ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एक और गठबंधन……..

UB India News by UB India News
July 27, 2023
in Lokshbha2024, हास्य - व्यंग
0
एक और गठबंधन……..

RELATED POSTS

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों से माफी मांगने का दिया आदेश …………..

चुनावी जंग आस्था से बदजुबानी तक पहुंची, हर कोई दूसरे को नीचा बताने में जुटा…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यह विचार टमाटर को ही आया। उसने हरी मिर्च से कहा–देखो राजनीति में कैसे नये–नये गठबंधन बन रहे हैं। हरी मिर्च तो फिर मिर्च ठहरी। सो वह तुनक गई–नया तो इंडिया ही है। एनडीए तो पुराना ही है। टमाटर ने कहा–पर था कहां। पता नहीं ठंडे बस्ते में था या दछत्ती में पड था। ढूंढकर निकाला है। तो नया ही समझो। हरी मिर्च ने कहा–मुझे क्या। उसने टमाटर को ज्यादा भाव नहीं दिया। वजह थी उसका नया आइडिया। लेकिन हरी मिर्च इतरा रही थी। उसे पहली बार इतना भाव मिल रहा था। सो उसके नखरे आसमान पर थे।
लेकिन अपने नये विचार को अमलीजामा पहनाने के लिए टमाटर ने उसे पुचकारा–क्यों न हम भी एक गठबंधन बना लें। क्यों न हम गठबंधन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर लें। इससे मुझे क्या मिलेगा–हरी मिर्च फिर इतराई। इस पर टमाटर नाराज हो गया–ज्यादा इतराओ नहीं। पता है न घीया–तोरी के साथ भी लोग फ्री में ले जाते हैं। वे दिन फिर आ सकते हैं। सो हरी मिर्च फौरन टमाटर का साथ देने को तैयार हो गई। टमाटर के हौसले बढे। उसने एक–एक कर तमाम सब्जियों से संपर्क साधा और गठबंधन कायम करने का अपना विचार उनके सामने पेश किया। सभी को उसका विचार पंसद आया। पर मुकुटधारी बैंगन ने मौका देखकर–लीडरशिप का सवाल खडा कर दिया। कडवा करेला मुकुटधारी बैंगन की इस चाल को समझ गया–ओ श्रीमान मुकुटधारी जरा धीरे चल भाई। यहां किसी को गद्दी नहीं मिलनी है। बस अच्छा भाव मिलता रहे‚ यही काफी है। गहन विचार के बाद सुुझाव सामने आया कि प्याज से भी संपर्क करना चाहिए। एक जमाने में उसका बडा रुतबा रहा है भाई। सरकारें तक गिराई हैं और हिलाई तो खूब हैं। बहरहाल‚ प्याज से संपर्क साधा गया तो वह उखड गई–सबसे सलाह कर ली‚ उसके बाद आए हो न हमारे पास। ठीक है आज हमारा वक्त नहीं है वरना किसी नेता की हिम्मत कि कह दे कि मैं प्याज नहीं खाता। अरे भाई इसका इतना बुरा क्यों मान रहे हो–टमाटर ने कहा–नेता तो मेरे बारे में भी कहते हैं कि टमाटर मत खाओ। पथरी हो जाती है। बहरहाल‚ प्याज नहीं पसीजी। सब्जियों का नया गठबंधन तो बन गया। पर प्याज उसमें शामिल नहीं हुई। राजनीतिक गठबंधनों में भी तो बहुत से दल शामिल नहीं हैं न।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में स्पेशन इंटेंसिव रिवीजन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों से माफी मांगने का दिया आदेश …………..

by UB India News
August 27, 2025
0

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सोशल...

पटना के चौक-चौराहों पर लगे पोस्टर – बिहार में गुंडा राज, कारोबारियों पर कहर

चुनावी जंग आस्था से बदजुबानी तक पहुंची, हर कोई दूसरे को नीचा बताने में जुटा…

by UB India News
July 16, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियां अब रियल टाइम अटैक कर रही हैं। कार्टून के जरिए सोशल मीडिया पर हमले...

आप को धमकी की भाषा शोभा नहीं देती………….

आप को धमकी की भाषा शोभा नहीं देती………….

by UB India News
July 21, 2024
0

एक बहस में एक प्रवक्ता एंकर से शिकायत करता है कि वह उसे बोलने से रोक रहा है क्योंकि वह...

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

by UB India News
May 1, 2024
0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल...

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

Next Post
प्रतिबंध का इतना असर क्यों……..

प्रतिबंध का इतना असर क्यों........

मातृभाषा में शिक्षा क्यों जरुरी ?

मातृभाषा में शिक्षा क्यों जरुरी ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend