ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तूफानी बारिश में डूबा दिल्ली-NCR! नोएडा के सभी स्कूल बंद

UB India News by UB India News
July 27, 2023
in खास खबर, दिल्ली
0
तूफानी बारिश में डूबा दिल्ली-NCR! नोएडा के सभी स्कूल बंद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का पूर्वानुमान है कि आने वाले 4 दिनों तक राजधानी समेत कई राज्यों में भारी बारिश होगी. दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को अल सुबह तेज बारिश होनी लगी. कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखी गई. सड़कों पर लबालब पानी देखा गया. भारी बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया. मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई तक कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ भागों में भारी से बहुत अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली-NCR में बुधवार सुबह से जमकर बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली में मंडी हाउस से लेकर रिंग रोड तक और नोएडा के कई इलाकों में बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है।

RELATED POSTS

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

सुबह-सुबह हुई मूसलाधार बारिश से दिल्ली, नोएडा और आसपास के इलाकों का हाल बेहाल हो गया है. सड़कों और गलियों में बारिश का पानी जमा होने से स्थानीय लोगों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नोएडा में सुबह से हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है.

नोएडा के सभी स्कूल रहेंगे बंद
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार शहर के सभी नर्सरी से लेकर 12वीं तक के स्कूल आज यानी 26 जुलाई के लिए बंद रहेंगे. जिला प्रशासन की ओर से जारी की इस गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले शिक्षण संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है.

दिल्ली के इन इलाकों में देखी जा सकती है भारी बारिश
IMD की मानें, तो अगले कुछ घंटों में दिल्ली के नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, मॉडल टाउन, करावल नगर, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शाहदरा, विवेक विहार लाल किला, प्रीत विहार, राजीव चौक, आईटीओ, इंडिया गेट, अक्षरधाम और आस-पास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश देखी जा सकती है.

IMD ने देश के 12 राज्यों में जताई बारिश की आशंका
वहीं, बात अगर एनसीआर की करें, तो गुरुग्राम, लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन समेत गाजियाबाद, छपरौला, नोएडा में भी भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा IMD ने देश के अन्य 12 राज्यों में भी भारी बारिश की बात कही है. मौसम विभाग की मानें, तो आगामी दो दिनों तक दिल्ली में बारिश का सिलसिला थमने वाला नहीं है.

28 जुलाई तक देखी जाएगी तेज बारिश
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 28 जुलाई तक तेज बारिश देखी जा सकती है. इस दौरान दिल्लीवासियों को गर्मी से तो जरूर राहत मिलेगी लेकिन यमुना के जलस्तर में वृद्धि की वजह से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. इस दौरान दिल्ली की तापमान में 2 डिग्री की कमी देखी जा सकती है.

9:52:23 AM
मयूर विहार में 3 घंटे में रिकॉर्ड बारिश
दिल्ली में सुबह से झमाझम वर्षा हो रही है। जानकारी के मुताबिक, सुबह साढ़े 5 से साढ़े 8 बजे के बीच सिर्फ तीन घंटे में सफदरजंग में हुई 36.5 मिमी जबकि मयूर विहार में 110.5 मिमी बरसात दर्ज की गई।

9:51:34 AM
दिन में भी जारी रहेगी बादलों की आवाजाही
आज मध्यम स्तर की और वर्षा होने के आसार हैं। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। उमस वाली गर्मी भी कम होगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, हवा की गति 16 से 22 किमी प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

9:43:56 AM
दिल्ली: बारिश से यमुनापार में कई कॉलोनियों में जलभराव
मूसलधार वर्षा के चलते यमुनापार में कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया। खजूरी खास, करावल नगर, सबोली, मंडोली, आइपी एक्सटेंशन के पास एनएच-नौ, राजगढ़ एक्सटेंशन, कृष्णा नगर समेत कई जगह जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। उधर, मयूर विहार, लोहा पुल और खजूरी पुश्ता पर राहत शिविरों में रह रहे लोगों को दिक्कत हो रही है।

9:17:36 AM
नोएडा में सुबह से तेज बारिश
बारिश से तापमान में कमी आई है और लोगों को उमस से राहत मिली है। हालांकि कई सड़कों के किनारे जलभराव की समस्या बनी हुई है। नोएडा में 31 जुलाई तक वर्षा का अनुमान लगाया गया है। वर्षा की वजह से नोएडा में प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स संतोषजनक श्रेणी दर्ज किया गया।

9:14:54 AM
बारिश से दिल्ली-एनसीआर में कई जगह जलजमाव
दिल्ली-एनसीआर में सुबह हुई जोरदार बारिश से कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इससे कई जगहों पर जाम लग रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

8:53:57 AM
फरीदाबाद में बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप
बुधवार सुबह-सवेरे वर्षा होने के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली कटौती के चलते शहर के लोग मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक पहले ही परेशान थे। बिजली निगम के नियंत्रण कक्ष में लोग शिकायतें करते रहे। खास कर पल्ला,तिलपत, अगवानपुर, बसंतपुर, इस्माइलपुर, खेड़ी, इंदिरा कांपलेक्स तथा भारत कालोनी में बिजली किल्लत रही। सुबह-सवेरे जब वर्षा हुई , कई जगह ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ गए थे।

8:53:11 AM
फरीदाबाद: ग्रामीण क्षेत्र में शुरू हुई वर्षा, किसान खुश
ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को आठ बजे वर्षा शुरू हो गई। किसानों ने राहत की सांस ली है। जुलाई में यह दूसरी वर्षा है। आठ जुलाई को पहली वर्षा हुई थी। उसके बाद सूखा पड़ी हुई थी। किसान फसलों को ट्यूबेल से सिंचाई करके बचा रहे थे। वर्षा से अब किसानों को न तो ट्यूबेल चलाने की आवश्यकता होगी और ना ही बिजली की जरूरत। सावनी दोबारा से हरी भरी होगी।

8:52:37 AM
हापुड़ : बारिश से शहर में हुआ जलभराव
अचानक से बुधवार की सुबह तेज वर्षा हुई। जिससे शहर के मुख्य मार्ग से लेकर मोहल्लो में जलभराव। इसके चलते सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। जल भराव होने से लोगों को बहुत अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बच्चे स्कूल भी नहीं जा सके। इधर, सुबह पांच बजे से वर्षा के चलते विद्युत आपूर्ति भी बंद है। हालांकि, वर्षा के बाद मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

7:46:14 AM
दिल्ली में बारिश के दौरान स्कूल जाते विद्यार्थी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बीच विद्यार्थी परेशानी का सामना करते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं।

7:37:40 AM
यूपी गेट के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भरा पानी
सुबह से भारी बारिश के चलते गाजियाबाद की सीमा में यूपी गेट के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर काफी जलजमाव हो गया है। इससे आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

7:35:22 AM
मंगलवार को 36 डिग्री सेल्सियस रहा दिल्ली का अधिकतम तापमान
मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। हवा में नमी का स्तर 83 से 60 प्रतिशत के बीच रहा।

7:33:04 AM
भारी बारिश के चलते आज नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूल रहेंगे बंद
भारी बारिश के कारण आज बुधवार को गौतमबुद्ध नगर जिले में सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतमबुध नगर ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं।

7:32:46 AM
नोएडा में तेज बारिश से कई जगह हुआ जलभराव
नोएडा सहित दिल्ली-एनसीआर में सुबह से काले बादल छाने के साथ तेज बारिश हो रही है। बारिश के कारण सेक्टर और गांव की गलियों में जलभराव हो गया है।

दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर से करवट ली है और बुधवार (26 जुलाई) को सुबह-सुबह तेज बारिश से लोगों को राहत मिली है. पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों का हालत खराब थी.

Delhi Rain: तूफानी बारिश में डूबा दिल्ली-NCR! जाम से लोग बेहाल, तस्वीरों में देखें कब मिलेगी राहत

सुबह करीब साढ़े पांच से ही लगातार बारिश हो रही है. इसके चलते कई जगह सड़कों पर पानी भर गया है. दिल्ली के आईटीओ रोड पर जलभराव हो गया.

बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही थीं, जिसकी वजह से और तेज पानी की बौछारें पड़ रही थी. सुबह जिन लोगों को ऑफिस या अन्य कामों से बाहर जाना पड़ता है. उन्हें तेज बारिश का सामना करना पड़ा.

बारिश के कारण अब युमना नदी में जलस्तर बढ़ने का खतरा भी मंडराने लगा है. दो दिन पहले भी पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया था.

पिछले दिनों यमुना में पानी का स्तर बढ़ने की वजह से आस-पास के इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया था.

यमुना के आस-पास के इलाकों के लोग अभी भी रिलीफ कैंपों में रह रहे हैं. नदी में जलस्तर बढ़ने की वजह से दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी और कई सालों का रिकॉर्ड टूट गया.

आज हुई बारिश के बाद फिर से यमुना का जलस्तर बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि अभी भी बादल छाए हुए हैं और आने वाले दिनों में भी बारिश का अनुमान है.

मौसम विभाग ने 25 जुलाई को दिल्ली के लिए अलर्ट जारी किया था और कहा कि अगले तीन दिन बारिश हो सकती है.

दिल्ली के मंडी हाउस में भी सुबह-सुबह हुई बारिश की वजह से पानी भर गया. अंधेरे और बारिश के कारण लोगों को गाड़ी चलाने में भी दिक्कत हो रही थी.

UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत की उदारता और सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझना...

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

by UB India News
August 14, 2026
0

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर से विवाद खड़ा दिया...

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

गृह मंत्रालय (MHA) ने आज जनगणना के लिए 40 सवालों की एक सूची जारी की है। इसमें निर्देश दिया गया...

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते...

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है....

Next Post
बिहार में नई शिक्षक नियमावली के तहत 1.78 लाख पदों पर होगी शिक्षकों की नियुक्ति, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले,35 एजेंडों पर मुहर लगी

CM नीतीश ने एक झटके में कैंसिल किया RJD कोटे के मंत्री का आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend