ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार सरकार किसी भी हालत में यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन नहीं करेगी

UB India News by UB India News
June 17, 2023
in जदयू, पटना
0
बिहार सरकार किसी भी हालत में यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन नहीं करेगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जेडीयू के वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आज कहा की यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि जेडीयू या बिहार सरकार किसी भी हालत में यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि 4 साल पहले ही लॉ कमीशन ने यह कह दिया था इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी संप्रदायिकता ध्रुवीकरण को तेज करने को लेकर इस तरह का काम कर रही है। विजय चौधरी ने कहा कि इससे किसी को क्या फायदा होगा। इससे किसी धर्म को कोई फायदा नहीं होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की नियति है कि वह संप्रदायिकता ध्रुवीकरण करें। उन्होंने कहा कि इसके समर्थन का सवाल ही पैदा नहीं होता है।

वहीं महागठबंधन से अलग होने के बाद पूर्व सीएम जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर हमलावर हो गए हैं। शुक्रवार को गया में मांझी ने बड़ा दावा करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को कभी भी सीएम नहीं बनने देंगे और बीजेपी के साथ मिलकर फिर से सरकार बनाएंगे। मांझी के इस बयान पर जेडीयू ने पलटवार किया है। नीतीश के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पूछा है कि मांझी जब महागठबंधन में थे तब तेजस्वी को सचेत क्यों नहीं किया था।

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

दरअसल, जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा था कि नीतीश फिर से एनडीए में मिल जाएंगे और वह तेजस्वी को सीएम कभी नहीं बनाएंगे। वे तेजस्वी यादव को सिर्फ लॉलीपॉप दिखा रहे हैं। मांझी के इस बयान पर जेडीयू कोटे से मंत्री बने विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि मामला नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच का है, इसमें जीतन राम मांझी को परेशान होने की कोई जरुरत नही है। उन्होंने कहा कि जब मांझी महागठबंधन के साथ थे तो उस वक्त तेजस्वी यादव को सलाह क्यों नहीं दी थी, अगर इस तरह की बात थी तो मांझी को तेजस्वी यादव को बताना चाहिए था। मांझी इस बात को तब कह रहे हैं जब उन्हें अमित शाह से मिलने के लिए समय मिल गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
भारत के लोग सामूहिक बल से हर चुनौती का हल निकाल लेते हैं’, मन की बात में बोले पीएम मोदी

भारत के लोग सामूहिक बल से हर चुनौती का हल निकाल लेते हैं', मन की बात में बोले पीएम मोदी

JEE Advanced 2023 का रिजल्ट घोषित ,लडको में वीसी रेड्डी और लडकियों में नागा भाव्या श्री ने परीक्षा में किया टॉप

JEE Advanced 2023 का रिजल्ट घोषित ,लडको में वीसी रेड्डी और लडकियों में नागा भाव्या श्री ने परीक्षा में किया टॉप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend