ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हाजीपुर डेयरी कंपनी में अमोनिया गैस का रिसाव से 1 की मौत दो दर्जन से अधिक बीमार

UB India News by UB India News
June 26, 2023
in खास खबर, दुर्घटना, वैशाली
0
हाजीपुर डेयरी कंपनी में अमोनिया गैस का रिसाव से 1 की मौत दो दर्जन से अधिक बीमार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कल देर रात बिहार के वैशाली जिले से दुखद खबर सामने आई है। जिले के हाजीपुर शहर में एक दूध फैक्ट्री में अचानक अमोनिया गैस लीक हो गई। इसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी गई। इन सभी मजदूरों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना हाजीपुर के राज फ्रेश डेयरी में हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जहरीली गैस का होने लगा रिसाव
घटना के वक्त डेयरी फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। अचानक जहरीली गैस का रिसाव होने लगा, जिससे मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई। कई मजदूरों की हालत ज्यादा बिगड़ गई थी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। अग्निशमन विभाग के डीएसपी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि जानकारी मिली कि राज फ्रेश डेयरी में अमोनियम सिलेंडर से गैस लीक होने की घटना हुई है। हालात पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल हमारे पास जानकारी है कि कुछ मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम रिसाव के कारण की जांच कर रहे हैं। स्थिति अब नियंत्रण में है।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

डेयरी फैक्ट्री को खाली कराया गया
राज फ्रेश डेयरी फैक्ट्री को खाली कराया गया है। राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई गई है। वहीं, इस घटना में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान नहीं हो पाई है। दमकलर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद गैस के लीकेज पर काबू पाया। सिलेंडर से गैस इतनी तेजी से निकल रही थी कि गैस की गंध पूरे शहर में फैल गई, जिससे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। गैस के रिसाव से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
बांकुरा रेल हादसा: दो मालगाड़ियां आपस में टक्कर के बाद 14 ट्रेनें हुईं रद्द, 3 का रूट डायवर्ट

बांकुरा रेल हादसा: दो मालगाड़ियां आपस में टक्कर के बाद 14 ट्रेनें हुईं रद्द, 3 का रूट डायवर्ट

किशनगंज में मेची नदी पर निर्माणाधीन पुल का खम्भा गिरा

किशनगंज में मेची नदी पर निर्माणाधीन पुल का खम्भा गिरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend