ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जल्द ही नए और अपग्रेडेड ई-पासपोर्ट सहित पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (PSP) वर्जन 2.0 होगा शुरू

UB India News by UB India News
June 25, 2023
in खास खबर, राष्ट्रीय
0
जल्द ही नए और अपग्रेडेड ई-पासपोर्ट सहित पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (PSP) वर्जन 2.0 होगा शुरू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत जल्द ही पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (PSP-Version 2.0) का दूसरा चरण शुरू करेगा. इसमें नए और अपग्रेडेड ई-पासपोर्ट शामिल हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर यह घोषणा की. जयशंकर ने भारत और विदेश में पासपोर्ट जारी करने वाले अधिकारियों से लोगों को “समय पर, विश्वसनीय, सुलभ, पारदर्शी और कुशल तरीके से” पासपोर्ट और संबंधित सेवाएं प्रदान करने का आह्वान किया.

एस जयशंकर ने पासपोर्ट सेवा केंद्र पर अपने संदेश में कहा, “हम जल्द ही नए और अपग्रेडेड ई-पासपोर्ट सहित पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (पीएसपी) वर्जन 2.0 शुरू करेंगे.”

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

उन्होंने कहा, “नागरिकों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ (आसान जीवन) बढ़ाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप यह पहल ”EASE’ के एक नए प्रतिमान की शुरुआत करेंगी. E: डिजिटल इको-सिस्टम का उपयोग करके नागरिकों के लिए अपग्रेडेड पासपोर्ट सेवाएं. A: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-संचालित सेवा. S: चिप-सक्षम ई-पासपोर्ट का उपयोग करके आसान विदेशी यात्रा. E: बढ़ी हुई डेटा सुरक्षा.

जयशंकर ने अपने संदेश में कहा, “मैं भारत और विदेश में अपने सभी पासपोर्ट जारी करने वाले अधिकारियों से नागरिकों को समय पर, विश्वसनीय, सुलभ, पारदर्शी और कुशल तरीके से पासपोर्ट और संबंधित सेवाएं प्रदान करने का आह्वान करना चाहता हूं.”

जयशंकर के मैसेज को ट्विटर पर साझा करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा, “विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर का एक संदेश है. हम आज पासपोर्ट सेवा दिवस मना रहे हैं. विदेश मंत्रालय की टीम नागरिकों को विश्वसनीय, सुलभ, पारदर्शी और कुशल तरीके से समय पर पासपोर्ट और संबंधित सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है.”

जयशंकर ने कहा कि पासपोर्ट सेवा दिवस 2023 के अवसर पर भारत और विदेश में सभी पासपोर्ट जारी करने वाले अधिकारियों और केंद्रीय पासपोर्ट संगठन के उनके सहयोगियों को सम्मानित करना खुशी की बात है. उन्होंने कहा कि यह दिन इसका जायजा लेने का एक अवसर है कि क्या हासिल किया गया है. इस मौके पर पासपोर्ट सेवाओं की आपूर्ति में उच्चतम मानकों को प्राप्त करने के प्रयास के भारत के संकल्प की पुष्टि करना है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
हाजीपुर डेयरी कंपनी में अमोनिया गैस का रिसाव से 1 की मौत दो दर्जन से अधिक बीमार

हाजीपुर डेयरी कंपनी में अमोनिया गैस का रिसाव से 1 की मौत दो दर्जन से अधिक बीमार

बांकुरा रेल हादसा: दो मालगाड़ियां आपस में टक्कर के बाद 14 ट्रेनें हुईं रद्द, 3 का रूट डायवर्ट

बांकुरा रेल हादसा: दो मालगाड़ियां आपस में टक्कर के बाद 14 ट्रेनें हुईं रद्द, 3 का रूट डायवर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend