ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर बाजार में आज भी दोनों सूचकांकों में तेजी, रिकॉर्ड स्तर पर

UB India News by UB India News
July 20, 2023
in कारोबार, खास खबर
0
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 61,900 के पार, निफ्टी 18,300 की रिकॉर्ड हाई पर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शेयर बाजार में बुधवार की सुबह तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है. सेंसेक्स 230 अंक ऊपर 67025 पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 63 अंक ऊपर 19812 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी 50 में 34 शेयरों में एडवांसेस दिखाई दिया जबकि 16 शेयरों में डिक्लाइन दिखाई दिया. यहां पर जिन शेयरों में तेजी देखी जा रही है उनमें NTPC, INDUSINDBK, BRITANNIA, POWERGRID, INFY के शेयर शामिल हैं. वहीं जिन शेयरों में गिरावट देखी जा रही है उनमें HINDALCO, HDFCLIFE, HEROMOTOCO, M&M, BHARTIARTL के शेयर शामिल हैं.

विदेशी कोषों की ताजा लिवाली तथा अमेरिकी बाजारों को लेकर सकारात्मक रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजारों के रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा. बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए. शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 293.59 अंक चढ़कर दिन में अपने कारोबार के सर्वकालिक उच्चस्तर 67,088.73 पर पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 80.3 अंक के लाभ के साथ नए सर्वकालिक उच्चस्तर 19,829.55 अंक पर कारोबार कर रहा था.

RELATED POSTS

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, विप्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में थे. वहीं मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टीसीएस, भारती एयरटेल और नेस्ले के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे.

बता दें कि स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 205 अंक से अधिक चढ़कर एक बार फिर नये शिखर पर बंद हुआ था. विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने और अमेरिका तथा यूरोपीय बाजारों के सकारात्मक रुख के साथ बाजार में तेजी रही थी. सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस में अच्छी लिवाली से भी बाजार को समर्थन मिला था.

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 205.21 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ अपने अबतक के उच्चतम स्तर 66,795.14 अंक पर बंद हुआ था.

कारोबार के दौरान मानक सूचकांक 417.09 अंक उछलकर 67,007.02 अंक तक चला गया था. यह पहला मौका था जब कारोबार के दौरान सेंसेक्स 67,000 अंक के पार गया था.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 37.80 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ नये रिकॉर्ड स्तर 19,749.25 अंक पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान मानक सूचकांक 108 अंक की बढ़त के साथ नई ऊंचाई 19,819.45 अंक तक चला गया था.

सेंसेक्स के शेयरों में इन्फोसिस सबसे ज्यादा 3.67 प्रतिशत चढ़ा था. इसके अलावा एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहे थे.

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, टाइटन, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत की उदारता और सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझना...

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

by UB India News
August 14, 2026
0

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर से विवाद खड़ा दिया...

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

गृह मंत्रालय (MHA) ने आज जनगणना के लिए 40 सवालों की एक सूची जारी की है। इसमें निर्देश दिया गया...

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते...

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है....

Next Post
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, 11 अगस्त तक चलेगा सदन

कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, 11 अगस्त तक चलेगा सदन

26 vs 38 : मोदी vs विपक्ष

26 vs 38 : मोदी vs विपक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend