ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रिगोजिन की बगावत से कमजोर पड़े पुतिन!

UB India News by UB India News
July 10, 2023
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
पुतिन को कभी किसी ने इतना कमजोर और असहाय नहीं देखा…………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस में सत्ता कायम रखने के लिए विरोधियों का कुचलना ही एकमात्र रास्ता है। पिछले दिनों वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन की बगावत के बाद चर्चा हो रही है कि रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बाद कौन है, जो उनकी जगह ले सकता है? भले ही प्रिगोझिन की बगावत असफल हो गई हो, लेकिन पुतिन के विरोधियों को एक आशा दिखी है कि रूस में ताकत से कुछ भी संभव है।

पुतिन के विरोध के कारण देश से निर्वासित जीवन जी रहे पूर्व ऑयल बिजनेसमैन और प्रो-डेमोक्रेसी एक्टिविस्ट मिखाइल खोदोर्कोवस्की ने घोषणा कि है कि पुतिन का साम्राज्य पतन की ओर बढ़ रहा है, लेकिन नए रूस का निर्माण बैलेट बॉक्स या शांतिपूर्ण तरीके से नहीं होगा।

RELATED POSTS

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

पुतिन के पतन के बाद होगा विद्रोह
एक्टिविस्ट्स के मुताबिक पुतिन के पतन के बाद रूस में सशस्त्र विद्रोह करना पड़ेगा। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस के 6 लोग हैं जो पुतिन के बाद सर्वोच्च पद तक पहुंच सकते हैं। हालांकि, अगर पुतिन को किसी भी कारण से कुछ भी होता है तो सबसे पहले रूस के संविधान के तहत मौजूदा प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन स्वत: कार्यकारी राष्ट्रपति बन जाएंगे।

वो 6 रूसी नेता जो पुतिन की जगह ले सकते हैं…

1. अलेक्जेंडर बोर्टनिकोव, FSB चीफ

अलेक्जेंडर बोर्टनिकोव रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) के प्रमुख है। 71 साल के बोर्टनिकोव सेना में जनरल भी हैं। वह पुतिन के आंतरिक सर्कल के सिलोविक गुट के सबसे शक्तिशाली सदस्यों में से एक हैं। अगर बोर्टनिकोव विद्रोह करते हैं तो पुतिन को सत्ता बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

तस्वीर FSB के प्रमुख अलेक्जेंडर बोर्टनिकोव की है। (फाइल)
तस्वीर FSB के प्रमुख अलेक्जेंडर बोर्टनिकोव की है। (फाइल)

2. सर्गेई शोइगू, रूस के रक्षा मंत्री

प्रिगोजिन की बगावत के खत्म होने से सबसे ज्यादा फायदे में रूस के रक्षामंत्री सर्गेई शोइगू हैं। 68 वर्षीय शोइगू पुतिन के मित्र हैं। उनके पास पावर सर्कल में रहने का लंबा अनुभव हैं। वे एक दर्जन PM के साथ काम कर चुके हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका सैन्य बैकग्राउंड न होना है।

तस्वीर रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू की है। (फाइल)
तस्वीर रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू की है। (फाइल)

3. एलेक्सी नवेलनी, रूस के विपक्षी नेता

पुतिन के कट्टर विरोधी नेता 47 वर्षीय एलेक्सी नवेलनी अभी जेल में हैं। धोखाधड़ी और अदालत की अवमानना के मामले में नवेलनी 7 वर्ष के कारावास की सजा काट रहे हैं। नए केस में 30 साल की सजा संभव है। विपक्ष का सबसे बड़ा चेहरा होने से वे पुतिन के लिए चुनौती बने हुए हैं।

तस्वीर रूस में विपक्ष के नेता एलेक्सी नवेलनी की है। (फाइल)
तस्वीर रूस में विपक्ष के नेता एलेक्सी नवेलनी की है। (फाइल)

4. रमजान कोदिरोव, चेचेन सेना प्रमुख

46 वर्षीय चेचेन दल प्रमुख रमजान कादिरोव पुतिन का सबसे भरोसेमंद है। वह पहला व्यक्ति था जिसने सार्वजनिक रूप से पहली बार प्रिगोझिन के खिलाफ मोर्चा खोलने की घोषणा की थी। प्रोगोझिन की तरह कादिरोव भी पुतिन के द्वारा तैयार किया गया अनियंत्रित वारलॉर्ड है, जो कई अन्य देशों के साथ रूस और खुद पुतिन के लिए भी खतरा है।

तस्वीर चेचेन सेना प्रमुख रमजान कोदिरोव की है। (फाइल)
तस्वीर चेचेन सेना प्रमुख रमजान कोदिरोव की है। (फाइल)

5. सेर्गेई सुरोविकिन, एयरोस्पेस कमांडर

​​​​​​ युद्ध से कोई रूसी जनरल सबसे ज्यादा ताकतवर बनकर उभरा है तो वो है सुरोविकिन। वे रूसी सैनिकों में काफी लोकप्रिय हैं। 56 साल के सुरोविकिन हाल में लापता हैं, माना जा रहा है कि वे गिरफ्तार किए जा चुके हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सुरोविकिन वैगनर के VIP मेंबर हैं। उन्हें प्रिगोझिन की बगावत के बारे में पहले से पता था।

तस्वीर रूस के एयरस्पेस कमांडर सेर्गेई सुरोविकिन की है। (फाइल)
तस्वीर रूस के एयरस्पेस कमांडर सेर्गेई सुरोविकिन की है। (फाइल)

6. विक्टर जोलोतोव, रूसी नेशनल गार्ड प्रमुख

69 वर्षीय जोलोतोव पुतिन के बॉडीगार्ड भी रह चुके हैं। नेशनल गार्ड में 2 लाख से ज्यादा सैनिक हैं, जो टैंक सहित अन्य आधुनिक हथियारों से लैस हैं। जोलोतोव सीधे पुतिन को रिपोर्ट करते हैं, जोलोतोव के पास जितनी ताकत है वे उतने ही खतरनाक हैं।

तस्वीर रूस के नेशनल गार्ड प्रमुख विक्टर जोलोतोव की है। (फाइल)
तस्वीर रूस के नेशनल गार्ड प्रमुख विक्टर जोलोतोव की है। (फाइल)
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
हिंसा के बीच मतदान……

हिंसा के बीच मतदान......

मुस्लिम महिलाओं के हक में…..

मुस्लिम महिलाओं के हक में.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend