ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गुजरात हाईकोर्ट से राहुल गांधी को झटका, पटना में कांग्रेस का प्रदर्शन

UB India News by UB India News
July 7, 2023
in कांग्रेस, पटना
0
गुजरात हाईकोर्ट से राहुल गांधी को झटका, पटना में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राहुल गांधी की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब गुजरात हाईकोर्ट से राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है. सूरत कोर्ट ने सेशन कोर्ट की सजा को बरकरार रखा है. दरअसल, सेशन कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को दो वर्ष की सजा सुनाई थी. इसके बाद राहुल गांधी ने इस सजा को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का रुख किया था, जहां से राहुल गांधी को एक बार फिर झटका लगा है और हाई कोर्ट ने भी सेशन कोर्ट की सजा को बरकरार रखा है.

पटना में काग्रेस का प्रदर्शन
वहीं, गुजरात हाईकोर्ट से राहुल गांधी को झटका मिलने के बाद बिहार के कांग्रेस कार्यकर्ता मायूस हो गए हैं. विधायक दल के नेता शकील अहमद खान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित सभी नेताओं ने इस फैसले पर निराशा जताया और पूरे मामले के लिए लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार ठहराया. कांग्रेस नेता कोर्ट के फैसले के बाद केंद्र का विरोध जताते हुए धरने पर बैठ गए हैं. विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित सभी नेताओं ने इस फैसले पर निराशा जताई है. उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार हर चीज को प्रभावित करती है इसका जवाब 2024 में दिया जाएगा.

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

कांग्रेस बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि हम लोग लगातार लड़ाई जारी रखेंगे और आने वाले दिनों में मामले को ऊपरी अदालत में लेकर जाएंगे. केंद्र की सरकार जो तानाशाही रवैया अपना रही है उसके विरुद्ध कांग्रेस पार्टी हमेशा लड़ाई लड़ी है और आगे भी हमारी लड़ाई जारी रहेगी.

बीजेपी ने किया पलटवार
वहीं, कांग्रेस नेताओं के बयान पर बीजेपी नेता मृत्युंजय झा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने गलत शब्दों का प्रयोग किया था जिस पर न्यायालय कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कांग्रेस को न्यायालय या भारत के किसी सिस्टम पर भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा कि राहुल जी जिस दौर से गुजर रहे हैं उनकी कभी बरकत नहीं होगी, जिस तरीके से उन्होंने गलत शब्दों का प्रयोग किया निश्चित रूप से इस पर कार्रवाई न्यायालय कर रही है तो इन्हें दिक्कत हो रही है. आपको तो न्यायालय पर भी भरोसा नहीं है. आप तो सारे एजेंसी को कहते हैं कि बीजेपी की एजेंसी हैं. आप तो न्यायालय को भी कहते हैं कि बीजेपी की कहीं मिलीभगत है, आपको तो सिस्टम पर ही भरोसा नहीं है तो आपको क्या कहा जाए. कहा जाए तो आप लोग धरना प्रदर्शन करते हैं. आप लोग सच पर भरोसा रखिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
कन्हैया कुमार को पार्टी की एनएसयूआई का प्रभारी बनाया

कन्हैया कुमार को पार्टी की एनएसयूआई का प्रभारी बनाया

नीतीश की तस्वीर क्रॉप कर क्या संकेत दे रही बीजेपी?

नीतीश की तस्वीर क्रॉप कर क्या संकेत दे रही बीजेपी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend