकी...........

8 साल में 7 यूटर्न………

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के खिलाफ परिवाद दायर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend