ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अभी मंजिल बहुत दूर है …………

UB India News by UB India News
June 24, 2023
in Lokshbha2024, पटना, बिहार
0
अभी मंजिल बहुत दूर है …………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मूख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर शुक्रवार को आयोजित 15 विपक्षी दलों की बैठक से फिलहाल कोई ठोस फलाफल भले ही नहीं निकला पर इस बैठक ने केन्द्र में बैठी नरेन्द्र मोदी सरकार को बेचैन अवश्य कर दिया है। विपक्षी दलों का यह जुटान भाजपा समेत उसके सहयोगी दलों के लिए शक्ति प्रदर्शन भी है। विपक्षी दलों ने एक साथ मिलकर वर्ष २०२४ के चुनावी महाभारत का शंखनाद कर दिया है।

पूरा शहर पोस्टर व होडि़ग्स से पाट दिया गया था जो चुनाव प्रचार का उद्घोष कर रहे थे। पटना से तो विपक्षी दलों ने अपना सफर शुरू कर दिया है पर इन्हें मुकाम तक पहुंचने के लिए लंबा व दुर्गम सफर तय करना है। कई ऐसे मामले हैं जिन पर विपक्षी दलों को खुद के बीच एका करना बाकी है। मसलन प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा। हर स्टेट में कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़े़गा। जाहिर है पीएम चेहरा व सीट बंटवारा काफी पेचीदा मामला है। ज्ञात हो कि बिहार में ही एक समय लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व राजद के बीच सीट का मामला फंस गया था और कांग्रेस ने अलग राह पकड़़ ली थी। उस समय राजद ने कांग्रेस को मात्र तीन सीटें देने का ऑफर दिया था पर बात नहीं बनी। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस)‚ राहुल गांधी (कांग्रेस) व सीताराम येचुरी (माकपा) के बीच सीट बंटवारा सहज नहीं है। बिहार में कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए कम से कम ७ सीटों का दावा कर रही है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक वह ७ सीटों से कम पर कभी भी समझौता नहीं करेगी। बिहार में कुल ४० सीटें हैं। इन ४० सीटों में माकपा‚ भाकपा व भाकपा माले भी दावे करेंगे। राजद शून्य पर है। १६ सीटों पर जदयू काबिज है। जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनड़ीए के साथ थे तो हमेशा बड़े़ भाई की भूमिका में रहे। अब यहां सवाल है कि सीट बंटवारे में कौन बड़े़ भाई की भूमिका में रहेगा। इसी तरह विपक्ष का पीएम चेहरा भी स्पष्ट करना बाकी है। हालांकि आज की बैठक के बाद जुलाई महीने में शिमला में होने वाली बैठक में सारी अनसुलझी बातें सुलझा लेने का दावा किया गया है। अब देखना है कि शिमला की बैठक में विपक्षी दलों की गाड़़ी कितनी आगे बढ़ती है। हो सकता है कांग्रेस अकेले ३५० सीटों पर चुनाव लड़़ने का दावा कर दे। दरअसल पटना की बैठक ने भाजपा की नींद अवश्य उड़़ा दी है। फिलहाल विपक्ष का मैटर भले ही नहीं सुलझे लेकिन इतनी संख्या में विपक्षी नेताओं के जुटान से देश में अलग संदेश गया है। विपक्षी दलों को भी एहसास है कि यदि एक होकर नहीं लड़ें़गे तो मोदी को कभी नहीं हरा सकते हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यदि वर्ष २०२४ में फिर मोदी की सरकार आ गई तो इसके बाद देश में चुनाव ही नहीं होगा। मोदी ही बने रहेंगे।

RELATED POSTS

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

शर्म से डूब मरना चाहिए…

विपक्ष की एकजुटता बैठक के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने मंत्रिमंड़ल विस्तार की जिम्मेवारी है। समझा जाता है कि शिमला बैठक के पहले मंत्रिमंड़ल का विस्तार हो जाएगा। कांग्रेस अपने दो विधायकों को मंत्री बनाने की बात कह रही है। राजद को भी भागीदारी देनी है। यदि कांग्रेस के मनोकूल बातें नहीं हुईं तो इसका असर शिमला बैठक पर पड़़ सकता है। लिहाजा १५ दलों के इस विपक्ष को कई अग्निपरीक्षाओं से गुजरना है। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप नेता अरिविन्द केजरीवाल की अलग समस्याएं हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। दिल्ली में नीतीश कुमार अपनी पार्टी के सांसदों से...

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

शर्म से डूब मरना चाहिए…

by UB India News
August 13, 2026
0

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण के मामले में सियासत तेज हो गई...

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

बांकीपुर में BJP को क्यों करारी हार का सामना करना पड़ा?

by UB India News
August 13, 2026
0

विधायक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार की बड़ी वजह जेन जी के आक्रोश को नहीं, बल्की...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री का ऐलान, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, तभी दे सकेंगे परीक्षा

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE...

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार सरकार ने युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए लिए कई अहम फैसले ………..

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार सरकार ने युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और गांवों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में कई...

Next Post
भाजपा नफरत की हिमायतीः राहुल

भाजपा नफरत की हिमायतीः राहुल

अभी मंजिल बहुत दूर है …………

नीतीश ने तैयार की विपक्षी एका की जमीन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend