ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार ने अपने सहयोगियों को लेकर तल्ख तेवर

UB India News by UB India News
July 10, 2023
in पटना, बिहार
0
महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार ने अपने सहयोगियों को लेकर तल्ख तेवर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और केके पाठक विवाद के अलावे लालू परिवार के खास एमएलसी सुनील कुमार सिंह के तीर से आहत सीएम नीतीश के तेवर तल्ख हो गए हैं. महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार ने अपने सहयोगियों को लेकर तल्ख तेवर दिखाए हैं. इसके बाद न सिर्फ राजद बल्कि कांग्रेस भी बैकफुट पर आ गई है। खास तौर पर राजद के विधान पार्षद सुनील सिंह का अमित शाह से संपर्क में होने का आरोप लगा दिया। जिसके बाद अब खुद सुनील अपने बचाव में सारे आरोपों से इनकार करते नजर आए। सुनील सिंह ने जिस प्रकार से सीएम नीतीश को घेरा है इसके बाद मुख्यमंत्री भी सख्त हो गए हैं. राजद-जेडीयू के बीच खराब हुए रिश्ते के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद डैमेज कंट्रोल की कोशिश में जुट गए हैं.

भाजपा में शामिल होने के लेकर राजद एमएलसी सुनील कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए साफ कर दिया कि जो भी चर्चा चल रही है, वह बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि मैं पिछले 27 साल से लालू जी के साथ हूं, न सिर्फ पार्टी के लिए बल्कि परिवार के साथ भी मेरा गहरा लगाव रहा है और जब तक जिंदा रहूंगा, तब तक कभी भी लालू जी को छोड़कर नहीं जाउंगा। सुनील कुमार ने अमित शाह के संपर्क में होने के नीतीश कुमार के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि वह सहकारिता मंत्री है। साथ ही जो कमिटी है, मैं भी उसका सदस्य हूं। इस नाते कुछ दिन पहले उनसे एक कार्यक्रम में उनसे भेंट हुई थी। जिसकी तस्वीरें भी मैंने साझा की थी, हमने किसी कमरे में मुलाकात नहीं की है। उसी तस्वीर का बतगंड़ बनाया जा रहा है।

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

लालू जी ने कुछ भी बोलने से मना किया है
सुनील सिंह अपने पिछले कुछ पोस्टों में नीतीश कुमार की आलोचना की थी. उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ, मैं उस पर अब बात नहीं करना चाहता हूं। मुझे लालू जी ने कुछ बोलने से मना कर दिया है। न हां बोलना है, न ना बोलना है।

नीतीश कुमार को बताया अभिभावक
जिस तरह से आज नीतीश कुमार ने बैठक में खुलकर सुनील सिंह पर यह आरोप लगाया कि वह अमित शाह के संपर्क में हैं। उससे वह बेहद नाराज नजर आए। हालांकि उन्होंने मीडिया के सामने नीतीश कुमार को अभिभावक बताते हुए कहा कि उनकी बातों को प्रतिकार नहीं कर सकता हूं। अगर वह कुछ भी बोलते हैं तो मेरे लिये यह आशीर्वाद है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
क्या वो भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में है!

क्या वो भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में है!

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग पर जोरदार हंगामा,नीतीश पर उपमुख्यमंत्री को बचाने का लगाया आरोप

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग पर जोरदार हंगामा,नीतीश पर उपमुख्यमंत्री को बचाने का लगाया आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend