ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जी-20 की बैठक के लिए कल पटना पहुंचेंगे विदेशी मेहमान, 22 की सुबह करेंगे योग

UB India News by UB India News
June 21, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
जी-20 की बैठक के लिए कल पटना पहुंचेंगे विदेशी मेहमान, 22 की सुबह करेंगे योग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जी–20 देशों के प्रतिनिधिगण बिहार के समृद्ध इतिहास‚ कला–संस्कृति व धरोहरों से बेहतर तरीके से परिचित होंगे। पर्यटन विभाग बिहार आने वाले जी–२० देशों के सभी प्रतिनिधियों को तख्त हरिमंदिर‚ पटना साहिब‚ बिहार संग्रहालय‚ पटना व विश्व विरासत स्थली नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर के साथ नालंदा संग्रहालय का परिभ्रमण कराएगा।

पर्यटन विभाग में अभय कुमार सिंह‚ सचिव‚ पर्यटन विभाग‚ बिहार सरकार ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर दिशानिर्देश जारी किए। बैठक में पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि जी–20 देशों के सभी प्रतिनिधि बिहार के पर्यटन स्थलों का परिभ्रमण करते हुए राज्य की बेहतर छवि की यादें संजो कर साथ ले जाएं। पटना एयरपोर्ट की स्वागत स्थली से लेकर आवासन के लिए तय सभी होटलों और ज्ञानभवन तक बिहार पर्यटन के सभी महत्वपूर्ण स्थलों से संबंधित लेखन सामग्री सभी प्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी जाएगी। बैठक में यह जानकारी दी गयी कि २१ जून की शाम में सभी जी–२० प्रतिनिधियों को बिहार संग्रहालय का परिभ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद २३ जून की सुबह में सभी प्रतिनिधि बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की बस सेवा से तख्त हरिमंदिर पटना साहिब का परिभ्रमण कराया जाएगा। इसके अगले दिन विश्व विरासत स्थली प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर और नालंदा संग्रहालय का भी परिभ्रमण कराया जाएगा। सचिव के निर्देश पर निदेशक विनय कुमार राय‚ उप निदेशक प्रदीप गुप्ता‚ बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक अभिजीत कुमार ने सभी मान्यताप्राप्त गाइडों के साथ निदेशालय सभागार में एक बैठक कर उनको दिशानिर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जी–२० देशों के प्रतिनिधियों द्वारा तय सभी पर्यटन स्थलों पर पर्यटन विभाग के द्वारा मान्यता प्राप्त कुशल बहुभाषीय टूरिस्ट गाइड उपलब्ध रहेंगे। विश्व विरासत स्थली नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर के साथ नालंदा संग्रहालय‚ नालंदा‚ बिहार संग्रहालय‚ पटना व तख्त श्री हरिमंदिर जी‚ पटना साहिब के परिभ्रमण के मध्य सभी बसों पर दो बहुभाषीय टूरिस्ट गाइड उपलब्ध होंगे। वे यात्रा के मध्य सभी प्रतिनिधियों को बिहार की साझी व बहुआयामी संस्ति से भी परिचित कराएंगे।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

रू-ब-रू होंगे बिहार के इतिहास, कला-संस्कृति व धरोहरों से

जी-20 देशों के प्रतिनिधि बिहार के समृद्ध इतिहास, कला-संस्कृति व धरोहरों से बेहतर तरीके से परिचित होंगे। पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशानिर्देश जारी किए। सभी प्रतिनिधियों को तख्त हरिमंदिर, बिहार संग्रहालय समेत कई स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा।

मनपसंद व्यंजन मिलेगा विदेशी मेहमानों को

जी20 बैठक में आने वाले विदेशी मेहमानों को उनके ही मनपसंद के व्यंजन मिलेगा। बिहारी व्यंजन के साथ-साथ अगर चाहेंगे तो उनके देश के व्यंजन मिलेगा। चिट्टी चोखा, काजू-मखाना के खीर, गया के तीलकुट, सिलाव का खाजा, उदवंत नगर के खुरमा सहित अन्य बिहारी व्यंजन का स्टॉल लगेगा।

एक नजर

  • 21 जून को सुबह 6 बजे से विदेशी मेहमान आने लगेंगे।
  • होटल मौर्या, लेमन ट्री और होटल पनाश में ठहरेंगे।
  • होटल मौर्या में छोटा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
  • 21 जून को शाम 4.30 बजे बिहार म्यूजियम भ्रमण करेंगे।
  • 22 जून को सुबह 6:30 बजे से 7 बजे तक योगा करेंगे, इसके बाद सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी, बापू सभागार में शाम 6.45 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम चलेगा।
  • 23 को सुबह 6:30 बजे योगा करके 10 बजे बैठक में शामिल होंगे, शाम फेयरवेल पार्टी होगा।
  • 24 को सुबह नालंदा भ्रमण पर जाएंगे।

२१ से २३ जून तक पटना में प्रस्तावित एल–२० के शिखर सम्मेलन में ‘सभी के लिए सामाजिक सुरक्षा’ तथा ‘महिला और रोजगार’ विषय पर चर्चा होगी। इस सम्मेलन में २८ देशों के केंद्रीय श्रम संगठनों के प्रतिनिधि एवं श्रम क्षेत्र के विशेषज्ञ भाग लेंगे‚ जिसका उदघाटन बिहार के राज्यपाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जायेगा। ये बातें भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री सह एल–२० के मुख्य समन्वयक बी. सुरेंद्रन ने कही। स्थानीय एक्जीबिशन रोड अवस्थित एक होटल में एल–२० बैठक की तैयारी की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य समंवयक श्री सुरेंद्रन ने बताया कि बिहार की धरती पर आने वाले देशी–विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत बीएमएस एवं इसकी अनुषांगिक इकाई करेगी। पटना एयरपोर्ट‚ ज्ञान भवन एवं पटना साहिब गुरुद्वारा प्रांगण में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा देशी–विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत किया जायेगा। २४ जून को प्रतिनिधियों का समूह नालंदा का दर्शन–परिदर्शन करेगा। श्री सुरेंद्रन ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के लिए यह सुनहरा अवसर है कि एल–२० की मेजबानी बीएमएस को दी गयी है। बीएमएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्मय पंड¬ा एल–२० के अध्यक्ष हैं। बिहार की धरती पर आयोजित होने वाले इस शिखर सम्मेलन को याार बनाने का संकल्प दुहराया गया। समीक्षा बैठक में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखमिंदर सिंह डिक्की‚ संगठन मंत्री पवन कुमार‚ धर्मदास शुक्ला व ब्रजेश कुमार‚ प्रांतीय महामंत्री संजय कुमार सिन्हा‚ वित्त प्रभारी मनीष कुमार‚ प्रांतीय मंत्री अशोक कुमार व रामबाबू सिंह‚ प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश चौधरी‚ प्रांतीय मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिन्हा के अलावा यश शर्मा‚ नीरज वर्मा‚ राजू कुमार आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष राजेश कुमार लाल ने की।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

Next Post
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आज दिल्ली दौरे पर , बीजेपी नेता अमित शाह से करेंगे मुलाक़ात

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आज दिल्ली दौरे पर , बीजेपी नेता अमित शाह से करेंगे मुलाक़ात

देश के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 50% के पार जाएगा डीए!

देश के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 50% के पार जाएगा डीए!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend