ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नंबर गेम में विपक्ष को लगेगा झटका?

UB India News by UB India News
July 27, 2023
in खास खबर
0
नंबर गेम में विपक्ष को लगेगा झटका?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. उनकी मांग है कि पीएम सदन में आएं और मणिपुर मुद्दे पर चर्चा हो. सत्र की शुरूआत में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस देकर मणिपुर की स्थिति पर चर्चा कराने की मांग रखी. डीएमके सांसद तिरुचि शिवा, राजद सांसद मनोज कुमार झा, कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन और आप सांसद राघा चड्ढा ने नियम 267 के तहत राज्यसभा में बिजनेस नोटिस को निलंबित कर दिया है और मणिपुर की स्थिति पर चर्चा की मांग की है. संसद का मॉनसून सत्र बीते चार दिनों से हंगामे की भेंट चढ़ रहा है. इस बीच  विपक्ष ने सरकार के खिलाफ आज अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया है. कांग्रेस की ओर से मंगलवार देर रात यह सूचना समाने आई.

मणिपुर मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में घमासान मचा है। इसी मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष आज अविश्वास प्रस्ताव ला रहा है। कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इस पर सरकार का बयान भी सामने आया है।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर क्या बोली सरकार
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष पर हमला किया है। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि लोगों को पीएम मोदी और भाजपा पर भरोसा है। वे (विपक्ष) पिछले कार्यकाल में भी अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस देश की जनता ने उन्हें (विपक्ष) सबक सिखाया है।

मणिपुर पर चर्चा के लिए सरकार तैयार
इस मामले पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि उन्हें(विपक्ष) अविश्वास प्रस्ताव लाने दीजिए। हम हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं। हम तो चाहते हैं कि मणिपुर पर चर्चा हो।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा
अविश्वास प्रस्ताव आने दीजिए, सरकार हर स्थिति के लिए तैयार है। हम मणिपुर पर चर्चा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सत्र शुरू होने से पहले वे चाहते थे चर्चा। जब हम सहमत हुए, तो उन्होंने नियमों का मुद्दा उठाया। जब हम नियमों पर सहमत हुए, तो वे नया मुद्दा लेकर आए कि पीएम आएं और चर्चा शुरू करें। मुझे लगता है कि ये सभी बहाने हैं।

नंबर गेम में कहां खड़ा है विपक्ष?
लोकसभा में आंकड़ों पर गौर करें तो विपक्ष को एक फिर मुंह की खानी पड़ेगी, क्योंकि लोकसभा में एनडीए मजबूत स्थिति में है। लोकसभा में अकेले भाजपा के पास 301 सांसद हैं। वहीं, एनडीए की बात करें तो 333 सांसदों को समर्थन उसे प्राप्त है। विपक्ष संख्या में काफी पीछे है। ‘इंडिया’ गठबंधन के पास कुल 142 सांसद ही हैं। सबसे ज्यादा 50 सांसद कांग्रेस के पास हैं।

17वीं लोकसभा अभी तक नहीं आया है अविश्वास प्रस्ताव
बता दें कि 17वीं लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अभी तक कोई अविश्वास प्रस्ताव नहीं आया है। 16वीं लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ 20 जुलाई 2018 को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसमें एनडीए सरकार ने अविश्वास प्रस्ताव को 126 के मुकाबले 325 वोटों से शिकस्त दी थी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
विपक्ष बनाम NDA……

एनड़ीए बनाम इंडि़या.....

ऑपरेशन विजय: दिलोदिमाग में जोश भरती जांबाजी…..

ऑपरेशन विजय: दिलोदिमाग में जोश भरती जांबाजी.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend