बिहार की राजधानी पटना और दरभंगा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल रविवार को एनआईए (NIA) और एटीएस (ATS) की टीम बिहार के पटना और दरभंगा जिले में संयुक्त छापेमारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार NIA और ATS की टीम पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र और दरभंगा बहेड़ा में पहुंची है. बताया जा रहा है कि यह छापेमारी फुलवारीशरीफ पटना थाना काण्ड सं 827 में वांछित अभियुक्त मुमताज अंसारी से मिली जानकारी के आधार पर हो रही है. यह पूरा मामला पीएफ़आई (PFI) से जुड़ा होने की बात कही जा रही है.
जानकारी के अनुसार एनआईए और एटीएस की टीम पटना पुलिस के साथ मिलकर के फुलवारीशरीफ इमारत-ए-शरिया के सामने एक बुक स्टॉल पर छापेमारी कर रही है. मोहम्मद रियाजउद्दीन कासमी के यहां छापेमारी की जा रही है. टीम 2 बजे रात से लगी हुई है. लेकिन, अभी तक कुछ खास नहीं मिला है. वहीं दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र के गाजियाना गांव और छोटकी बाजार में भी NIA की छापेमारी चल रही है. एसएसपी अवकाश कुमार ने भी इसकी पुष्टि की है. इस दौरान एक संदिग्ध युवक को एनआईए की टीम ने पीएफआई मामले में गिरफ्तार किया है. युवक पटना में मदरसा में पढ़ाई करता था. अरबी भाषा को टारंसलेट करने में था माहिर. NIA को युवक का ISI से संपर्क होने का भी लीड मिला है.
पटना के फुलवारीशरीफ में NIA की छापेमारी
पटना में एनआईए ने एटीएस और पटना पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की। ये छापेमारी फुलवारी शरीफ इमारते शरिया के सामने एक बुक स्टॉल पर की गई। जिसके यहां छापेमारी की गई, उसका नाम मोहम्मद रियाजउद्दीन कासमी है। रियाजुद्दीन वहां एक किताब की दुकान का मालिक है। स्थानीय लोग इस बात से नाराज थे कि रियाजुद्दीन सिर्फ किताब बेचने का काम करता है। हालांकि एनआईए और एटीएस की टीम पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा और वह अपनी जांच कर रही है। जांच में रियाजुद्दीन ने भी एनआईए की टीम को कहा है कि अगर किसी तरह की आपत्तिजनक किताब मिलती है तो उसकी जांच ले जाकर कर सकते हैं।
दरभंगा में संदिग्ध युवक गिरफ्तार
वहीं NIA की एक टीम ने दरभंगा जिला के बहेरा थाना क्षेत्र के छोटकी बाजार में छापा मारा। यहां से एक संदिग्ध युवक को एनआईए की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक पटना में रह कर पढ़ाई करता था। उस युवक को दरभंगा पुलिस की मदद से NIA की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई। युवक स्थानीय निवासी मोहम्मद मुस्लिम का पोता है। युवक पटना के एक मदरसे में रहकर पढ़ाई करता था। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक अरबी भाषा में ट्रांसलेट करने का काम किया करता था। उसकी ISI से सम्बंधित किसी युवक से मोबाइल पर बातचीत होने की बात सामने आई है। दरभंगा के SSP अवकाश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।







