ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज भी संसद में भारी हंगामा , मणिपुर के मुद्दे पर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच गतिरोध जारी

UB India News by UB India News
July 28, 2023
in सांसद
0
प्रचंड बहुमत से चल रही मोदी सरकार के खिलाफ ‘अविश्वास प्रस्ताव’ लाकर विपक्ष ने क्यों खेला ‘जुआ’?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद का मॉनसून सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है और मणिपुर के मुद्दे पर सरकार एवं विपक्ष में ठनी हुई है। रोजाना हंगामा होने और सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच कोई सहमति न बन पाने की वजह से संसद की कार्यवाही बार-बार स्थगित हो रही है। मणिपुर हिंसा को लेकर संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष का हंगामा जारी है। हंगामे के चलते लोकसभा 2 बजे तक स्‍थगित , विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग कर रहा है। लोकसभा में विपक्ष ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग की, जिसे स्पीकर ने स्वीकार कर लिया। अगले हफ्ते अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सांसदों को गुरुवार (27 जुलाई) को सदन में मौजूद रहने के लिए विप जारी किया। आम आदमी पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) ने भी विप जारी किया है। गुरुवार को विपक्षी दलों के सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे।

राज्‍यसभा में मोदी vs I.N.D.I.A

RELATED POSTS

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

राज्‍यसभा में विदेश मंत्री बयान दे रहे हैं। विपक्षी सदस्‍यों की नारेबाजी के जवाब में बीजेपी सांसदों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने शुरू किए। थोड़ी ही देर में विपक्ष ‘I.N.D.I.A-I.N.D.I.A’ के नारे लगाने लगा। विदेशी मंत्री की आवाज समझ में ही नहीं आ रही, इतना शोर है।

जयशंकर के बोलते समय जमकर नारेबाजी

विदेश मंत्री एस. जयशंकर लोकसभा में भारत की विदेश नीति से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे हैं। पीछे विपक्षी सदस्‍यों का हंगामा जारी है। मणिपुर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी हो रही है।

जयशंकर के बोलते समय जमकर नारेबाजीलोकसभा स्‍पीकर ने विपक्षी सदस्‍यों को फटकारा

लोकसभा में हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्‍यों को लोकसभा स्‍पीकर ओम बिड़ला ने कड़ी फटकार लगाई। स्‍पीकर ने कहा कि पूरा देश देख रहा है, आपके उसके सामने कैसा उदाहरण पेश करना चाहते हैं। हंगामा न रुकता देख स्‍पीकर ने सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दिया

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू

संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू हो गई है। विपक्षी दलों के सदस्‍य काले कपड़े पहनकर आए हैं। वह मणिपुर में हिंसा के मसले पर सरकार का विरोध कर रहे हैं।

काले कपड़े पहनकर मीटिंग में आए विपक्षी सांसद

थोड़ी देर में संसद की कार्यवाही शुरू होने वाली है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के साथ विपक्षी दलों की बैठक हुई। इस बैठक में भी विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर आए। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव चर्चा के लिए पास होने के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। बता दें कि विपक्ष के सांसद आज ही अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।

पीएम मोदी को कम से कम कुछ संवेदनशीलता दिखानी चाहिए’

आज टीम I.N.D.I.A. के विरोध प्रदर्शन का चौथा दिन है और हम मांग कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में आना चाहिए और मणिपुर मुद्दे पर बोलना चाहिए…मणिपुर जल रहा है और लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी I.N.D.I.A. की तुलना आतंकवादी समूहों से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वह 2024 में सत्ता में आएंगे। उन्हें कम से कम कुछ संवेदनशीलता दिखानी चाहिए: आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह

पता नहीं क्यों प्रधानमंत्री नहीं बोल रहे हैं’

हमारी मांग थी कि प्रधानमंत्री खुद आकर बोलें। पता नहीं क्यों प्रधानमंत्री नहीं बोल रहे हैं। हमें मजबूरन अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा। ये हमारी मजबूरी है। हम जानते हैं कि इससे सरकार नहीं गिरेगी, पर हमारे पास कोई चारा नहीं है। देश के प्रधानमंत्री देश के सामने आकर मणिपुर पर कोई वार्ता करें: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी

संसद में आज भी हंगामे के पूरे आसार

संसद के मॉनसून सत्र के तहत सदन की कार्यवाही अबसे थोड़ी ही देर में शुरू होगी। माना जा रहा है कि मणिपुर के मुद्दे के आलावा अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भी आज सदन में हंगामा देखने को मिल सकता है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

by UB India News
August 1, 2026
0

संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन के तौर-तरीकों को लेकर लोकसभा सचिवालय ने सख्त रुख अपना लिया है. सूत्रों के मुताबिक, राम...

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

by UB India News
July 31, 2026
0

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए...

Next Post
प्रचंड बहुमत से चल रही मोदी सरकार के खिलाफ ‘अविश्वास प्रस्ताव’ लाकर विपक्ष ने क्यों खेला ‘जुआ’?

प्रचंड बहुमत से चल रही मोदी सरकार के खिलाफ 'अविश्वास प्रस्ताव' लाकर विपक्ष ने क्यों खेला 'जुआ'?

पीएम मोदी राजस्थान और गुजरात के दौरे पर, दोनों राज्यों को मिलेंगी कई बड़ी सौगात

पीएम मोदी राजस्थान और गुजरात के दौरे पर, दोनों राज्यों को मिलेंगी कई बड़ी सौगात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend