ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहली बार 66 हजार के पार निकला सेंसेक्स, ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड ,निफ्टी में भी जबरदस्त उछाल

UB India News by UB India News
July 14, 2023
in कारोबार, खास खबर
0
पहली बार 66 हजार के पार निकला सेंसेक्स, ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड ,निफ्टी में भी जबरदस्त उछाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज वीकली एक्सपायरी के दिन शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है। निवेशक आज बाजार के आखिरी दिन खरीदारी करते हुए दिख रहे हैं। वीकली एक्सपायरी के दिन जारी तेजी यह बताती है कि आगे मार्केट में रैली बरकरार रहने वाली है। सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 66,043 और निफ्टी ने 19,566 का लेवल छुआ। अभी सेंसेक्स में 600 और निफ्टी में 170 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स आज खुलते वक्त 377 अंकों की उछाल के साथ कारोबार शुरू किया है वही हाल निफ्टी का भी है। निफ्टी ने ऑल टाइम हाई के साथ कारोबार शुरू किया है। निफ्टी ने 111 अंकों की उछाल के साथ 19,495 पर बिजनेस शुरू किया है। इससे पहले सेंसेक्स 274 अंक चढ़कर 65,667 के स्तर पर खुला। निफ्टी में भी 111 अंकों की तेजी रही। ये 19,495 के स्तर पर ओपन हुआ। रुचि सोया के शेयर में आज 5% की गिरावट देखने को मिल रही है।

कल बाजार में देखी गई थी बिकवाली

आखिरी घंटे में जोरदार बिकवाली से भारतीय शेयर बाजार बुधवार को टूटकर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 223.95 अंक लुढ़ककर 65,393.90 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 55.10 अंक गिरकर 19,384.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 27 शेयरों में गिरावट और 6 में तेजी रही। गिरने वाले में मुख्य रूप से टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी और इंडसइंड बैंक के शेयर रहें। वहीं तेजी वाले में कोटक बैंक, एशियनपेंट्स, सनफार्मा, टाइटन और एसबीआई शामिल रहें।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में हुआ बड़ा बदलाव

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार करने वाले निवेशकों के लिए एक बुरी खबर आई है। अब उन्हें पहले से कम समय कारोबार करने के लिए मिलेंगे। यह बदलाव NSE के तहत आने वाले निफ्टी बैंक पर लागू होगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने निफ्टी बैंक ऑप्शंस और निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स फ्यूचर्स और ऑप्शंस के लिए समाप्ति दिनों में बदलाव की घोषणा की है। 4 सितंबर से निफ्टी बैंक साप्ताहिक सूचकांक विकल्प गुरुवार के बजाय हर बुधवार को समाप्त हो जाएंगे। निफ्टी बैंक के लिए पहले बुधवार की साप्ताहिक समाप्ति 6 सितंबर को होगी। मंथली कांट्रैक्ट्स के समाप्ति सप्ताह को छोड़कर सभी साप्ताहिक कांट्रैक्ट्स प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को समाप्त होंगे। यदि बुधवार को व्यापारिक अवकाश है, तो समाप्ति का दिन पिछला व्यापारिक दिन है।

बाजार में तेजी की 5 वजह

  1. महंगाई कम होने के कारण बाजार को सपोर्ट मिला है।
  2. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण।
  3. डॉलर के मुकाबले रुपए मजबूत हुआ है इससे बाजार को सपोर्ट मिला है।
  4. विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में निवेश बढ़ा रहे हैं।
  5. भारत का फॉरेक्स रिजर्व बढ़ने से भी बाजार को मजबूती मिली है।

3 साल में भारतीय बाजार में 78.4% ग्रोथ
301 लाख करोड़ रुपए मार्केट कैप के साथ भारत 5वां सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है। बीते 3 सालों में सेंसेक्स में 78.4% ग्रोथ की ग्रोथ रही है। 2055 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप के साथ अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज दुनिया में नंबर-1 पर है। इसमें बीते 3 साल में 38.1% की ग्रोथ रही।

बाजार में तेजी की 5 वजह

  1. महंगाई कम होने के कारण बाजार को सपोर्ट मिला है।
  2. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण।
  3. डॉलर के मुकाबले रुपए मजबूत हुआ है इससे बाजार को सपोर्ट मिला है।
  4. विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में निवेश बढ़ा रहे हैं।
  5. भारत का फॉरेक्स रिजर्व बढ़ने से भी बाजार को मजबूती मिली है।

3 साल में भारतीय बाजार में 78.4% ग्रोथ
301 लाख करोड़ रुपए मार्केट कैप के साथ भारत 5वां सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है। बीते 3 सालों में सेंसेक्स में 78.4% ग्रोथ की ग्रोथ रही है। 2055 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप के साथ अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज दुनिया में नंबर-1 पर है। इसमें बीते 3 साल में 38.1% की ग्रोथ रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दी जानकारी

एनएसई ने एक सूचना पत्र में कहा कि व्यापक रूप से ट्रैक किए जाने वाले बैंकिंग सूचकांक के मंथली और त्रैमासिक अनुबंधों(Contracts) के लिए, कोई बदलाव नहीं है और समाप्ति माह के अंतिम गुरुवार को समाप्त होते रहेंगे। एनएसई ने कहा ट्रेडिंग चक्र में कोई बदलाव नहीं हुआ है यानी निफ्टी बैंक में 4 साप्ताहिक समाप्ति कांट्रैक्ट्स (मंथली कांट्रैक्ट्स को छोड़कर), 3 मंथली समाप्ति कांट्रैक्ट्स और 3 त्रैमासिक समाप्ति कांट्रैक्ट्स (मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर चक्र) जारी रहेंगे। साप्ताहिक और मंथली कांट्रैक्ट्स की समाप्ति के दिनों में विभाजन का मतलब होगा कि सितंबर में पहली तीन समाप्ति बुधवार को होगी और अंतिम (मंथली) गुरुवार को होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
चंद्रयान-3 की उल्टी गिनती आज शुरू, तिरुपति मंदिर में पूजा की इसरो वैज्ञानिकों की टीम , कल दोपहर 2:35 बजे होगी लॉन्चिंग

चंद्रयान-3 की उल्टी गिनती आज शुरू, तिरुपति मंदिर में पूजा की इसरो वैज्ञानिकों की टीम , कल दोपहर 2:35 बजे होगी लॉन्चिंग

महंगाई पर मौसम भारी……..

जीएसटी परिषद की बैठक की मुख्य बातें......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend