ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश की तस्वीर क्रॉप कर क्या संकेत दे रही बीजेपी?

UB India News by UB India News
July 7, 2023
in पटना, बिहार
0
नीतीश की तस्वीर क्रॉप कर क्या संकेत दे रही बीजेपी?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी ने 23 जून को पटना में हुई विपक्षी एकता की बैठक की एक तस्वीर के जरिए शामिल नेताओं को भ्रष्टाचारी बताया है. हालांकि इस बैठक की तस्वीर से सीएम नीतीश कुमार की फोटो हटा दी गई है. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बगल में नीतीश थे लेकिन उनकी तस्वीर बीजेपी द्वारा बनाए गए वीडियो में नहीं दिख रहा है.

सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर को जिस तरह से क्रॉप किया गया है इसको लेकर तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. सवाल उठ रहा कि यह संयोग है या प्रयोग? क्या बिहार में कोई बड़ा खेल होने वाला है? वैसे आरजेडी और जेडीयू अटकलों को हवा देने के मूड में नहीं. बीजेपी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए गए वीडियो पर बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नेता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

लालू-नीतीश को अलग करना चाहती है बीजेपी: आरजेडी
इस पूरे मामले पर आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवल किशोर ने बताया कि बीजेपी चाहती है कि लालू और नीतीश के बीच दूरियां पैदा हो जाए. इसके लिए वह तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है. भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिलेगी. 2024 चुनाव जीतने के लिए यह सब कर रही है. 23 जून को पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक से बीजेपी डरी और घबराई हुई है. लालू नीतीश साथ आए. यह दोनों देश में विपक्षी दलों को बीजेपी के कुशासन के खिलाफ एकजुट कर रहे हैं. नौ साल में बीजेपी जनहित के मुद्दों पर विफल रही. देश में डर का माहौल है. अब विपक्ष एकजुट हो रहा है इसलिए बीजेपी बेचैन है. लालू-नीतीश को अलग करना चाहती है.

जेडीयू ने कहा- गुमराह करने की कोशिश
जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन ने कहा कि बौखलाहट में बीजेपी चाहे जो भी कुछ कर ले, बीजेपी भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है. जनता किसी भी सूरत में 2024 में बीजेपी की सत्ता में वापसी नहीं होने देगी. बीजेपी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जिस तरह नीतीश की फोटो को क्रॉप कर अन्य विपक्षी दल के नेताओं को भ्रष्टाचारी बताया गया है, यह करके जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई है.

क्यों उठ रहे हैं सवाल?
बता दें नीतीश कुमार ने हाल ही में अपने विधायक, विधान पार्षदों और सांसदों से वन टू वन मुलाकात की है. बीजेपी भी नीतीश पर बयानबाजी से बच रही है. लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दायर की है जिसमें तेजस्वी का नाम आरोपी के तौर पर शामिल है. भ्रष्टाचार पर नीतीश की जीरो टॉलरेंस की नीति रही है. 2017 में रेलवे टेंडर घोटाले में तेजस्वी का नाम आने पर नीतीश ने खुद सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. ऐसे में कयासों का दौर जारी है.

चर्चा तो यह भी है कि लालू परिवार की ओर से नीतीश पर तेजस्वी के लिए कुर्सी छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. नीतीश के करीबी आईएएस अधिकारी केके पाठक और शिक्षा मंत्री के बीच जारी विवाद पर भी आरजेडी-जेडीयू आमने-सामने है. इस सबके बीच सवाल उठ रहा है कि क्या जेडीयू और बीजेपी फिर साथ आ सकते हैं?

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
शिक्षा विभाग पर RJD-JDU में रार! क्या महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है?

शिक्षा विभाग पर RJD-JDU में रार! क्या महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है?

बीजेपी ने चार राज्यों के चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त

बीजेपी ने चार राज्यों के चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend