ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्यसभा में बिना बहुमत के भी कैसे सरकार पास करा सकती है UCC बिल

UB India News by UB India News
June 29, 2023
in Lokshbha2024, ब्लॉग
0
नई संसद के उद्घाटन समारोह में विपक्षी पार्टियों का हिस्सा न लेने का फैसला कितना उचित?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

समान नागरिक संहिता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो टूक बयान के बाद अब माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इस पर जल्दी ही आगे बढ़ेगी. राजनीतिक दलों में इसे लेकर हलचल तेज हो गई है. विधि आयोग को अब तक साढ़े आठ लाख से अधिक सुझाव मिल चुके हैं. सवाल है कि क्या सरकार राज्य सभा में समान नागरिक संहिता के बिल को पारित करा सकती है, जहां उसे बहुमत नहीं है. दूसरा सवाल यह भी है कि दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग पर लाए अध्यादेश का राज्य सभा में क्या होगा? दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों ही बिलों में सबसे अहम भूमिका आम आदमी पार्टी की रहेगी.

पहले बात समान नागरिक संहिता की. राज्यसभा में बहुमत नहीं होने के बावजूद सरकार ने तीन तलाक और अनुच्छेद 370 के खात्मे करने जैसे महत्वपूर्ण और विवादास्पद बिल पारित कराए हैं. इसलिए यह समझना आसान है कि सरकार अगर चाहे तो वह राज्यसभा में समान नागरिक संहिता बिल भी पारित करा सकती है.

RELATED POSTS

क्या अब संसद नहीं, सड़क से तय होगी देश की राजनीति?

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

क्या है राज्यसभा का गणित?
– 245 सदस्यों की राज्य सभा में अभी 237 सदस्य हैं.
– आठ स्थान खाली हैं, जिनमें दो मनोनीत सांसदों की सीट भी शामिल.
– बहुमत का आंकड़ा फिलहाल 119 है.
– बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के पास अभी 109 सांसद हैं.
– इनमें बीजेपी के 92, एआईएडीएमके 4 सांसद हैं.
– एजीपी, एनपीपी, एसडीएफ, आरपीआई, एमएनएफ, टीएमसीएम और पीएमके के एक- एक सांसद मिला कर 7 सांसद
– और पांच मनोनीत और एक निर्दलीय सांसद का समर्थन हासिल है.
– इसके बावजूद एनडीए बहुमत के आंकड़े से 10 की दूरी पर रह जाती है.
– राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सांसद हैं. इनमें से 3 दिल्ली से और 7 पंजाब से हैं. अगर आप यूसीसी पर बीजेपी को समर्थन दे देती है, तो बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार कर जाएगी.

24 जुलाई को राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव
वैसे 24 जुलाई को राज्यसभा की दस सीटों पर चुनाव होना है. साथ ही एक सीट पर उपचुनाव भी होगा. बीजेपी के राज्य सभा में 93 सांसद थे, हरद्वार दुबे की सोमवार को मौत के बाद अब 92 सांसद बच गए. मनोनीत सांसदों में दो स्थान रिक्त हैं. 24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा की 10 सीटों चुनाव में गुजरात से 3 और गोवा से एक सीट बीजेपी को मिलना तय है. पश्चिम बंगाल से पहली बार बीजेपी को राज्य सभा की एक सीट मिलेगी. हालांकि, इसके बावजूद एनडीए बहुमत से दूर रहेगा.

UCC पास कराने में मोदी सरकार को नहीं करनी पड़ेगी मशक्कत
बहुमत से दूर होने के बावजूद भी समान नागरिक संहिता का बिल राज्यसभा में पारित कराने के लिए सरकार को ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं होगी. बीजेपी को बीजेडी, बीआरएस, वायएसआरसीपी और AAP का समर्थन चाहिए. AAP के 10, बीजेडी के 9, वायएसआरसीपी के 9 और बीआरएस के 7 सांसद राज्यसभा में हैं. बीजेडी समर्थन का ऐलान कर चुकी है, वहीं आम आदमी पार्टी भी सैद्धांतिक तौर पर पक्ष में है. BRS बिल देख कर फैसला करेगी. हालांकि, YSRCP विरोध कर सकती है. ऐसे में AAP और बीजेडी को मिलाकर यह आंकड़ा बहुमत के पार जा सकता है.

जहां एक तरफ समान नागरिक संहिता पर सरकार और AAP के विचार समान दिख रहे हैं. वहीं, एक दूसरे मुद्दे पर दोनों एक दूसरे के सामने तलवार लिए खड़े हैं. यह दूसरा मुद्दा है दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर और पोस्टिंग वाले अध्यादेश का जिस पर अगले महीने शुरू होने वाले मॉनसून सत्र में गर्मागर्मी देखने को मिल सकती है.

17 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मॉनसून सत्र
सूत्रों के मुताबिक, संसद का मॉनसून सत्र 17 जुलाई से शुरू होकर 10-12 अगस्त तक चलने की संभावना है. लेकिन माना जा रहा है कि इस सत्र में दिल्ली में ट्रांसफर-पोस्टिंग वाले अध्यादेश का मुद्दा छाया रहेगा. सरकार कई अन्य बिलों को भी पास कराने की कोशिश करेगी. इनमें कोस्टल ऐक्वाकल्चर अथॉरिटी संशोधन बिल, वन संरक्षण संशोधन बिल, इंटर सर्विसेज़ ऑर्गेनाइजेशन कमांड, कंट्रोल और डिसिप्लीन बिल शामिल हैं.

ट्रांसफ़र-पोस्टिंग वाले अध्यादेश पर क्या है गणित?
राज्यसभा में इस बिल को पारित कराने के लिए बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस पर दारोमदार रहेगा. केंद्र सरकार इन दोनों पार्टियों पर निर्भर रहेगी. बिल को लेकर कांग्रेस ने अभी तक अपना रुख साफ नहीं किया है. इसी बात को लेकर आम आदमी पार्टी कांग्रेस से नाराज भी है. अगर कांग्रेस अध्यादेश के खिलाफ गई तो सरकार को बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस की जरूरत पड़ेगी.

राज्यसभा में इस अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस सहित 110 वोट सीधे-सीधे दिख रहे हैं. इनमें कांग्रेस के 31, टीएमसी के 12, आप के 10, डीएमके के 10, बीआरएस के 7, लेफ़्ट के 7, आरजेडी के 6, जेडीयू के 5, एनसीपी के 4, सपा के 3, शिवसेना (UBT) के 3, जेएमएम के 3, बीएसपी के 1 और अन्य 8 सांसद शामिल हैं.

सारा दारोमदार बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस पर
ऐसे में सारा दारोमदार बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस पर आकर टिक जाता है. बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस के 9-9 सांसद राज्यसभा में हैं. अध्यादेश का भविष्य ये 18 सांसद तय कर सकते हैं. केजरीवाल को अब तक इन दोनों दलों का समर्थन नहीं मिला है. ये दोनों दल पहले भी कई विवादास्पद बिलों पर सरकार की मदद कर चुके हैं. तीन तलाक और अनुच्छेद 370 हटाने पर भी सरकार का समर्थन किया था.

AAP के पास सरकार से सौदेबाजी का अच्छा मौका
गणित यह भी बता रहा है कि अरविंद केजरीवाल के पास सरकार से सौदेबाजी करने का एक अच्छा मौका है. समान नागरिक संहिता पर अपने समर्थन के बदले केंद्र से दिल्ली अध्यादेश पर झुकने को कह सकते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या अब संसद नहीं, सड़क से तय होगी देश की राजनीति?

by UB India News
August 4, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र और अन्य मांगों को स्वीकार किए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी)...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
परिसीमन क्या है, असम में क्यों बवाल मचा है?

परिसीमन क्या है, असम में क्यों बवाल मचा है?

अध्यादेश पर आप के साथ कांग्रेस , आज ममता से मिलेंगे केजरीवाल

ममता केजरीवाल ही करेंगे विपक्षी एकता का बंटाधार!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend