ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आगामी लोक सभा चुनाव की रणनीति को लेकर 12 पूर्वी राज्‍यों के भाजपा अध्‍यक्षों की बैठक गुवाहाटी में आज

UB India News by UB India News
July 7, 2023
in खास खबर, प्रदेश
0
आगामी लोक सभा चुनाव की रणनीति को लेकर 12 पूर्वी राज्‍यों के भाजपा अध्‍यक्षों की बैठक गुवाहाटी में आज

RELATED POSTS

झारखंड का छात्र आंदोलन: सवाल सिर्फ परीक्षा का नहीं, युवाओं के भविष्य और व्यवस्था पर भरोसे का है………….

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है. आज असम के गुवाहाटी में भाजपा शीर्ष नेतृत्व 12 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारियों के साथ बैठक करेगा. इनमें पूर्वोत्तर के सभी राज्य पश्चिम बंगाल और झारखंड शामिल हैं. त्रिपुरा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने बताया कि संगठन महासचिव बीएल संतोष इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि गुवाहाटी में होने वाली इस बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी. इसके साथ ही पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा के वोटिंग प्रतिशत में कैसे इजाफा किया जाए, इसपर भी चर्चा की जाएगी. साथ ही कई अन्य संगठनात्मक मुद्दों चर्चा होगी.

ओडिशा के नेता भी होंगे शामिल

जानकारी के मुताबिक भाजपा की पूर्वी राज्यों की बैठक में पार्टी की ओडिशा इकाई के 5 नेता भी शामिल होंगे. 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में 8 पर जीत दर्ज की थी. आज होने वाली बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी लोकसभा सीटों पर जीत को लेकर चर्चा की जाएगी.

दरअसल, देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने अभियान का आगाज कर दिया है। पार्टी ने अब 2024 की चुनावी जंग जीतने के लिए माइक्रो मैनेजमेंट की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी के तहत पार्टी ने देश को तीन सेक्टर में बंटा दिया है। भाजपा ने देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तीन सेक्टर- इस्ट, नॉर्थ और साउथ में बांटा है। बीजेपी अध्यक्ष एक-एक सेक्टर के प्रमुख नेताओं और संगठन मंत्री के साथ बैठक करेंगे। इसी के तहत आज पूर्वोत्तर राज्यों, बंगाल और झारखंड के पार्टी अध्यक्षों एवं प्रभारियों की बैठक बुलाई गई है।
मालूम हो कि, बीजेपी के इस मेगा प्लान का खाका गृह मत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन मंत्री बीएल संतोष की बैठक में खींचा गया है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मैराथन बैठक भी की थी। करीब चार घंटे तक चली इस बैठक में भी पार्टी के ईस्ट, नॉर्थ और साउथ प्लान पर बात हुई। इस दौरान बीजेपी संगठन में बदलाव के साथ ही चुनाव को लेकर नई रणनीति की भी चर्चा किए जाने की सूचना मिली थी।
आपको बताते चलें कि,  बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 6 जुलाई को ईस्ट सेक्टर, 7 जुलाई को नॉर्थ सेक्टर और 8 जुलाई को साउथ सेक्टर के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। ईस्ट सेक्टर की बैठक गुवाहाटी, नॉर्थ की दिल्ली और साउथ की बैठक हैदराबाद में होगी। इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष के साथ ही संबंधित सेक्टर के तहत आने वाले राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, संगठन मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सांसद , विधायक और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

झारखंड का छात्र आंदोलन: सवाल सिर्फ परीक्षा का नहीं, युवाओं के भविष्य और व्यवस्था पर भरोसे का है………….

झारखंड का छात्र आंदोलन: सवाल सिर्फ परीक्षा का नहीं, युवाओं के भविष्य और व्यवस्था पर भरोसे का है………….

by UB India News
August 9, 2026
0

रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के आंदोलन का रविवार को 16वां दिन है. इस...

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

by UB India News
August 7, 2026
0

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटाए जाने के सात साल आज यानी पांच अगस्त को पूरे हो गए। इस...

Next Post
पूर्व PM इमरान खान के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी

पाकिस्तान: इमरान की गिरफ्तारी के लिए शाहबाज सरकार लाई ऑर्डिनेंस, क्या आज होंगे 'अरेस्ट'

क्या पाठक से भिड़कर गलती कर बैठे  चंद्रशेखर?

क्या पाठक से भिड़कर गलती कर बैठे चंद्रशेखर?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend