ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश ने तैयार की विपक्षी एका की जमीन

UB India News by UB India News
June 24, 2023
in पटना, मुख्यमंत्री
0
अभी मंजिल बहुत दूर है …………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार शुरू से ही क्रांति और क्रांतिकारियों की भूमि रही है। देश को दशा और दिशा देने में बिहार पहले भी सबसे आगे रहा है। चाहे लोकतंत्र की प्रतिस्थापना की बात हो‚ या फिर उसकी रक्षा की। वैशाली का गणतंत्र और जेपी का क्रांति इसके उदाहरण हैं।

२३ जून‚ २०२३ भी भारत के इतिहास में याद किया जायेगा‚ क्योंकि इसी दिन भाजपा के बढ़ते रथ को रोकने के लिए बिहार में देश के प्रमुख गैर भाजपा राजनीतिक दलों का जुटान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई में उनके सरकारी आवास पर हुआ। बैठक में देश की १५ पार्टियों के २७ नेताओं ने शिरकत की। बैठक में शामिल होने वाले नेताओं में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके के नेता एमके स्टालिन‚ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की नेता ममता बनर्जी‚ उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी‚ दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल‚ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान‚ राघव चeा‚ संजय सिंह‚ लेफ्ट से डी राजा‚ दीपंकर भ^ाचार्य‚ सीताराम येचुरी और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती। कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खडगे और राहुल गांधी‚ एनसीपी से शरद पवार‚ सुप्रिया सुले‚ जम्मू–कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला‚ सपा के अखिलेश यादव‚ शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के उद्धव ठाकरे‚ आदित्य ठाकरे‚ संजय राउत‚ जेएमएम के हेमंत सोरेन‚ जदयू से नीतीश कुमार‚ संजय झा‚ ललन सिंह और राजद के तेजस्वी यादव और लालू यादव मौजूद थे। इस बैठक का परिणाम आगे जो भी हो‚ लेकिन एक बात तो तय है कि नीतीश कुमार ने भाजपा के बढ़ते कदम को रोकने के लिए जमीन तैयार कर दी है। उन्होंने एक–दूसरे के धूर विरोधी दलों को एक मंच पर लाकर एक साथ बैठा ही नहीं दिया‚ बल्कि एक–दूसरे के बीच सार्थक संवाद भी कायम करवा दिया। अपने गिले– शिकवे दूर कर एक साथ भाजपा के खिलाफ २०२४ का लोकसभा चुनाव लड़़ने पर सभी दलों के नेता सहमत भी हो गये। कहा जा रहा था टीएमसी‚ लेफ्ट और कांग्रेस एक साथ नहीं आ सकती‚ लेकिन नीतीश ने इस मिथक को भी तोड़़ दिया। विपक्षी दलों की अगली बैठक शिमला में होगी‚ जहां आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जायेगी।

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

वहीं बैठक में केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली पर लाये गये अध्यादेश के खिलाफ ‘आप’ के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का समर्थन करने का ऐलान किया गया‚ जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर से धारा ३७० हटाने के मुद्’े पर तथा अरविंद केजरीवाल के केंद्र सरकार के समर्थन को लेकर उन्हें घेरा भी। ममता बनर्जी‚ राहुल गांधी‚ मल्लिकार्जुन खड़़गे‚ शरद पवार‚ उद्धव ठाक रे‚ एमके स्टालिन‚ अन्य पार्टियां सहित लेफ्ट पार्टियों के नेताओं ने भी अपने आपसी मतभेद और स्वार्थ को तिलांजलि देकर भाजपा के खिलाफ एक होकर लड़़ने की बात कही। वैसे पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर हुई विपक्षी दलों की बैठक का निहितार्थ जो भी हो‚ लेकिन बैठक में शामिल कई पार्टियों के आपसी स्वार्थ और मंसूबे एक दूसरे के आड़े़ आ सकते हैं। ममता जहां पश्चिम बंगाल से लेकर गोवा और उत्तर–पूर्वी राज्यों में पार्टी का विस्तार चाहती हैं‚ वहीं दिल्ली और पंजाब के बाद अरविंद केजरीवाल गुजरात‚ मध्य प्रदेश और राजस्थान में पार्टी को आगे करना चाहते हैं। इस सभी जगहों पर कांग्रेस का इन दलों और इनके नेताओं से टकराव हो सकता है। हालांकि पटना में हुई बैठक में सभी दलों के बीच इस बात पर भी सहमती बनी है कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्येक सीट पर भाजपा के खिलाफ विपक्ष का एक ही प्रत्याशी हो‚ विपक्षी दलों के लिए एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाया जाए‚ इसी के तहत सीटों का बंटवारा भी हो। यदि सबकुछ सही और ठीक चला दलों का स्वार्थ नहीं टकराया तो आगे आने वाले चुनाव में भाजपा को कड़़ी टक्कर मिलेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
दो दिवसीय लेबर20 शिखर सम्मेलन संपन्न

दो दिवसीय लेबर20 शिखर सम्मेलन संपन्न

आदिपुरुष: दुविधा में दोनों गए मनोरंजन मिला न राम, नाटकीय संवादों ने छीन ली रामकथा की सहजता

क्या आस्था मनोरंजन का विषय है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend