ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाबैठक की एकता में कैसे हो गई रार, कांग्रेस-केजरीवाल में कहां बिगड़ी बात?

UB India News by UB India News
June 25, 2023
in खास खबर, ब्लॉग
0
महाबैठक की एकता में कैसे हो गई रार, कांग्रेस-केजरीवाल में कहां बिगड़ी बात?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पटना में शुक्रवार को विपक्षी पार्टियों की पहली बैठक बुलाई थी. इस बैठक में 15 पार्टियों के नेता एक मंच पर आए. इन नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की बात कही. लेकिन मीटिंग में एकता के साथ-साथ दरार भी उजागर हो गई. अरविंद केजरीवाल ज्वॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए. उनकी आम आदमी पार्टी ने कहा कि कांग्रेस पहले दिल्ली सरकार को लेकर केंद्र सरकार के अध्यादेश पर अपना रुख साफ करे, नहीं तो उनके साथ किसी भी बैठक में शामिल नहीं होंगे.

मीटिंग में सबसे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली को लेकर केंद्र सरकार के अध्यादेश का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस पर फैसला लेना चाहिए, क्योंकि बाकी सभी पार्टियों ने राज्यसभा में इस अध्यादेश का विरोध करने को लेकर केजरीवाल को समर्थन दिया है. केजरीवाल आज की बैठक में ही इस अध्यादेश को लेकर कांग्रेस का रुख जानना चाहते थे.

RELATED POSTS

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने मीटिंग में कहा कि बीजेपी के किसी भी कदम का समर्थन करने का कोई सवाल ही नहीं है… लेकिन कांग्रेस पार्टी में निर्णय लेने की एक प्रक्रिया और तरीका है…अगले संसद सत्र से पहले इसमें 10 दिन लगेंगे… लेकिन केजरीवाल इस बात पर अड़े हुए थे कि आज की मीटिंग में ही चीजें तय हो जाए. केजरीवाल के इस जिद पर कई नेताओं ने आपत्ति जाहिर की. नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ उमर अब्दुल्ला ने तो यह तक कह दिया, “हम यहां आपके मुद्दे पर चर्चा करने नहीं आए हैं, बल्कि बीजेपी को कैसे रोका जाए, इस मुद्दे पर चर्चा करने आए हैं.”

उमर ने धारा 370 पर AAP के रुख पर आश्चर्य जताया
बैठक में जो जानकारियां निकलकर आई थीं, उनके अनुसार नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने धारा 370 हटाने पर आम आदमी पार्टी के रुख पर आश्चर्य जताया है. वहीं, सभी दलों ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल का समर्थन करने के लिए कांग्रेस से कहा है.

कांग्रेस नेताओं ने आप प्रवक्ता का दिखाया बयान
कांग्रेस नेताओं ने आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ का बयान भी दिखाया. इसपर अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि वह पार्टी में नई हैं और उनकी सहमति से यह बयान नहीं दिया गया. हालांकि, केजरीवाल इसपर अलग-थलग पड़ गए. क्योंकि ज्यादातर नेताओं ने इसका विरोध किया.

राहुल गांधी बोले- हम गठबंधन को लेकर बहुत लचीले
राहुल गांधी ने कहा कि हम गठबंधन को लेकर बहुत लचीले हैं. ममता बनर्जी ने भी बंगाल की स्थिति का हवाला देते हुए विस्तार से बात की, लेकिन कहा कि बीजेपी को हराने के लिए हम सब एक साथ हैं. मीटिंग में हालांकि, पीएम पद के उम्मीदवार को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई. साथ ही गठबंधन का नाम क्या होगा, इसपर भी कुछ तय नहीं हुआ. अब शिमला में अगली बैठक होगी.

खरगे बोले- सिर पर बंदूक रखकर बात नहीं हो सकती
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के खिलाफ आप के कई भड़काऊ बयानों का जिक्र किया. खरगे ने इस बैठक से पहले केजरीवाल के बयान का भी जिक्र किया. केसी वेणुगोपाल ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कोई कांग्रेस के सिर पर बंदूक रखकर कोई बातचीत की मांग नहीं कर सकता.

आप ने गुरुवार को कहा था कि अगर कांग्रेस ने दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण से संबंधित केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ उसे समर्थन देने का वादा नहीं किया तो ‘आप’ शुक्रवार को पटना में होने वाली बैठक से बाहर हो जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, खरगे ने बैठक में कहा कि आप के इस बयान ने विपक्ष की बैठक के लिए बने माहौल को खराब किया.
अध्यादेश के लिए किसी अलग तंत्र की जरूरत नहीं-खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आप नियमित रूप से विपक्षी दलों की बैठकों में भाग लेती है, जहां आम और सहमत रणनीतियों पर काम किया जाता है. अध्यादेश के लिए किसी अलग तंत्र की जरूरत नहीं है. इसे बीजेपी सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए गठबंधन की पूर्व शर्त के रूप में रखा गया है.

शिमला में 10 से 12 जुलाई के बीच अगली बैठक
विपक्षी पार्टियों की अगली बैठक शिमला में 10 से 12 जुलाई के बीच हो सकती है. सीएम आवास में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अगली बैठक जल्द की जाएगी और इसी बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा कि कौन कहां से, कैसे लड़ेगा.

विपक्ष की बैठक पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला का तंज

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बिहार में शुक्रवार (23 जून) को विपक्षी दलों की बैठक के बाद बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला की प्रतिक्रिया सामने आई है. शहजाद पूनावाला ने शनिवार को तंज कसते हुए ट्वीट किया और केरल में कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी से लेकर दिल्ली में कांग्रेस के धारा 370 को लेकर आप पर निशाने तक कई मुद्दे उठाए.

शहजाद पूनावाला ने किया ये ट्वीट

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट करते हुए लिखा- ”विपक्षी एकता का ये अद्भुत परिचय है. केरल में लेफ्ट की क्राइम ब्रांच ने केरल कांग्रेस अध्यक्ष को भ्रष्टाचार के लिए गिरफ़्तार किया और कांग्रेस प्रतिशोध का नारा लगा रही है. वहीं दूसरी ओर दिल्ली में कांग्रेस ने आप को 370 पर आईना दिखाया है. टीएमसी ने नीतीश बाबू को हड़काया तो वहीं आप ने सबको दांत दिखाया…क्या दोस्ताना है इनका.”

विपक्षी एकता का अद्भुत परिचय

– केरल में लेफ्ट की क्राइम ब्रांच ने केरल कांग्रेस अध्यक्ष को भ्रष्टाचार के लिए गिरफ़्तार किया – कांग्रेस vendetta चिल्ला रही है

– दिल्ली में कांग्रेस ने आप को आईना दिखाया ३७० पर

– TMC ने नीतीश बाबू को हड़काया

– “आप” ने सबको दाँत दिखाया

क्या… pic.twitter.com/GBZRpiQNhH

— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) June 24, 2023

विपक्षी बैठक के बाद बीजेपी हमलावर
पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बाद बीजेपी विपक्ष पर लगातार हमलावर बनी हुई है और एक के बाद एक नई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर कसते हुए कहा कि आज (23 जून) को पटना में एक फोटो सेशन चल रहा है. सारे विपक्ष के नेता एक मंच पर साथ आ रहे हैं और संदेश देना चाहते हैं कि हम एनडीए और नरेंद्र मोदी को चैलेंज करेंगे. अमित शाह ने आगे कहा कि मैं सभी से कहना चाहता हूं कि कितना भी हाथ मिला लो आपकी एकता संभव नहीं है और अगर हो भी गई तो भी जनता 2024 के चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जिताकर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने जा रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

संसद में स्पीकर की चाय का राहुल और खरगे समेत विपक्ष ने किया बहिष्कार, कनिमोझी क्यों आई?

by UB India News
August 13, 2026
0

संसद का मानसून सत्र आज यानी गुरुवार को खत्म हो गया. दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर...

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

कौन फैला रहा है इंडिया में इस्लामिक कट्टरपंथ?

by UB India News
August 13, 2026
0

दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए कार बम धमाके को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक...

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

by UB India News
August 13, 2026
0

टाटा सन्स के चेयरमैन पद से एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद एक बार फिर टाटा समूह की हर तरफ...

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

by UB India News
August 13, 2026
0

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी।...

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

by UB India News
August 13, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली...

Next Post
वैगनर ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा है : रूसी राष्ट्रपति

वैगनर ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा है : रूसी राष्ट्रपति

अभी मंजिल बहुत दूर है …………

अभी मंजिल बहुत दूर है ............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend